बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 6 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर की गई। थाना क्षेत्र के चिन्हित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है।
नयापारा से तिफरा तक
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीट आरक्षकों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। नयापारा, गणेश नगर, तिफरा समेत अन्य चिन्हित स्थानों पर पुलिस टीमों ने चेकिंग की।
इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों और अड्डेबाजी में संलिप्त पाए गए 6 लोगों के खिलाफ तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी को समझाइश देते हुए कानून-व्यवस्था भंग नहीं करने की हिदायत भी दी।
इन 6 आरोपियों पर हुई कार्रवाई
- रंजीत यादव (22), निवासी नयापारा, कीर्तिनगर, सिरगिट्टी
- दिनेश कुर्रे (24), निवासी बिजली ऑफिस के पास, नयापारा, सिरगिट्टी
- दिनेश खरे (35), निवासी साजापाली, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
- देवेन्द्र सूर्यवंशी (20), निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला, सिरगिट्टी
- निलेश खरे (20), निवासी साजापाली, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
- कमलेश सूर्यवंशी (21), निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला, सिरगिट्टी
पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।
आगे भी जारी रहेगी सख्ती
पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी या ऐसी गतिविधियां जिनसे आम लोगों को परेशानी हो अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित हो, उनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी करने या सार्वजनिक स्थान पर बाधा उत्पन्न करने जैसी गतिविधियों में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

