Slider

जिले के 833 डबरी और 1065 तालाबों में मछली पालन का कार्य करेंगी स्व सहायता समूह की महिलाएं


 बिलासपुर / TODAY छत्तीसगढ़  /  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत बिल्हा मे महिला समूहों की  दीदीयों के आजीविका संवर्धन हेतु मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित तालाब में मछली पालन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देशानुसार मत्स्य विभाग द्वारा बिल्हा के ग्राम मोहतरा,मगर उचछला  में 45 महिला समूहों को मछली बीज का वितरण किया गया।  इस कार्यक्रम मे मत्स्य निरीक्षक, एडीईओ जनपद बिल्हा और ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

      उल्लेखनीय है कि जिले के बिल्हा विकास खंड के 90 डबरी, 127 तालाब, कोटा ब्लॉक के 601 डबरी , 386 तालाब , तखतपुर ब्लॉक के 60 डबरी, 315 तालाब और मस्तूरी ब्लॉक के 82 डबरी और 237 तालाबों  में स्व सहायता समूहों द्वारा मछली पालन किया जाना है। जिसके लिए मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न ब्लॉक में  कैंप लगाकर मछली बीज का वितरण किया जा रहा है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com