‘25 साल की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। उनके मुताबिक गरीब कल्याण से सुशासन, अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत और विरासत के सम्मान से आधुनिक भारत के निर्माण तक की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ समेत देशभर में सेवा और जनभागीदारी की भावना दिखाई दे रही है।
‘आशीर्वाद का दीया’ स्नेह और शुभकामनाओं का प्रतीक
CM साय ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्रदेशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति है। उन्होंने इसे सेवा और जनभागीदारी की भावना से जुड़ा प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है।
‘अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास की रोशनी’
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज की आकांक्षाओं को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की शक्ति बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है।

