Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कैरी बैग में मिलीं 106 नशीली गोलियां, नेहरू नगर से महिला गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर पुलिस ने नशीली दवाइयों के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के पास से NITRAZEPAM TABLET IP NITROSUN-10 की 106 गोलियां बरामद हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई विजिबल पुलिसिंग अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU)/क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नेहरू नगर के चार नाला चौक के पास एक महिला नशीली गोलियां बेचने के लिए मौजूद है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम योगिता साहू, उम्र 27 वर्ष बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद कैरी बैग की तलाशी ली, जिसमें 106 नशीली गोलियां मिलीं। पुलिस ने गोलियों को जब्त कर सीलबंद किया।

पुलिस ने योगिता साहू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा