Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

हजारों बच्चों ने ली तिरंगा शपथ, राष्ट्रध्वज के सम्मान का लिया संकल्प

कलेक्टर-एसएसपी ने दिलाई तिरंगा शपथ, देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प

बिलासपुर । TODAY छत्तीसगढ़  /  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में हजारों स्कूली बच्चों और नागरिकों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने उपस्थित लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और नागरिक मौजूद रहे।

तिरंगे के सम्मान का लिया संकल्प

शपथ के दौरान स्कूली बच्चों समेत सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने, देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

एक साथ हजारों बच्चों के तिरंगा शपथ लेने से पुलिस परेड ग्राउंड में देशभक्ति का माहौल नजर आया। अधिकारियों ने बच्चों और युवाओं को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य से जोड़ते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया।

बच्चों और युवाओं में देशप्रेम का संदेश

कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। तिरंगा शपथ के जरिए बच्चों और युवाओं में देशप्रेम के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

आयोजन में स्कूली बच्चों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी से पुलिस परेड ग्राउंड का माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा