LATEST NEWS
Loading Latest News...
हादसा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हादसा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अग्निकांड का खुलेगा सच: 15 लोगों की मौत के बाद एक्शन में सरकार, 7 दिन में रिपोर्ट देगी SIT

TODAY छत्तीसगढ़  /  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाक़े में सोमवार दोपहर एक इमारत में लगी भीषण आग में अब तक 15 लोगों की मौत होने की ख़बर है.

हादसे की गंभीरता को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है.

मौक़े पर पहुंची जांच टीमें और सात दिन की डेडलाइन

अधिकारियों के मुताबिक़, इस अग्निकांड के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासनिक जांच तेज़ कर दी गई है. घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य (सुबूत) जुटाने के लिए फ़ॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम के बाद अब एसआईटी (SIT) के अधिकारियों ने भी मौक़े पर पहुंचकर मुआयना किया है.

राज्य सरकार की ओर से एसआईटी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह पूरे मामले की गहनता से जांच कर सात दिनों के भीतर अपनी आधिकारिक रिपोर्ट सरकार को सौंपे.

माना जा रहा है कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का ख़ुलासा हो सकेगा कि इस भीषण हादसे के लिए ज़िम्मेदार कौन है और इमारत में सुरक्षा मानकों की किस स्तर पर अनदेखी की गई थी.

रात तक साथ थे, सुबह पेड़ से लटके मिले दोनों... प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

सरगुजा। TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगवां गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक प्रेमी युगल के शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोगों ने पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके हुए देखे। इसके बाद तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उदयपुर थाना पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है।

जंजीरों में कैद युवक ने दी जान, संपत्ति विवाद में युवक को बनाया बंधक

सारंगढ़।  TODAY छत्तीसगढ़  / जिले के कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम मंडलपारा में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक को बंधक बनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में उसके दो सगे भाइयों और भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नितेश कुमार बनज (28 वर्ष) निवासी मंडलपारा, कोसीर के रूप में हुई है। बताया गया कि पिता की मृत्यु के बाद खाते में आई राशि के बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते बड़े भाई रोशन बनज, दूसरे भाई सतीश चंद्र बनज और भाभी अश्विनी बनज ने नितेश को मानसिक रूप से बीमार बताकर पिछले दो महीनों से घर के एक कमरे में हाथ-पैर में जंजीर और ताला लगाकर बंद कर रखा था।

परिजनों पर आरोप है कि खाना मांगने पर मृतक के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की जाती थी। 21 मई को दोपहर करीब 12 बजे नितेश ने कमरे की खिड़की में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आरोपी सतीशचंद्र बनज ने थाना कोसीर पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक को जंजीरों से बांधकर रखने और प्रताड़ित करने के साक्ष्य मिले। पुलिस ने पाया कि लगातार मिल रही शारीरिक और मानसिक यातनाओं से परेशान होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।

प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर कोसीर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बाइक से गिरते ही पिकअप ने कुचला, युवक की मौके पर मौत


धमतरी।
 TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मगरलोड थाना क्षेत्र में हुआ, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अमलीडीह निवासी यशवंत निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से मगरलोड थाना क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और युवक सड़क पर जा गिरा। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक गिरते ही पास से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप उसके ऊपर चढ़ गई। पिकअप का पहिया युवक के सिर पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हादसे की भयावहता पर दुख जता रहे हैं।

50 यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, मचा हड़कंप


जांजगीर-चांपा। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोरबा से सरायपाली जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसा ग्राम करनौद के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। अचानक बस के अनियंत्रित होकर पलटने से मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई यात्रियों को बस से बाहर निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ने पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बिर्रा स्वास्थ्य केंद्र और सीएचसी बम्हनीडीह में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हुआ चोर, लोकेशन से पकड़ा गया


अंबिकापुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  सरगुजा जिले में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गांजा तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम की ही बोलेरो गाड़ी एक शातिर युवक मौके से लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना पुलिस को सत्तीपारा क्षेत्र में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर दबिश देने पहुंची। टीम के सदस्य आसपास जांच में जुटे थे, इसी दौरान लापरवाही में गाड़ी की चाबी वाहन में ही लगी रह गई। इसी अवसर का फायदा उठाकर आरोपी मुकेश नामदेव एक मकान की छत से कूदकर नीचे आया और सीधे पुलिस की बोलेरो गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। जब पुलिस टीम वापस लौटी तो वाहन गायब देख हड़कंप मच गया।

घटना ने उस समय मोड़ लिया जब पता चला कि डीएसपी का मोबाइल फोन भी उसी वाहन में रह गया है। पुलिस ने तत्काल मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की और उसी दिशा में पीछा शुरू किया। कुछ ही समय में राम मंदिर के पास बोलेरो वाहन को बरामद कर लिया गया और सर्चिंग के दौरान आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी के पास से गाड़ी की चाबी भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के आपराधिक प्रवृत्ति का होने की जानकारी सामने आई है।


वेदांता हादसा: मौत का आंकड़ा 21, लापरवाही पर FIR


सक्ति/रायपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में एक और घायल मजदूर की मौत हो गई है। मध्यप्रदेश निवासी किस्मत अली, जो रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि 15 घायलों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे में कुल 36 मजदूर झुलसे थे। घटना के बाद प्रशासन और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू की, जिसमें प्रारंभिक स्तर पर प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जांच में संकेत मिले हैं कि उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। बॉयलर से संबंधित तकनीकी चेतावनियों के बावजूद काम जारी रखा गया। साथ ही मशीनों के रखरखाव और संचालन में भी लापरवाही बरती गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

इस मामले में डभरा थाने में वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट प्रबंधन समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जिम्मेदारों की भूमिका तय की जा रही है। वहीं, इस घटना ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एफआईआर की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को एफआईआर की प्रति उपलब्ध नहीं कराई जा रही और ‘ऊपर से मना’ करने की बात कही जा रही है, जिससे पूरे मामले पर संदेह उत्पन्न हो रहा है। प्रशासन का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

वेदांता प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट: 12 मजदूरों की मौत, 17 से अधिक झुलसे


सक्ति ।
  TODAY छत्तीसगढ़  / जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे में 12 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से हालात अब नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिससे घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। इस बीच घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।  

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे प्लांट परिसर में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट इतना भीषण था कि पास में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मजदूर इधर-उधर भागते नजर आए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। अस्पतालों में भी आपात स्थिति घोषित कर अतिरिक्त डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। परिजन अस्पतालों और प्लांट परिसर के बाहर अपने परिजनों की जानकारी के लिए भटकते नजर आए।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए संबंधित विभागों को जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही प्लांट प्रबंधन से भी सुरक्षा मानकों की जानकारी मांगी गई है।

प्राथमिक जांच में बॉयलर में तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाकर तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है। 

सीएम ने दिए सख्त जांच के आदेश 

वेदांता लिमिटेड पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिलासपुर संभाग के आयुक्त को पूरे मामले की विस्तृत जांच सौंप दी गई है। शासन स्तर पर इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया गया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सरकार ने यह भी कहा है कि घटना की हर पहलू से जांच की जाएगी, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। मुख्यमंत्री ने हादसे में प्रभावित मजदूरों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। सरकार द्वारा घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन को राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रखने के लिए कहा गया है। 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी हादसे पर गहरी संवेदना जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को हर संभव मदद की बात कही है। 

कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा, "रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इस वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। यह बेहद दुखद है। हमें उम्मीद है कि सरकार और प्रशासन प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुँचाने और उन्हें उचित आर्थिक सहायता देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हमें इस दुर्घटना के कारणों की भी जाँच करनी चाहिए। ऐसी फैक्ट्रियों की सभी यूनिट्स का निरीक्षण किया जाना चाहिए ताकि यह पता चल सके कि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं..." 

NH-30: दो हाईवा की आमने-सामने भिड़ंत, केबिन में फंसा रहा शव


कोण्डागांव।
 TODAY छत्तीसगढ़  / सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूमका नाला के पास दो हाईवा टिप्परों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर की ओर से गिट्टी लेकर आ रही हाईवा क्रमांक सीजी 21 जे 4009 ने कोण्डागांव की ओर से जा रही खाली हाईवा क्रमांक सीजी 17 केवी 0165 को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खाली हाईवा के चालक दुबेश नाग (निवासी बरण्डी, जिला बस्तर) का शव वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद चालक का शव हाईवा के केबिन में फंसा रहा, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। वहीं दूसरे हाईवा का चालक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत सामान्य है।

सूचना मिलते ही जोबा कैंप पुलिस और सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास जारी है, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल की जा सके।

ढाई महीने की शादी, नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान


सरगुजा। 
TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत केपी गांव में रविवार शाम एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका पूजा गिरी (18 वर्ष) की शादी करीब ढाई महीने पहले मुकेश गिरी (19 वर्ष) के साथ हुई थी। रविवार को पूजा ने अपने पति को फोन कर घर बुलाया और तबीयत खराब होने की जानकारी दी। पति के घर पहुंचने पर उसने सामान्य व्यवहार किया और उसे गले लगाया, लेकिन कुछ देर बाद वह कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन घबरा गए। उन्होंने छप्पर तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पूजा साड़ी के फंदे से लटकी मिली। उसे तत्काल नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि पूजा छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी। घटना के समय वह बाहर गया हुआ था और पत्नी के बुलाने पर घर लौटा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट करने की बात कह रही है। आत्महत्या के कारण और उससे जुड़े अन्य पहलुओं पर फिलहाल पूछताछ जारी है।  

ट्रक-कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत


अंबिकापुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  / सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम सकालो जंगल के समीप सुबह करीब 6 बजे प्रतापपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अंबिकापुर की दिशा में जा रही कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार मानीमती (50 वर्ष), उनके पति कैलाराम (52 वर्ष) और पुत्र राहुल टोप्पो (25 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कार चालक सोनू केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 


बोलेरो-वैगनआर की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, महिला समेत दो गंभीर


जांजगीर-चांपा। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बुचीहरदी गांव के पास पेट्रोल पंप और पुल के समीप बोलेरो और वैगनआर कार की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव निवासी रूपेश निर्मलकर अपने बेटे राहुल निर्मलकर, पत्नी भगवती और भांजे के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी वैगनआर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई, जबकि बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में रूपेश निर्मलकर और उनके पुत्र राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भगवती निर्मलकर और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में बच्चों सहित नौ लोग सवार थे, जो कोरबा जिले से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

दोस्ती का खौफनाक अंत ! जंगल में लटके मिले शव, आत्महत्या या साजिश?


कोरबा। 
TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाकछार जंगल में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही पेड़ पर दो युवकों के शव फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (28) और अमित माथुर (27) के रूप में हुई है। दोनों एक ही बस्ती के रहने वाले थे और आपस में गहरे मित्र बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीण रोजमर्रा की तरह जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ी। यह भयावह दृश्य देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही बाल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल को घेरकर जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूरे घटनाक्रम को बारीकी से समझने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक भारत एल्युमिनियम लिमिटेड (बाल्को) में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे, लेकिन बीते करीब एक माह से काम पर नहीं जा रहे थे। दोनों शादीशुदा थे, जिनमें से एक युवक का एक छोटा बच्चा भी है।

पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानते हुए आत्महत्या सहित अन्य सभी संभावनाओं पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के पीछे किन परिस्थितियों ने जन्म लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर मामले की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की घटनाओं के पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक दबाव, आर्थिक तंगी या आपसी विवाद जैसे कारण हो सकते हैं। हालांकि, किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होना आवश्यक है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। 

बिलासपुर पुलिस द्वारा जनहित में जारी


सड़क हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर; ईद मनाकर घर लौट रहा था परिवार


कोरबा।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के पाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब परिवार ईद मनाकर बिलासपुर से वापस लौट रहा था।

पुलिस के अनुसार, मानिकपुर बस्ती निवासी 39 वर्षीय शबीना तरन्नुम अपने पति शेख सद्दाम (40) और दो बेटियों के साथ बाइक से कोरबा लौट रही थीं। पाली मुख्य मार्ग पर चलते समय बाइक से कुछ सामान सड़क पर गिर गया। इसे उठाने के लिए जैसे ही शबीना सड़क पर उतरीं, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना गंभीर था कि शबीना तरन्नुम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, वाहन की चपेट में आने से उनके पति शेख सद्दाम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के समय दंपति की दोनों बेटियां भी साथ थीं, हालांकि वे सुरक्षित बच गईं। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, बच्चियों की सोमवार को परीक्षा थी, जिसके चलते परिवार रविवार को ही वापस लौट रहा था। 

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शबीना तरन्नुम का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पाली थाना प्रभारी नागेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और फरार वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास जारी है। यह हादसा एक ऐसे समय हुआ जब परिवार त्योहार की खुशियों के साथ घर लौट रहा था। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, और ईद की खुशी पल भर में मातम में बदल गई।

शादी के चार महीने बाद ही टूटा साथ, रोपवे हादसे में आयुषी की मौत


रायपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हुए खल्लारी रोपवे हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में 28 वर्षीय आयुषी धावरे की मौत हो गई, जो रायपुर के राजातालाब इलाके की रहने वाली थीं। आपको बता दें कि आज सुबह खल्लारी मात्रा मंदिर परिसर में लगे रोपवे के टूटकर नीचे गिरने से 18 श्रद्धालु घायल हो गये जिसमें कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।  गंभीर रूप से घायल लोगों का रायपुर मेकाहारा में इलाज चल रहा है।  

परिजनों के मुताबिक आयुषी की शादी बीते नवंबर में ऋषभ धावरे से हुई थी। शादी के बाद यह उनकी पहली नवरात्रि थी जिसे मनाने के लिए वे परिवार के साथ खल्लारी माता मंदिर दर्शन के लिए गए थे। लेकिन यह यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। इस दुर्घटना में उनके पति ऋषभ धावरे भी घायल हुए हैं। साथ ही परिवार के अन्य सदस्य 18 वर्षीय शुभ धावरे और 13 वर्षीय मनस्वी भी इस हादसे में जख्मी हुए हैं। सभी घायलों का इलाज रायपुर के जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि ऋषभ धावरे एक सिविल कॉन्ट्रैक्टर हैं, जबकि आयुषी धावरे पाटन स्थित आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। घटना की सूचना मिलते ही राजातालाब के गांधी चौक स्थित उनके घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। मोहल्ले में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आयुषी का स्वभाव बेहद सरल और मिलनसार था, जिससे घर और मोहल्ले में सभी उनसे स्नेह रखते थे। 

सड़क हादसा: अमरकंटक जा रहे पांच दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत


बिलासपुर |
  TODAY छत्तीसगढ़  / अमरकंटक की ओर जा रहे पांच दोस्तों की एक तेज़ रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक युवक का शव वाहन में फंस गया। पुलिस के मुताबिक, कार (क्रमांक CG 04 QJ 2152) रायपुर से आमागोहन होते हुए मरहीमाता रोड के रास्ते अमरकंटक जा रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे जब वाहन ग्राम भस्को के पास पहुंचा, तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

हादसे में पीछे की सीट पर बैठे रामकुमार धीवर (45), निवासी कचना, रायपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार साहू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार चालक नीलेश्वर धीवर (38), निवासी दलदल सिवनी, रायपुर, सुखसागर मानिकपुरी (39) निवासी मजेठा, आरंग और अमित चंद्रवंशी (39) निवासी दलदल सिवनी, मोवा रायपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और चालक के दोनों पैर टूटकर वाहन में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज़ रफ्तार और सड़क की स्थिति को माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। 

कबीरधाम में खूनी वारदात, टंगिया लेकर युवक ने मचाया आतंक


कवर्धा।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के समरू गांव में एक सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई, जब तीनों ग्रामीण किसी काम से कवर्धा की ओर जा रहे थे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक रास्ते में हाथ में टंगिया लेकर खड़ा था। जैसे ही तीनों ग्रामीण वहां से गुजरे, उसने उन्हें रोककर अचानक ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया। वहीं दूसरे युवक की पीठ पर गहरी चोट आई है, जबकि तीसरे ग्रामीण के पैर पर टंगिया से वार किया गया।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचाया, जहां तीनों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही झलमला पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NH पर लापरवाही: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस, चालक सहित 12 घायल


बिलासपुर।
 TODAY छत्तीसगढ़  /  रतनपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दर्रीपारा बाइपास के पास सुबह करीब 5:30 बजे बिहार से रायपुर जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में बस सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे के किनारे ब्रेकडाउन होने के कारण ट्रेलर (CG 12 AW 3236) खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही रॉयल बस (CG 06 GY 8153) ट्रेलर से जा भिड़ी। बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक कमालुद्दीन अंसारी के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत और थाना प्रभारी निलेश पांडे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों में सुरेंद्र विश्वकर्मा (हेल्पर), कमालुद्दीन अंसारी (ड्राइवर), राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, मंजय कुमार, राकेश कुमार सिंह, सलोनी सिंह, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता कुमारी और अशरफी सिंह शामिल हैं। इनमें से सुरेंद्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह और सलोनी सिंह को गंभीर चोटों के चलते सिम्स बिलासपुर भेजा गया है।

रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों का उपचार जारी है, वहीं बस चालक के दोनों पैरों में फ्रैक्चर और एक यात्री की कमर में गंभीर चोट आई है। 

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, पांच की मौके पर मौत


जांजगीर-चांपा। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  सुकली चौक हाइवे पर बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस ने फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात करीब 12:30 बजे ग्राम सुकली एनएच रोड में तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एक स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भीषण सड़क दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हादसे की सूचना मिलते ही जांजगीर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को रात में ही अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक अजीत कुमार (23), पिता हरिंदर राय, निवासी मूडा, थाना गोरखा, जिला छपरा (बिहार) घटना स्थल से फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।



जशपुर स्कूल में दर्दनाक हादसा: प्रिंसिपल पर आरोप, छात्रा ने की आत्महत्या

सांकेतिक तस्वीर / TCG NEWS 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा