Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नाबालिग का हाथ और चुनरी खींचने का आरोप, सकरी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

स्कूल जाते वक्त छेड़छाड़ की शिकायत, 20 वर्षीय आरोपी न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / जिले के सकरी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। परिजन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं 7 व 8 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 को नाबालिग की मां ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव का रहने वाला युवक स्कूल जाते समय उसकी बेटी को परेशान करता था। आरोप है कि वह कभी उसका हाथ पकड़कर खींचता, तो कभी चुनरी खींचता और आपत्तिजनक बातें कहता था।

शिकायत के अनुसार, 30 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे नाबालिग स्कूल जा रही थी। वह उसलापुर जयस्तंभ के पास पहुंची, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उसे स्कूल जाने से रोकने की बात कहते हुए उसका हाथ और चुनरी पकड़कर खींचा तथा छेड़छाड़ की।

परिजन ने पुलिस को बताया कि आरोपी पड़ोस में रहने वाला था, इसलिए शुरुआत में उन्होंने सोचा कि मामला कुछ समय में ठीक हो जाएगा। बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी विजय ध्रुव (20), निवासी काटीखार, उसलापुर, थाना सकरी, बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया ।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा