बिलासपुर/रतनपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / रतनपुर में अशांति फैलाने और लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने ओछिनापारा में धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है। वहीं, इसी दिन दर्रीपारा चौक पर नशा और अड्डाबाजी करते मिले 7 बदमाशों के खिलाफ भी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तहसील न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को रतनपुर थाने में सूचना मिली कि ओछिनापारा इलाके में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राह चलते लोगों को डरा-धमका रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरज माण्डवा (28) निवासी ओछिनापारा, रतनपुर को पकड़ लिया। उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विवेक सिंह (29), निवासी बारबगौड़ा, थाना राजगढ़, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश
गिरीश साहू (27), निवासी कोनी, बिलासपुर
सूर्यकांत कोशले (28), निवासी दर्रीपारा, रतनपुर
दीपेश कोशले (26), निवासी दर्रीपारा, रतनपुर
अरविंद डगर्जी (27), निवासी दर्रीपारा, रतनपुर
शिवम माण्डवा (27), निवासी दर्रीपारा, रतनपुर
छोटू उर्फ भोलू माण्डवा (28), निवासी ओछिनापारा, रतनपुर
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

