कोरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कोरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रिश्वत लेने के आरोप में उप निरीक्षक और एएसआई गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई


बिलासपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेने के आरोप में एक उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों पर एक मामले को प्रभावित करने के बदले रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है। 

एसीबी को शिकायत मिली थी कि बचरापोड़ी पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गुरु प्रसाद यादव ने एक व्यक्ति से आपराधिक मामला दर्ज न करने और जांच को प्रभावित करने के बदले 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता सत्येन्द्र कुमार प्रजापति ने यह शिकायत एसीबी से की थी। यह मामला एक दुर्घटना से जुड़ा है, जिसमें निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में पानी भर जाने से एक मजदूर के बेटे की डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना की जांच पुलिस कर रही थी। 

एसीबी के अनुसार, शिकायत के सत्यापन के दौरान सहायक उप निरीक्षक गुरु प्रसाद यादव ने 25,000 रुपये लेने पर सहमति जताई। इस बीच उनका स्थानांतरण हो गया। इसके बाद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर चौकी आने के लिए कहा। एसीबी की टीम ने 24 फरवरी को जाल बिछाकर कार्रवाई की और उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ को 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए कथित तौर पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रिश्वत मांगने के आरोप में सहायक उप निरीक्षक गुरु प्रसाद यादव को भी गिरफ्तार किया गया।एसीबी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। 


सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा - साय

कोरिया। TODAY छत्तीसगढ़  / विष्णु देव साय ने आज तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के विकास को नई गति देते हुए 156 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें स्थानीय लोक कला और परंपराओं की झलक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास और संस्कृति साथ-साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जनसेवा और सांस्कृतिक विरासत के सम्मान के माध्यम से छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी और विकास योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 

कोरिया जिला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैकुंठपुर के झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने झुमका जलाशय में बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स सहित विभिन्न पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार लगातार आधुनिक सुविधाओं का विकास कर रही है, ताकि प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

Tiger death case : सोनहत रेंजर की लापरवाही उजागर, PCCF ने किया निलंबित


बैकुंठपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / कोरिया जिले के सोनहत वनपरिक्षेत्र के असीमांकित ऑरेंज एरिया में 8 नवंबर को नर बाघ का शव मिलने के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु हो गई है। इस मामले में सीसीएफ सरगुजा ने मंगलवार को डिप्टी रेंजर व बीटगार्ड को निलंबित किया था। अब पीसीसीएफ ने सोनहत रेंजर विनय कुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया है।

पीसीसीएफ वी. श्रीनिवास राव के आदेश से निलंबन आदेश जारी किया गया है। इसमें उल्लेख है कि बाघ विचरणरत था। इसके बावजूद उसकी निगरानी और ग्रामीणों की जानमाल से क्षति से बचाव करने रेंजर सिंह ने कोई विशेष प्रयास नहीं किया और न ही अधीनस्थ अमले से समन्वय स्थापित कर बाघ के पगमार्क के आधार पर कोई प्रभावी कार्रवाई करना पाया है।

CCF सरगुजा ने मंगलवार को डिप्टी रेंजर व बीटगार्ड को निलंबित किया था

इसे भी पढ़ें - कोरिया : छत्तीसगढ़ में फिर एक बाघ की मौत, संरक्षण और सुरक्षा के तमाम दावे फेल। 

मामले में सीसीएफ सरगुजा ने नोटिस  जारी कर जवाब मांगा था। लेकिन निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं किया है। मामले में रेंजर विनय कुमार सिंह को निलंबित कर सीसीएफ सरगुजा अटैच कर दिया गया है।

 आपको बताते चलें कि कोरिया वनमंडल के जंगल में 8 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों के माध्यम से वन रक्षक गरनई को बाघ का मृत शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। यह एरिया ग्राम कटवार के पास खनखोपड़ नाला के किनारे स्थित है। जो कोरिया वनमंडल के बीट गरनई सर्किल रामगढ़ परिक्षेत्र सोनहत के असीमांकित वनक्षेत्र (ऑरेंज एरिया) में आता है।

घर से लापता युवक की लाश मरवाही के जंगल में, ज़िंदा जलाकर मारने का संदेह


TODAY छत्तीसगढ़  / जीपीएम / छत्तीसगढ़ के कोरिया से लापता युवक का शव आज सुबह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में जली हुई हालत में मिला है। युवक दो दिन पहले घर से निकला था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। उसकी बाइक कोरिया जिले में मिली थी। पुलिस को आशंका है कि युवक को जिंदा जलाया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पहचान के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक, कोरिया में झगराखांड के खोंगापानी निवासी 36 वर्षीय राघवेंद्र पटेल सोमवार को सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। रात में भी युवक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अगले दिन मंगलवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। उसी दिन मरवाही के सेमरदर्री के जंगल में जली हुई हालत में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई।

