Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

CHHATTISGARH : सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत


जगदलपुर / 
 TODAY छत्तीसगढ़  / सड़क हादसे में आज एक परिवार देखते ही देखते उजड़ गया। तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से पति-पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, सड़क हादसे में मारे गये लोगों की लाश देखकर आम राहगीर विचलित उठे। घटना छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की है जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। 

शहर के लालबाग से होते हुए आमागुडा चौक पर नेशनल हाइवे में मंगलवार की रात एक सडक़ दुर्घटना में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने पति-पत्नी सहित 12 वर्षीय पुत्र की मौके पर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार पडोसी राज्य ओडि़सा माचाहांडी के रहने वाले थे। मृतक वासुदेव मांझी और पत्नी अनिता मांझी पुत्र तिरुपति मांझी जान चली गई।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि ओडि़सा के रहने वाले परिवार के लोग जगदलपुर अपने रिश्तेदार के घर नयामुण्डा आये हुए थे, वहां से वापसी जाने के दौरान आमागुड़ा चौक के पास बस्तर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में जहां पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वही बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा