Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

तिरंगे की शान में मिलेगा पुलिस सेवा का सम्मान, 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

IG गर्ग से लेकर SSP शशिमोहन तक, छत्तीसगढ़ के पुलिस अफसर होंगे सम्मानित, ASI रामावतार सिंह को विशिष्ट सेवा पदक

रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित राष्ट्रपति पुलिस पदकों से छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित होंगे। इनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक और 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पदक प्रदान करेंगे। 

विशिष्ट सेवा के लिए सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत, रक्षित केंद्र, जिला धमतरी को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। 

वहीं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर रेंज; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, रायगढ़; पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, रायपुर ग्रामीण; पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा, एटीएस; निवेदिता पाल, सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़; मनीषा ठाकुर रावटे, सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद; तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, मध्य जोन, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट; उनैजा खातून अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर; जयलाल मरकाम, सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई और हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद को पदक प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रपति पुलिस पदक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के सम्मान का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन पदकों का वितरण राज्य पुलिस बल के लिए भी गौरव का अवसर होगा।

एक नजर में

  • कुल सम्मानित: 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी
  • विशिष्ट सेवा पदक: 1
  • सराहनीय सेवा पदक: 11
  • सम्मान समारोह: 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस
  • स्थान: रायपुर
  • पदक प्रदान करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा