Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ


 रायपुर /  TODAY छत्तीसगढ़  / साइंस कॉलेज मैदान में आज से दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के साइंस कॉलेज में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतरराज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया। 

इस महोत्सव में 21 राज्यों के 28 दल अपने-अपने राज्यों की अद्भुत आदिवासी संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।यह आयोजन आदिवासी परंपराओं और विविधताओं का एक जीवंत संगम प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि, वाजपेयी-मोदी ने जनजातीय समाज की चिंता की है। इस आयोजन में देश के कई राज्यों के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार भी अपनी संस्कृति की झलक बिखेरेंगे। दरअसल, 14-15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए पूर्वोत्तर भारत के पांच राज्यों मेघालय, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कलाकार रायपुर पहुंच चुके हैं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा