Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ ‘आंगन मिलन उत्सव’, बच्चों को मिला न्योता भोज और खिलौनों का तोहफा

‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ का संदेश, आंगनबाड़ी परिसर में रोपा गया मुनगा का पौधा

बिलासपुर: TODAY छत्तीसगढ़  /  सेवा संकल्प अभियान के तहत मुंगेली नाका सेक्टर के पंप हाउस के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-18 में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा शर्मा और शीतला यादव, सहायिका कविता यादव और रत्ना यादव तथा मितानिन निशा यादव और मीना साहू को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

योजनाओं की हितग्राहियों का भी सम्मान

कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रेया कश्यप और लक्ष्मी निषाद को योजना की राशि का उपयोग पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही मीनू सिंह और शालू सिंह का भी सम्मान किया गया। आगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में योगदान के लिए बिलासपुर लेडिस सर्कल-144 की अध्यक्ष स्वाति सुल्तानिया को भी सम्मानित किया गया।

बच्चों के लिए न्योता भोज, खिलौनों का दान

कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन कराया गया। बच्चों के लिए खिलौने भी दान किए गए। इस दौरान बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े लोगों के बीच उत्सव का माहौल रहा।

‘एक आंगनबाड़ी-एक मुनगा पेड़’ की पहल

कार्यक्रम में ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ का संदेश भी दिया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक अमर अग्रवाल ने ‘एक आंगनबाड़ी-एक मुनगा पेड़’ थीम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा का पौधा रोपा।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता, परियोजना अधिकारी मिलिंद द्विवेदी, पर्यवेक्षक मनप्रीत कौर छाबड़ा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा