गुजरात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुजरात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अदाणी ने Youth4Jobs के साथ ‘ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज 2026’ के लिए साझेदारी की


अहमदाबाद।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  Youth4Jobs की पहल NotJustArt ने अदाणी GreenXTalks के साथ साझेदारी में ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज (GAPC) 2026 के 5वें संस्करण की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता दिव्यांगजनों के लिए भारत की सबसे बड़ी समावेशी फोटोग्राफी प्रतियोगिता मानी जाती है। यह प्रतियोगिता वैश्विक स्तर पर आयोजित की जा रही है, इसमें भाग लेना निःशुल्क है और यह सिर्फ दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए है।

पिछले चार संस्करण में ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज एक वैश्विक समावेशी मंच के रूप में तेजी से विकसित हुआ है। इस दौरान यह पहल 80 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची, 50,000 से अधिक प्रतिभागियों को प्रेरित किया और 30 से अधिक देशों से एंट्रीज मिलीं। पिछले साल इस प्रदर्शनी आयोजन जापान और दुबई में भी किया गया था।

ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज 2026 के तहत दिव्यांग फोटोग्राफर, चाहे वे शौकिया हों या पेशेवर, उन्हें अपनी तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव, दृष्टिकोण और जीवन की कहानियों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य इन कहानियों को मुख्यधारा में लाकर दिव्यांगता के प्रति सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाना है।

Youth4Jobs फाउंडेशन की संस्थापक और सीईओ मीरा शेनॉय ने कहा, “ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज यह दर्शाता है कि जब दिव्यांगजनों को मंच मिलता है, तो वे केवल भागीदारी नहीं करते बल्कि अपनी अनूठी और प्रभावशाली दृष्टि के साथ नेतृत्व करते हैं। हमारे कई विजेता अनेक चुनौतियों को रचनात्मक तरीके से पार करते हुए अब नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।”

अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, “हम NotJustArt और Youth4Jobs फाउंडेशन के साथ जुड़कर खुश हैं। इससे वैश्विक स्तर पर दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को ऐसा मंच मिल सके, जहां वे फोटोग्राफी जैसी सबसे खूबसूरत, रचनात्मक कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। सच ही है हर तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है।”

पुरस्कार और सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए बड़ा पुरस्कार और वैश्विक पहचान के अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार: ₹5,00,000, द्वितीय पुरस्कार: ₹3,00,000, तृतीय पुरस्कार: ₹2,00,000 और चौथा से 10वां पुरस्कार: ₹1,00,000 . प्रत्येक प्रतियोगिता के पहले 20 एंट्रीज को एक विशेष क्यूरेटेड प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। पहले 10 विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध प्रोडक्ट डिजाइनर माइकल फोली (फोली डिज़ाइन्स और टीएलवी सॉल्यूशंस के संस्थापक) द्वारा डिजाइन की गई ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

पुरस्कार वितरण समारोह और प्रदर्शनी 24 जून 2026 को अहमदाबाद में आयोजित होगी। चयनित भारतीय विजेताओं और एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी के लिए यात्रा एवं आवास की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। चयनित एंट्रीज को कई मीडिया प्लेटफॉर्म और वैश्विक अभियानों में भी प्रदर्शित किया जाएगा। GAPC 2026 के लिए एंट्रीज अब खुल चुकी हैं। दुनिया भर के दिव्यांग फोटोग्राफरों से आवेदन करने का आग्रह किया गया है।

विवरण और सबमिशन के लिए: https://www.notjustartglobal.org/

प्रतिभागी प्रश्नों के लिए: mailto:satyander.pal@youth4jobs.org

मीडिया संपर्क: Roy.Paul@adani.com

पारिवारिक तनाव ने ली दो जानें, पति-पत्नी के विवाद का अंत गोलीबारी से


राजकोट।
   TODAY छत्तीसगढ़  /  राजकोट में पति-पत्नी के विवाद ने शुक्रवार सुबह एक भयावह मोड़ ले लिया, जब 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। घटना नागेश्वर सोसाइटी की एक आवासीय इमारत की पार्किंग में हुई और पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक लालजी पढ़ियार शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी तृषा पढ़ियार से मिलने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ा और लालजी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तृषा पर गोली चला दी। इसके तुरंत बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार ली। लालजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तृषा ने इलाज के दौरान दो दिन बाद दम तोड़ दिया।

लंबे समय से चल रहा था तनाव

एसीपी राधिका भाराई ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले डेढ़ महीने से तनाव चल रहा था। एक झगड़े के बाद तृषा अपने घर से निकलकर अपनी मित्र के पास रहने चली गई थीं। पुलिस का कहना है कि लालजी लगातार उन्हें घर लौटने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तृषा राज़ी नहीं थीं।

अवैध संबंध के शक की जांच

परिवार और परिचितों से पूछताछ में सामने आया कि लालजी को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। उनका मानना था कि तृषा का उनके ही एक पारिवारिक भतीजे विशाल से करीबी संबंध है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। हालाँकि, विशाल ने इस आरोप से इनकार किया है और कहा है कि उनका तृषा से कोई अनैतिक संबंध नहीं था और वे केवल पारिवारिक रूप से मिलते-जुलते थे।

वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने

सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि तृषा योग क्लास से लौटकर सुबह करीब 9:45 बजे अपार्टमेंट की पार्किंग में पहुंचती हैं। कुछ ही देर बाद लालजी भी वहाँ आते हैं। दोनों के बीच कहासुनी होती है और फिर लालजी हथियार निकालते हैं। इसके बाद पार्किंग क्षेत्र में अफरा-तफरी मच जाती है। पुलिस का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज, फोन रिकॉर्ड और दंपति के रिश्तों में आए तनाव सहित सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

सूरत : रसायन फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग, 24 श्रमिक घायल

 


सूरत । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /   गुजरात के सूरत शहर में आज बुधवार को एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लग गई जिससे 24 श्रमिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूरत के प्रभारी मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारेख ने कहा कि सचिन जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रसायन फैक्टरी में देर रात करीब दो बजे एक बड़े टैंक में रखे ज्वलनशील रसायन के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया, जिसके बाद फैक्टरी में आग लग गई।

उन्होंने बताया, "कम से कम 24 श्रमिक घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज हो रहा है।" उन्होंने कहा कि अभी यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के वक्त कितने श्रमिक फैक्टरी के अंदर थे। अन्य अधिकारी ने कहा, "फैक्टरी की तीन मंजिला इमारत में विस्फोट के कारण आग लग गई और पूरी इकाई जलकर नष्ट हो गई।" उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां भेजी गई और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। 

World Cup Final 2023 : आस्ट्रेलिया छठवीं बार विश्व चैम्पियन, भारत की शर्मनाक हार

 पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।"


अहमदाबाद।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को एकतरफा मुकाबले में मात दी. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर 240 रन बनाए थे. जवाब में ट्रेविस हेड की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया. हालाँकि आस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले पावर प्ले में 47 रन में आस्ट्रेलिया के तीन बड़े बल्लेबाज को भारतीय गेंदबाजों ने पैवेलियन भेज दिया मगर हेड की शतकीय पारी ने भारत की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में एक दूसरे के सामने रहीं हैं. इससे पहले दोनों का आमना सामना साल 2003 में हुआ था जब कंगारू टीम ने साउथ अफ्रीका में खेले गए विश्व कप मैच के फाइनल में भारत को 125 रन से हराया था. टीम इंडिया की नजर 12 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने पर थी मगर कंगारुओं के शानदार खेल ने एक बार फिर भारतीय टीम के साथ-साथ देश के सभी क्रिकेट प्रेमियों को निराश कर दिया . आपको बता दें कि भारत ने आखिरी बार 2011 में विश्व कप पर कब्जा जमाया था. तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम ने 28 साल बाद भारत को वनडे में विश्व विजेता बनाया था. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी। साथ ही, भारत को लेकर कहा कि टीम इंडिया ने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला। अहमदाबाद में रविवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेटों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को देखने के लिए सवा लाख दर्शक मौजूद थे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य नेता भी मैच देखने के लिए पहुंचे थे। भारत की हार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।"

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई भी दी। उन्होंने लिखा कि विश्व कप की शानदार जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई। पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ। ट्रैविस हेड को आज उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार खेले गए फाइनल मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे थे। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मौके पर अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की -  

अदालत में बोले राहुल - 'सारे मोदी चोर वाला बयान चुनाव के दौरान एक राजनीतिक कटाक्ष था'

 TODAY छत्तीसगढ़  /  सूरत / कांग्रेस नेता राहुल गांधी आपराधिक मानहानि के एक मुकदमे में अपना अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को सूरत की एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सारे मोदी चोर वाले बयान पर राहुल गांधी ने अदालत में कहा है कि चुनाव के दौरान एक राजनीतिक  कटाक्ष था। उन्होंने किसी समाज के खिलाफ यह बयान नहीं दिया था। हालांकि, जज के सामने उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उन्हें ज्यादा कुछ याद नहीं है।  गुजरात के एक विधायक ने ‘‘मोदी उपनाम’’ पर गांधी की टिप्पणी को लेकर यह मुकदमा दर्ज कराया था।सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए एन दवे ने एक हफ्ते पहले राहुल गांधी को निर्देश दिया था कि सूरत से भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि मामले में अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए 24 जून को मौजूद रहें। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

पूर्णेश मोदी ने अप्रैल 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।सूरत पश्चिम सीट से विधायक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 2019 में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह कहकर पूरे मोदी समुदाय को बदनाम किया था कि 'सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों लगा होता है ?'

2019 में चुनावी रैली में विवादित बयान देने का आरोप

बता दें कि कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 की एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा था, 'नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी इन सभी के नाम में मोदी लगा हुआ है। सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों लगा होता है।' जब उन्होंने यह टिप्पणी की थी तब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे। इससे पहले अक्तूबर 2019 में राहुल गांधी अदालत में पेश हुए थे और उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।  - अमर उजाला 

गुजरात दंगा : तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, दो मंत्री को मिली क्लीन चिट

TODAY छत्तीसगढ़  / नानावती आयोग ने गुजरात में 2002 के दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को क्लीन चिट दे दी है. इन दंगों में 1000 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय के थे. राज्य के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने सदन में आयोग की रिपोर्ट पेश की. इस रिपोर्ट को तत्कालीन सरकार को सौंपे जाने के पांच साल बाद सदन में पेश किया गया है. आयोग ने 1,500 से अधिक पृष्ठों की अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि राज्य के किसी मंत्री ने इन हमलों के लिए उकसाया या भड़काया.' इसमें कहा गया है कि कुछ जगहों पर भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस अप्रभावी रही क्योंकि उनके पास पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी नहीं थे या वे हथियारों से अच्छी तरह लैस नहीं थे. आयोग ने अहमदाबाद शहर में साम्प्रदायिक दंगों की कुछ घटनाओं पर कहा, ‘‘पुलिस ने दंगों को नियंत्रित करने में सामर्थ्य, तत्परता नहीं दिखाई जो आवश्यक था.'' TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
नानावती आयोग ने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच या कार्रवाई करने की सिफारिश की है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) जी टी नानावती और गुजरात उच्च न्यायलाय के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) अक्षय मेहता ने 2002 दंगों पर अपनी अंतिम रिपोर्ट 2014 में राज्य की तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को सौंपी थी. साल 2002 में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंगों की जांच के लिए आयोग गठित किया था. यह दंगे गोधरा रेलवे स्टेशन के समीप साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों में आग लगाए जाने के बाद भड़के थे जिसमें 59 ‘कारसेवक' मारे गए थे. (NDTV इंडिया) 

पहली बार जो वोट दे रहे हैं, ये सदी उनकी है - मोदी

[TODAY छत्तीसगढ़] / लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में डाला वोट। उन्‍होंने गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के रणिप क्षेत्र स्थित एक स्कूल में स्थापित एक बूथ पर मतदान किया। तीसरे चरण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी और वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत कई वीवीआइपी मतदाता भी हैं, जो देश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 19 मई तक मतदान के सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव होंगे। नतीजे 23 मई को आएंगे। आज तीसरे चरण में गुजरात की 26, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, कर्नाटक की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर, दादर नागर हवेली, दमन दीव और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर मतदान हो रहा है। 
मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "जैसे कुंभ के मेले में स्‍नान करके पवितत्रा का अनुभव होता है, वैसे ही मतदान करके में लोकतंत्र के पर्व में अनुभूति करता हूं। मैंने मतदाताओं से अपील करता हूं कि पूरे उत्‍साह और उमंग के साथ मतदान करें। मतदान किसको करें या ना करें, इसको मतदाता जानता है। मतदाता नीर-खीर का विवेक जानता है। पहली बार जो वोट दे रहे हैं, ये सदी उनकी है। उनको अपनी पूरी सदी बनाने के लिए मतदान करना है। इसलिए मैं मतदाताओं से अपील करूंगा की शत-प्रतिशत मतदान करें। "

दुनिया का अकेला मंदिर जहां गणेशजी का पूरा परिवार है

प्रथम पूज्य गणेशजी के दुनिया में कई मंदिर हैं। दोनों पत्नियों, रिद्धि और सिद्धी के साथ वाली भी उनकी कई प्रतिमाएं हैं, लेकिन गुजरात में एक मंदिर ऐसा है, जहां उनका पूरा परिवार है। पूरा परिवार यानि दोनों पत्नियां- रिद्धि-सिद्धी, पुत्री- मां संतोषी, दोनों पुत्र - शुभ और लाभ, दोनों पोते - क्षेम और कुशल। जानिए इनके बारे में -
गुजरात के बनासकांठा जिले में अम्बाजी तीर्थ है। यहां मां अम्बा का भव्य प्राचीन मंदिर है। इसी मंदिर के परिसर में स्थित है सहकुटुंब सिद्धि विनायक मंदिर। यहां गणेशजी अपने पूरे परिवार के साथ विराजे हैं। मंदिर के पुजारी मुकेश भाई के मुताबिक, यह दुनिया में इकलौता मंदिर है, जहां गणेशजी की सहकुटुंब पूजा होती है।
ऐसा है गणेशजी का पूरा परिवार - 
शास्त्रों में उल्लेख है कि भगवान गणेश का शरीर विशालकाय और मुंह की जगह हाथी का मुख लगा हुआ था तो कोई कन्या उनसे विवाह को तैयार न थी। इस पर भगवान गणेश बिगड़ गये और अपने वाहन मूषक को समस्त देवी-देवताओं के विवाह में विघ्न डालने का आदेश दिया।
अब जहां भी विवाह होता, वहां मूषक पहुंच जाते और विघ्न डाल देते। तंग आकर देवताओं ने भगवान ब्रह्मा से कोई उपाय करने की गुहार लगाई तब ब्रह्मा ने दो कन्याओं, रिद्धि और सिद्धी का सृजन किया और गणेशजी से उनका विवाह करवाया। इस तरह बुद्धि और विवेक की देवी रिद्धि और सफलता की देवी सिद्धी का विवाह गणेश जी से हुआ जिनसे शुभ और लाभ नामक दो पुत्र भी हुए। धर्म ग्रंथों में कहीं-कहीं मां संतोषी को गणेशजी की बेटी बताया गया है, जिसका प्रमाण यहां मिलता है। साथ ही गणेशजी के दो पोते - क्षेमे और कुशल भी यहां विराजे हैं।  साभार - अरविन्द दुबे, नईदुनिया  


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com