पुलिस ने युवक के शव की पहचान के लिए पड़ोसी जिलों में उसकी फोटो भिजवाई तो मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे राघवेंद्र पटेल के रूप में उसकी पहचान हुई। इसके बाद झगड़ाखांड पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम मरवाही में होगा। पुलिस ने बताया कि युवक की बाइक कोरिया के नई लेदरी में लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद वहां से करीब 20 किमी दूर जीपीएम जिले के जंगल में शव मिला है। फिलहाल दोनों जिलों की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

                                                 

हसदेव नदी : नहाने गए 6 बच्चों में एक लापता, तलाश जारी

TODAY
 छत्तीसगढ़  / 
कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया में शनिवार को हसदेव नदी में नहाने गए बच्चों में एक बच्चा तेज बहाव में बह गया। बच्चा अपने 5 अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। बाकी बच्चों को पत्थर की दीवार से कूदते देख वह भी चढ़ा, लेकिन पैर फिसलने से डैम के दूसरी ओर जा गिरा। नगर सेना के गोताखोरों की टीम पिछले 6 घंटे से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन बच्चे का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामला मनेंद्रगढ़ क्षेत्र का है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   
जानकारी के मुताबिक, रेलवे ओवर ब्रिज मोहल्ला, वार्ड नंबर 14 निवासी जीत यादव (14) पुत्र सुरेश यादव अपने अन्य दोस्तों प्रेम श्रीवास (15), प्रहलाद रजक (14), गौरव श्रीवास (11) और साईंबाबा तिराहा निवाासी शान खान (10) व बाबू (10) के साथ सुबह करीब 11 बजे हसदेव नदी में नहाने के लिए गया था।
 बच्चों का कहना है कि नदी का बहाव काफी तेज था। थोड़ी दूर तक वह बहता हुआ दिखाई दिया, लेकिन फिर गहरे पानी में दिखना बंद हो गया। सुबह से रुक-रुक कर बारिश भी जारी है। इसके बाद बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। 
                                                      

गोबर चोरी : 2 ग्रामीणों के बाड़े से हुई चोरी, गौठान समिति जांच में जुटी


TODAY छत्तीसगढ़  / हरेली के दिन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में लागू की गई गोधन न्याय योजना का लाभ प्रदेश के किसानों को अभी ढंग से मिल ही नहीं पाया था कि अब उस पर भी चोरों की नजर पड़ गई है।ताजा मामला कोरिया जिले के ग्राम पंचायत रोझी का है जहां 2 किसानों के सार से गोबर की चोरी कर ली गई है परेशान किसानों ने अब इसकी शिकायत गौठान समिति से की है जो इस मामले की जांच कर रही है।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -


                   मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में गोबर चोरी का पहला मामला सामने आया है। कोरिया जिले के रोझी पंचायत में दो ग्रामीणों ने गौठान समिति को सूचना दी है कि उनके बाड़े से गोबर की चोरी हो गई।     फूलमती पति लल्ला और रिचबुदिया पति सेमलाल के बाड़े से गोबर चोरी की खबर लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने गौठान समिति अध्यक्ष को जानकारी दी कि गोधन योजना के तहत अपने बाड़े में गोबर रखे हुए थे। वहीं सुबह पता चला कि बाड़े से गोबर गायब है। आपको बता दें कि हाल ही में 5 अगस्त को भूपेश सरकार ने गोधन योजना के तहत गोबर खरीदी का पहला भुगतान हितग्राहियों को किया है। जिसके बाद अब कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ के रोझी पंचायत में गोबर चोरी का पहला मामला सामने आया है। फिलहाल गौठान समिति ने जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। 

COVID 19 NEWS

0 शनिवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 6 माह की बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव आई है। वह अपने पिता से संक्रमित हुई है। एक दिन पहले उनके पिता की रिपोर्ट एंटीजेंट टेस्ट में कोरोना से संक्रमित पाया गया था। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि है। जिला सर्विलेंस की टीम द्वारा बच्ची के पिता से प्रायमरी संपर्क में उनके परिवार के सभी सदस्यों की जांच की गई। उनके परिवार में 6 माह की बच्ची की रिपोर्ट ही पाजेटिव आई है। परिवार के सभी सदस्यों को सेल्फ होम क्वारेटाइन में रहने के लिए कहा गया है। बच्ची के साथ उनके पिता का उपचार रायपुर में कराने के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com