CG NEWS: TODAY छत्तीसगढ़ / बिलासपुर। मोपका चौकी क्षेत्र में पुलिस ने गांजा बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 1 किलो 64 ग्राम गांजा और 37 हजार रुपये बिक्री की रकम बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोपका क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर रेड की।
गांजा और बिक्री की रकम बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दीपेन्द्र वर्मा उर्फ चेपटी (38) को पकड़ा। वह मोपका के वर्मा मोहल्ले का रहने वाला बताया गया है। तलाशी में उसके कब्जे से 1.64 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये, बरामद किया गया। इसके अलावा 37 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।
NDPS एक्ट में केस, न्यायिक रिमांड
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 1339/26 दर्ज कर NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

