Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

SECL HR टीम के साथ जश्न: मनीष श्रीवास्तव के जन्मदिन पर स्नेह और सम्मान का संगम

जन्मदिन बना यादगार, SECL HR परिवार ने दी आत्मीय शुभकामनाएं

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  आज मनीष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), SECL का जन्मदिन पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर SECL के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास जी ने संपूर्ण मानव संसाधन टीम के साथ मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

इस ख़ास मौके पर मनीष श्रीवास्तव ने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा कि  "मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे SECL के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास जी के नेतृत्व वाली टीम का सदस्य बनने का अवसर मिला। इस टीम ने न केवल मुझे सीखने और आगे बढ़ने का अवसर दिया, बल्कि मेरे जन्मदिन को भी यादगार बनाकर मुझे अपनापन और सम्मान का एहसास कराया। मैं हृदय से श्री बिरंची दास सर तथा पूरी SECL मानव संसाधन टीम का आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरे लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।"

TODAY छत्तीसगढ़ परिवार भी मनीष श्रीवास्तव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करें साथ ही उनके उज्जल भविष्य की हम कामना करते हैं।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा