Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

घर से खेलने निकला सौरभ, अरपा नदी में डूबने से मौत

सरकंडा पुलिस की सूचना पर SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा में गुरुवार सुबह अरपा नदी में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। वह घर से खेलने के लिए निकला था। नदी में उसके डूबने की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद SDRF की टीम ने मोटर बोट के जरिए कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और करीब 10 फीट गहरे पानी से उसका शव बरामद किया।

हालिया जानकारी के मुताबिक़ सौरभ सुबह घर से खेलने के लिए निकला था। कुछ देर बाद परिवार को उसके अरपा नदी में डूबने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन तत्काल नदी किनारे पहुंचे और सरकंडा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके की स्थिति को देखते हुए SDRF को सूचना दी। टीम मोटर बोट के साथ नदी में उतरी और संभावित स्थानों पर बालक की तलाश शुरू की।

नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है लिहाजा परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थी बावजूद SDRF के जवान लगातार सौरभ की तलाश में जुटे रहे। कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब 10 फीट की गहराई में सौरभ का शव मिला। जवानों ने शव को पानी से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा