[TODAY छत्तीसगढ़ ] / छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को नक्सलियों ने जबर्दस्त बम विस्फोट कर दिया। विस्फोट की जद में आने से सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए। वहीं 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । एएसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ-168 बटालियन के जवान शनिवार को एरिया डोमिनेशन के लिए नक्सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र में गए थे। बासागुड़ा से 6 किलोमीटर दूर मुर्दोगुण्डा के पास जैसे जवान पहुंचे पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जोरदार विस्फोट कर दिया। विस्फोट से 4 जवान मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं 2 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को घटना स्थल से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक और जवान की मृत्यु हो गई है। सभी जवान सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के है। शहीद जवानों में 1 एएसआई, 2 कांस्टेबल और एक हेड कास्टेबल सहित 5 जवान शहीद हो गये है।
राज्यपाल आनंदी बेन ने जताया शोक - राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बीजापुर जिले के आवापल्ली और मुरदंडा के बीच हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने नक्सली हमले में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की हैं।
मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि - बीजापुर में नक्सलियों के कायराना हमले में शहीद हुए केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के पांच जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने कहा की मेरी संवेदनाएँ शहीदों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं । साथ ही मैं घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से करता हूँ।
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / बस्तर के जरिए एक बार फिर सत्ता की दहलीज पर भाजपा को पहुंचाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने खुद संभाली है । डाक्टर रमन सिंह आज से बस्तर इलाके में आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान के जरिये जनता की नब्ज टटोलते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं । पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए आज से मुख्यमंत्री रमन सिंह का प्रचार अभियान शुरू हो गया है। पहले चरण के मुकाबले में 18 सीटों पर मतदान होना है। उसी के मद्देनज़र आज से मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार की शुरूआत सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा सीट से की है । प्रचार अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री ने चार सभाओं को संबोधित किया। कोंटा के अलावा उन्होंने नारायणपुर, दंतेवाड़ा और जगदपुर विधानसभाओं में चुनावी रैली भी की। मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने आज गीदम में आम सभा को संबोधित किया। सभा में सीएम ने ढेरों चुनावी वादे कर जनता से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इस दौरान सभा में सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल तक राज किया लेकिन गरीबों के लिए कोई योजना नहीं बनाई. उन्होंने कहा कि काग्रेंस ने गरीबी हटाओ का नारा तो दिया. लेकिन कोई ठोस योजना न होने के कारण इसे साकार नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि,गरीबों के लिए हमने चावल और नमक की योजना बनाई, जिसका लाभ जिले का अंतिम व्यक्ति भी उठा रहा है। सीएम ने जिले के हर घर में बिजली पहुंचाने का वादा भी किया। सीएम ने कहा कि इंजराम- भेजी, मरईगुड़ा-गोलापल्ली और दोरनापाल-जगरगुंडा तक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। कोंटा से भाजपा के जीतने पर विकास दोगुनी गति से होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 हजार सोलर पंप के साथ साढ़े सात करोड़ का बोनस भी बांटा जा रहा है। लगभग 2 हजार रुपये में धन खरीदी की व्यवस्था की गई है। मौके पर सीएम ने लोगों से बीजेपी उम्मीदवार धनीराम को वोट देकर कोंटा में भाजपा को जिताने की अपील की।
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / बीती रात राजधानी रायपुर में कत्ल की एक वारदात सेक्टर 27 [नया रायपुर] में सनसनी फ़ैल गई। हत्या के कुछ देर बाद कातिल पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पकडे गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है की हत्या की वारदात में शामिल आरोपियों ने लूट के इरादे से घर में प्रवेश किया था लेकिन महिला के शोर मचाने पर आरोपी कत्ल जैसी संगीन वारदात को अंजाम दे बैठे।
इस सनसनीखेज वारदात के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक नया रायपुर के सेक्टर 27 में सेवानिवृत्त एसडीओ शर्मा का मकान है वहां उनकी पत्नी अकेले रहती थी। वारदात के वक़्त भी वो घर में अकेली थी। मृतका का एक बेटा है जो कुशालपुर में रहता है। मृत महिला का नाम चंद्रकली शर्मा बताया जा रहा है । अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला को घर में अकेला देख अपराधियों ने वारदात को अन्जाम देने की साजिश रची रही होगी। घटना शुक्रवार की रात दस बजे के करीब की बताई जा रही है, घटना की सुचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुँच गई। हत्या की घंटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। ऐसा माना जा रहा है की पुलिस ने हत्या के मामले में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया है हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / राज्य विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए मतदान दलों में पीठासीन अधिकारी / मतदान दल अधिकारी के रूप नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक लाईवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह बलरामपुर में सुबह 10.30 बजे से रखा गया था, किन्तु 40 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल नायक ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण सहायक नोडल अधिकारी चुनाव प्रशिक्षण एवं जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा है। जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर सभी कर्मचारियों के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी। प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों में पीठासीन अधिकारियों में बृजभान कुमार गर्ग प्रार्चाय महाविद्यालय राजपुर, जगरूप राम टोप्पो माध्यमिक शाला खटंगपारा,हरिनाथ वर्मा प्रधानपाठक शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुसमी,सीताराम जायसवाल व्याख्याता हाई स्कूल चांकी,सुनील कुमार ठाकुर व्याख्याता टी (एल.बी.) कन्या हायर सेकेण्डरी रामानुजगंज, अमर सिंह धुर्वे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला मेंढारी, महेंद्र कुमार प्रधान पाठक माध्यमिक शाला कोनियापारा ओदारी,कमला राम कुर्रे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला चंवरसरई,लक्ष्मी नारायण सिंह प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पशुपतिपुर शामिल हैं।
इसी प्रकार मतदान अधिकारी क्रमांक-01 अरविन्द खाखा शिक्षक टी (एल.बी.) माध्यमिक शाला दलधोआ, ओमप्रकाश भगत एवं रामप्रताप राजवाड़े ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुसमी, अनिल कुमार मिंज एवं जगदेव राम व्याख्याता टी (एल.बी.) माध्यमिक शाला गोविन्दपुर,बाल किशोर प्रभाकर व्याख्याता पंचायत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल शंकरगढ़,उमेश कुमार कश्यप व्याख्याता टी (एल.बी.) शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रेहड़ा,जवाहर राम शिक्षक टी (एल.बी.) माध्यमिक शाला डुमरखोरका,संजय पटेल ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी बलरामपुर,शिवप्रसाद अगरिया शिक्षक टी (एल.बी) माध्यमिक शाला महुआरीपारा इंजानी,मतदान अधिकारी क्रमांक 02 विनोद कुमार भगत शिक्षक (पंचायत) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामरी, रोहित गुप्ता शिक्षक (पंचायत) माध्यमिक शाला धनेशपुर,तेजनारायण राम सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला पटेलपारा विकासखंड राजपुर,श्रीमती पुष्पा कुशवाहा पर्यवेक्षक कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास रघुनाथनगर,श्रीमती उर्मिला भारती परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास बलरामपुर,शत्रुघन केंवट शिक्षक (पंचायत) शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सिधमा,संदीप कुमार लकड़ा सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला धौली,सुरेश सिंह शिक्षक ई (एल.बी.) प्राथमिक शाला नवापारा, क्रुस झरना बड़ा शिक्षक टी (एल.बी) शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कमारी, शिलानंद कुजूर शिक्षक ई (एल.बी.) प्राथमिक शाला नवापारा,मुकेश पांडे शिक्षक (पंचायत) माध्यमिक शाला बालक बलरामपुर तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 03 धिरेंद्र सिंह सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला सीधाटोली,बालेश्वर किंडो सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला धनवार कला,प्रभात मिंज सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला मंगरहारा,अमोद कुजूर सहायक शिक्षक (पंचायत) प्राथमिक शाला पिपराही, फुलसाय राम सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला बचवार, प्रभाकर मुखर्जी सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला सारंगपुर, मनीष सिंह सहायक शिक्षक (पंचायत), महादेव नागवंशी सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला प्रधानपारा, कल्पनाथ पैकरा सहायक शिक्षक (पंचायत) प्राथमिक शाला विशुनपारा, पल्लवी सिंह सहायक शिक्षक ई (एल.बी.) प्राथमिक शाला बालक राजपुर को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विश्व के इतिहास में आज का दिन ख़ास मायने रखता है, आज के दिन कई ऐसे घटनाक्रम हुए जिनका जिक्र अब इतिहास के पन्नों में मिलता है। आज 27 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ...1676 - पोलैंड और तुर्की ने वारसा की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1795 - अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1806 - फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।
1947 - जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया।
1959 - पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।
1968 - मेक्सिको सिटी में 19 वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1978 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
1995 - यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
1997 - एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2003 - चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित, बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।
2004 - चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया। फ़्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2008 - केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।
0 आज जन्मे व्यक्ति
1966 - दिब्येन्दु बरुआ - भारत में शतरंज के दूसरे ग्रैंड मास्टर हैं।
1945- लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा- ब्राज़ील के पैतीसवें राष्ट्रपति रहे हैं।
1920 - के. आर. नारायणन - भारत के राष्ट्रपति
1904 - जतीन्द्रनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।
1811- आइजैक मेरिट सिंगर - सिलाई मशीन का आविष्कारक।
0 आज जिनका निधन हुआ
1605 - अकबर - मुग़ल शासक
1907 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1974 - रामानुजम - महान् भारतीय गणितज्ञ।
1982 - प्यारे लाल - गांधी जी के निजी सचिव।
1987 - विजय मर्चेन्ट - डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1953 - टी.एस.एस. राजन - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में सम्मिलित होने वाले प्रमुख भारतीयों में से एक।
1999 - डॉ. नगेन्द्र - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1942 - सत्येन्द्र चंद्र मित्रा - कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
2001 - प्रदीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता