Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

‘महा टिकट चेकिंग अभियान’, 47 ट्रेनों की जांच; 733 मामलों में 6.70 लाख का जुर्माना

रायगढ़ से भाटापारा तक, बिना टिकट सफर करने वालों पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में लाखों का जुर्माना

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने सघन अभियान चलाया। 12 और 13 सितंबर 2026 को रायगढ़ स्टेशन समेत ब्रजराजनगर-रायगढ़-चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में 48 घंटे का ‘महा टिकट चेकिंग अभियान’ चलाया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चले अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ शामिल रहे। इस दौरान 47 ट्रेनों की सघन जांच की गई।

733 मामलों में 6.70 लाख रुपये का जुर्माना

रेलवे के मुताबिक अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट यात्रा और बिना बुक लगेज से जुड़े कुल 733 मामले पकड़े गए। इन मामलों में रेलवे ने कुल 6,70,155 रुपये का जुर्माना वसूला।

कार्रवाईमामलेजुर्माना
बिना टिकट यात्रा601₹6,10,880
अनियमित टिकट73₹52,925
बिना बुक लगेज59₹6,350
कुल733₹6,70,155

सबसे ज्यादा मामले बिना टिकट यात्रा के सामने आए। ऐसे 601 मामलों में 6 लाख 10 हजार 880 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं अनियमित टिकट के 73 मामलों से 52 हजार 925 रुपये और बिना बुक लगेज के 59 मामलों से 6 हजार 350 रुपये जुर्माना वसूला गया।

यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले उचित यात्रा टिकट जरूर लें। स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए आवश्यक होने पर प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीदें।

रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन और स्टेशन परिसर में गंदगी नहीं फैलाने और धूम्रपान से बचने की अपील करते हुए रेल परिसरों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने को कहा है।

लगातार जारी रहेगा टिकट चेकिंग अभियान

रेलवे का कहना है कि टिकट चेकिंग अभियान का उद्देश्य यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाना है। ऐसे अभियानों के जरिए रेलवे में उचित टिकट लेकर यात्रा करने की व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा