Slider

                       
 [TODAY छत्तीसगढ़ ] /  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं का रुख छत्तीसगढ़ की ओर होने लगा है। भाजपा नेतृत्व राज्य में फिर से सत्ता का सिंहासन पाने की कवायद में जोर शोर से जुटी हुई है। चुनाव करीब आते ही भाजपा एक बार फिर राम मंदिर के नाम का मंजीरा  बजाना नहीं भूल रही। रविवार को बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी राम मुद्दे पर उठे सवाल का दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया की वे राम मंदिर का निर्माण का विरोध कर रहें हैं लेकिन मंदिर तो वहीँ बनेगा और भाजपा ही बनाएगी। उन्हने सुप्रीम कोर्ट से उचित न्याय मिलने और जल्द ही पक्ष में फैसला आने की उम्मीद जताई है।  बहुचर्चित राफेल मुद्दे पर जावड़ेकर ने मीडिया के सवाल पर ज्यादा कुछ कहने से परहेज रखा। केंद्रीय मंत्री चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ आएं हैं, रविवार को वे बिलासपुर में मीडिया से मुखातिब हुए।   
                       केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राफेल मुद्दे पर उठे सवाल से किनारा करते हुए केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजना का बखान किया। उन्होंने बताया की केंद्र सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में किसानों के उत्थान और उनकी आर्थिक मजबूती के लिए कई योजनाए बनाई हैं। उन योजनाओं का लाभ लेकर आज किसान ज्यादा आत्मनिर्भर हुआ है। उन्होंने देश में किसानो की आत्महत्या जैसे गंभीर मसले पर साफ़ कहा की किसानों की आत्महत्या के लिए कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में किसान की मौत के आंकड़े भी गिनाये। 
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की टिकट वितरण के बाद पार्टी में बढे असंतोष और अंतर्कलह के सवाल पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा की ऐसी कहीं कोई बात नहीं हैं, पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का मजबूत सिपाही है। असंतोष और अंतर्कलह की अफवाह विरोधी दल फैला रहें हैं। छत्तीसगढ़ में अजित जोगी की पार्टी का चुनावी समीकरण पर पड़ने वाले फर्क पर जावड़ेकर बोले जिनके घर का हर सदस्य अलग-अलग पार्टी में हो वे प्रदेश में किसी तरह के चुनावी समीकरण को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। 
 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com