Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बिलासपुर में एक साथ जले 10 लाख दीये, ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया शहर

पुलिस मैदान में 1.25 लाख दीपों ने बिखेरी चमक

CG NEWS: TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। गुरुवार शाम करीब 7 बजे जिलेभर में एक साथ लगभग 10 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। शहर से लेकर गांवों तक दीपों की रोशनी से बिलासपुर जगमगा उठा।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां एक साथ 1 लाख 25 हजार दीप जलाए गए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

‘जनसेवा और राष्ट्र निर्माण’ को ...

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पण की यात्रा है।

साव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत बिलासपुर में ऐतिहासिक आयोजन हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा है।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। उनके मुताबिक, विकास को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं और ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना का प्रतीक है।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ...

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम महापौर पूजा विधानी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, संभागायुक्त सुनील जैन, सीसीएफ मनोज पांडे, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में शहरवासियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी दीप प्रज्वलित किए।

स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया। उन्होंने शहर और जिले को स्वच्छ रखने में उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान स्वच्छता और जनभागीदारी के महत्व का संदेश भी दिया गया।

रतनपुर से मल्हार तक जगमगाए धार्मिक स्थल

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए।

  • रतनपुर: 11 हजार दीप
  • बेलपान: 1100 दीप
  • ताला: 1100 दीप
  • मल्हार: 11 हजार दीप

इसके अलावा जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप जलाए गए। प्रत्येक गांव में 100 से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने की भी व्यवस्था की गई।

सरकारी भवनों और हितग्राहियों के...

शाम करीब 7 बजे जिले के शासकीय भवनों, स्कूलों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों में भी दीप प्रज्वलित किए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप जलाए गए। महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने कई स्थानों पर दीप प्रज्वलन में सहयोग किया।

जल जनसेवा संकल्प के तहत जिले के बांध, बैराज, एनीकट और नहर शीर्षों पर भी दीप जलाए गए।

10 लाख दीयों से रोशन हुआ बिलासपुर

जिलेभर में एक साथ जलाए गए करीब 10 लाख दीपों ने बिलासपुर को रोशनी से भर दिया। आयोजन में सेवा, संकल्प, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश देने की कोशिश की गई। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा