CG NEWS: TODAY छत्तीसगढ़ / बिलासपुर। नवा रायपुर अब आधुनिक शहर के साथ-साथ बड़े खेल आयोजनों के केंद्र के तौर पर भी अपनी पहचान बना रहा है। डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि नवा रायपुर का वर्ल्ड क्लास फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब छत्तीसगढ़ में गोल्फ के बढ़ते आकर्षण और आधुनिक खेल सुविधाओं की पहचान बन रहा है।
समारोह में उप मुख्यमंत्री ने टूर्नामेंट के विजेता खलिन एच. जोशी समेत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बड़े टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच
अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों का आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए नए अवसर तैयार करता है। देश-दुनिया के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तर के खेल का अनुभव मिलता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इससे प्रदेश में गोल्फ समेत अन्य खेलों के प्रति भी रुचि बढ़ने की संभावना है।
कपिल देव और PGTI टीम का जताया आभार
उप मुख्यमंत्री ने डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन के सफल आयोजन के लिए पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव और उनकी पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख खेल आयोजनों के मानचित्र पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के प्रयास जारी रहेंगे। आधुनिक खेल अधोसंरचना का विस्तार कर ऐसे अवसर तैयार किए जाएंगे, जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर सकें।




















SUKM9.png)

JISWA.png)

