रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में कई जिलों के वन मंडलाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को मुख्यालय, टाइगर रिजर्व, वन विकास निगम और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश 8 अगस्त 2026 को जारी किया गया।
कई जिलों के वन मंडलों में बदले अधिकारी
राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार गणवीर धम्मशील को वन विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर में विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उत्तम कुमार गुप्ता को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर बनाया गया है।
दुलैश्वर प्रसाद साहू को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मनेंद्रगढ़ और पंकज राजपूत को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभाकर खलखो को प्रभारी वन संरक्षक, कार्य आयोजन वनमंडल, सरगुजा अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा संदीप बलगा को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पूर्व भानुप्रतापपुर, मयंक पाण्डेय को गरियाबंद और सत्यदेव शर्मा को धर्मजयगढ़ पदस्थ किया गया है।
सरगुजा, महासमुंद और कठघोरा में भी नई पोस्टिंग
श्रीनिवास तन्खे को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है। जितेन्द्र कुमार उपाध्याय को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कटघोरा पदस्थ किया गया है।
संजय यादव को खैरागढ़ और कुमार निशात को मरवाही भेजा गया है। वहीं प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे पंकज कुमार कमल को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बलौदाबाजार पदस्थ किया गया है।
बस्तर और कांकेर में भी बदले अधिकारी
तबादला सूची में वन्यजीव और बस्तर क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं। पुष्पलता टंडन को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सारंगढ़-बिलाईगढ़ और लोकनाथ पटेल को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सरगुजा अंबिकापुर बनाया गया है।
शाशिनंदन के. को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कांकेर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं दिपेश कपिल को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बस्तर जगदलपुर और चंद्र कुमार अग्रवाल को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दुर्ग पदस्थ किया गया है।
वन विकास निगम और मुख्यालय में भी जिम्मेदारियां
अभिषेक जोगावत को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर में उप महाप्रबंधक के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है। रौनक गोयल को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
रोम्या चांद को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वहीं ऋषभ जैन को भी छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। चंद्रशेखर शकरसिंह फरदेसी को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कोरिया और विपुल अग्रवाल को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रतिनियुक्ति से लौटे अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
आदेश में प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे अधिकारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है। सभी अधिकारियों को आदेश के अनुसार नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


