LATEST NEWS
Loading Latest News...
अहमदाबाद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अहमदाबाद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अदाणी ने Youth4Jobs के साथ ‘ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज 2026’ के लिए साझेदारी की


अहमदाबाद।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  Youth4Jobs की पहल NotJustArt ने अदाणी GreenXTalks के साथ साझेदारी में ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज (GAPC) 2026 के 5वें संस्करण की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता दिव्यांगजनों के लिए भारत की सबसे बड़ी समावेशी फोटोग्राफी प्रतियोगिता मानी जाती है। यह प्रतियोगिता वैश्विक स्तर पर आयोजित की जा रही है, इसमें भाग लेना निःशुल्क है और यह सिर्फ दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए है।

पिछले चार संस्करण में ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज एक वैश्विक समावेशी मंच के रूप में तेजी से विकसित हुआ है। इस दौरान यह पहल 80 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची, 50,000 से अधिक प्रतिभागियों को प्रेरित किया और 30 से अधिक देशों से एंट्रीज मिलीं। पिछले साल इस प्रदर्शनी आयोजन जापान और दुबई में भी किया गया था।

ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज 2026 के तहत दिव्यांग फोटोग्राफर, चाहे वे शौकिया हों या पेशेवर, उन्हें अपनी तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव, दृष्टिकोण और जीवन की कहानियों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य इन कहानियों को मुख्यधारा में लाकर दिव्यांगता के प्रति सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाना है।

Youth4Jobs फाउंडेशन की संस्थापक और सीईओ मीरा शेनॉय ने कहा, “ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज यह दर्शाता है कि जब दिव्यांगजनों को मंच मिलता है, तो वे केवल भागीदारी नहीं करते बल्कि अपनी अनूठी और प्रभावशाली दृष्टि के साथ नेतृत्व करते हैं। हमारे कई विजेता अनेक चुनौतियों को रचनात्मक तरीके से पार करते हुए अब नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।”

अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, “हम NotJustArt और Youth4Jobs फाउंडेशन के साथ जुड़कर खुश हैं। इससे वैश्विक स्तर पर दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को ऐसा मंच मिल सके, जहां वे फोटोग्राफी जैसी सबसे खूबसूरत, रचनात्मक कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। सच ही है हर तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है।”

पुरस्कार और सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए बड़ा पुरस्कार और वैश्विक पहचान के अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार: ₹5,00,000, द्वितीय पुरस्कार: ₹3,00,000, तृतीय पुरस्कार: ₹2,00,000 और चौथा से 10वां पुरस्कार: ₹1,00,000 . प्रत्येक प्रतियोगिता के पहले 20 एंट्रीज को एक विशेष क्यूरेटेड प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। पहले 10 विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध प्रोडक्ट डिजाइनर माइकल फोली (फोली डिज़ाइन्स और टीएलवी सॉल्यूशंस के संस्थापक) द्वारा डिजाइन की गई ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

पुरस्कार वितरण समारोह और प्रदर्शनी 24 जून 2026 को अहमदाबाद में आयोजित होगी। चयनित भारतीय विजेताओं और एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी के लिए यात्रा एवं आवास की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। चयनित एंट्रीज को कई मीडिया प्लेटफॉर्म और वैश्विक अभियानों में भी प्रदर्शित किया जाएगा। GAPC 2026 के लिए एंट्रीज अब खुल चुकी हैं। दुनिया भर के दिव्यांग फोटोग्राफरों से आवेदन करने का आग्रह किया गया है।

विवरण और सबमिशन के लिए: https://www.notjustartglobal.org/

प्रतिभागी प्रश्नों के लिए: mailto:satyander.pal@youth4jobs.org

मीडिया संपर्क: Roy.Paul@adani.com

पराजय के बाद बोले रोहित, "हमने अपनी तरफ़ से हर संभव कोशिश की लेकिन जो हुआ वहीं नहीं होना था."



अहमदाबाद।  TODAY छत्तीसगढ़  /   ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को 240 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर चार विकेट खो कर विश्व चैंपियन बन गया. मैच के बाद रोहित शर्मा ने टीम की हार पर कहा, "मैच का नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा और हम जानते हैं कि हम आज अच्छे नहीं थे, लेकिन मुझे टीम पर गर्व है. हमने अपनी तरफ़ से हर संभव कोशिश की लेकिन जो हुआ वहीं नहीं होना था."

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को वर्ल्ड कप 2023 का फ़ाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हारने का बाद कहा कि इस मैच में भारतीय टीम अच्छी नहीं रही, खासकर बल्लेबाजी में टीम का प्रदर्शन ख़राब रहा.

"ईमानदारी से कहूं तो 20-30 रन और बनाए होते तो अच्छा होता. लगभग 25-30 ओवर तक जब केएल राहुल और विराट बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो हम यही बात कर रहे थे कि ये अच्छी साझेदारी करें और हमें पिच पर जब तक हो सके तब तक बने रहना है, लेकिन फिर हम लगातार विकेट खोते गए. तब तक हमें लग रहा था कि 270-280 रन तक हम बना लेंगे. हम कोई भी अच्छी साझेदारी नहीं खेल पाए. ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोने के बाद एक अच्छी साझेदारी खेली." TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और पहले सात ओवरों में डेविड वार्नर, मिशेल मार्श और स्टीवन स्मिथ के विकेट 47 रन पर गिर गए. लेकिन इसके बाद ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन की बेहतरीन साझेदारी से भारत के लिए गेम पलट दिया.

रोहित शर्मा ने कहा- "जब आपके पास बोर्ड पर 240 रन हों तो आप जल्द से जल्द विकेट लेना चाहते हैं और हमने ऐसा किया लेकिन फिर हेड और मार्नस को श्रेय जाता है, उन्होंने एक बड़ी साझेदारी की और हमें खेल से पूरी तरह बाहर कर दिया. हमने वह सब कुछ करने की कोशिश की जो हम कर सकते." (bbc.com/hindi) 

World Cup Final 2023 : आस्ट्रेलिया छठवीं बार विश्व चैम्पियन, भारत की शर्मनाक हार

 पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।"


अहमदाबाद।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को एकतरफा मुकाबले में मात दी. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर 240 रन बनाए थे. जवाब में ट्रेविस हेड की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया. हालाँकि आस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले पावर प्ले में 47 रन में आस्ट्रेलिया के तीन बड़े बल्लेबाज को भारतीय गेंदबाजों ने पैवेलियन भेज दिया मगर हेड की शतकीय पारी ने भारत की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में एक दूसरे के सामने रहीं हैं. इससे पहले दोनों का आमना सामना साल 2003 में हुआ था जब कंगारू टीम ने साउथ अफ्रीका में खेले गए विश्व कप मैच के फाइनल में भारत को 125 रन से हराया था. टीम इंडिया की नजर 12 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने पर थी मगर कंगारुओं के शानदार खेल ने एक बार फिर भारतीय टीम के साथ-साथ देश के सभी क्रिकेट प्रेमियों को निराश कर दिया . आपको बता दें कि भारत ने आखिरी बार 2011 में विश्व कप पर कब्जा जमाया था. तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम ने 28 साल बाद भारत को वनडे में विश्व विजेता बनाया था. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी। साथ ही, भारत को लेकर कहा कि टीम इंडिया ने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला। अहमदाबाद में रविवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेटों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को देखने के लिए सवा लाख दर्शक मौजूद थे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य नेता भी मैच देखने के लिए पहुंचे थे। भारत की हार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।"

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई भी दी। उन्होंने लिखा कि विश्व कप की शानदार जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई। पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ। ट्रैविस हेड को आज उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार खेले गए फाइनल मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे थे। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मौके पर अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की -  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा