बिलासपुर / TODAY छत्तीसगढ़ / शहर के सिविल लाईन थाना में पदस्थ एक महिला सब इंस्पेक्टर के रिश्वत मांगने का VIDEO सामने आया है, जिसमें वो चालान पेश करने के लिए पैसों की मांग कर रही है। कह रही है कि, वो 10, 20, 50 हजार वाली नहीं है। सिर्फ 5 हजार दे देना। मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी रजनेश सिंह ने एसआई को लाइन अटैच कर दिया है। CSP सिविल लाईन को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए है।
सिविल लाइन थाने में पदस्थ एसआई संतरा चौहान दो महीने पहले दर्ज छेड़छाड़ के एक मामले की जांच कर रही थी। 5 महिलाओं ने आरोपी प्रवीण कुमार सोनी के खिलाफ केस दर्ज कराई है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। जमानत पर रिहा होने पर महिलाओं ने उसने समझौता कर लिया। लेकिन एक महीने बाद भी महिला एसआई चालान पेश नहीं कर रही थी, जिसके कारण आरोपी प्रवीण को पूरी तरह से राहत नहीं मिल पाई। वो बार-बार थाने के चक्कर लगा रहा था। उसने महिला एसआई चौहान से चालान पेश करने के लिए बोला, तब उसने रुपए की मांग की।
महिला एसआई के रिश्वत मांगने से परेशान होकर प्रवीण सोनी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से शिकायत की लेकिन, ACB के अफसरों ने उससे रिकॉर्डिंग मांगी, तो प्रवीण ने दे दी। लेकिन एक महीने बाद भी जब ACB ने कार्रवाई नहीं की, तो उसने वीडियो के साथ एसपी से शिकायत की। वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

.jpeg)