दुर्ग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दुर्ग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

तालपुरी ट्रिपल मर्डर केस: 6 साल बाद इंसाफ, आरोपी को मृत्युदंड


भिलाई नगर। 
TODAY छत्तीसगढ़  /  दुर्ग जिले के बहुचर्चित तालपुरी ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। करीब 6 साल पुराने इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी ने अपनी पत्नी, डेढ़ माह की मासूम बच्ची और एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की निर्ममता से हत्या कर दी थी।

 कैसे हुआ था खुलासा?

21 जनवरी 2020 की सुबह तालपुरी के पारिजात कॉलोनी में एक घर से धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर महिला और मासूम बच्ची के शव मिले, जबकि एक अज्ञात व्यक्ति की अधजली लाश भी बरामद हुई। शुरुआत में कमरे में लिखे भ्रामक संदेश से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पूरा सच सामने आ गया।

साजिश और क्रूरता की हद

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को घर बुलाकर हत्या की, शव को जलाकर अपनी मौत का झूठा नाटक रचने की कोशिश की, पत्नी को नशीला पदार्थ देकर बांधकर मार डाला, मासूम बच्ची की भी हत्या कर दी और घटना को हादसा दिखाने के लिए गैस ब्लास्ट की योजना बनाई

पुलिस की सतर्कता से हुआ पर्दाफाश

सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। वह रायपुर होते हुए भागने की कोशिश में था, लेकिन रेलवे स्टेशन पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

कोर्ट का सख्त रुख

दुर्ग न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने मामले को “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” मानते हुए आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी और पुलिस की सटीक विवेचना के चलते यह फैसला संभव हो सका।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह मामला अपनी क्रूरता और साजिश के कारण प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहा, और अदालत का यह फैसला न्याय व्यवस्था की सख्ती और संवेदनशीलता का प्रतीक माना जा रहा है।
 

सुपेला डबल मर्डर: प्रेम संबंध बना खूनी वारदात की वजह, पत्नी और बेटे की हत्या


दुर्ग। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  सुपेला क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस खौफनाक वारदात के पीछे प्रेम संबंध, पारिवारिक विवाद और जुनून की कहानी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज का एसटीएफ में पदस्थ कांस्टेबल ललितेश यादव के साथ प्रेम संबंध था, जो वर्ष 2023 में फेसबुक के माध्यम से शुरू हुआ था। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जबकि कांस्टेबल पहले से शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि सरोजनी, ललितेश यादव के साथ रहना चाहती थी, लेकिन कांस्टेबल इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

24 अप्रैल को भी आरोपी महिला कांस्टेबल के घर पहुंची थी, जहां उसकी पत्नी रीना यादव से जमकर विवाद हुआ। उस समय कांस्टेबल ने किसी तरह मामला शांत कर सरोजनी को वहां से भेज दिया। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे, जब कांस्टेबल ललितेश यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन गया हुआ था, तभी सरोजनी दोबारा उसके घर पहुंची। घर में अकेली मौजूद रीना यादव से फिर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में आकर आरोपी महिला ने घर में रखे चाकू से रीना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इसके बाद उसने 12 वर्षीय बेटी नैना यादव और 8 वर्षीय पुत्र आदित्य यादव पर भी हमला किया। इस हमले में पत्नी रीना यादव की मौके पर ही मौत हो गई। 8 वर्षीय पुत्र आदित्य यादव ने भी दम तोड़ दिया और 12 वर्षीय बेटी नैना यादव गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के दौरान घर में मौजूद तीसरे बच्चे ने पड़ोसी के घर भागकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को पकड़ लिया। इसके बाद सुपेला थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रेम संबंध, मानसिक स्थिति और घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत पूछताछ जारी है। 

अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 मजदूर मौके से मिले


भिलाई नगर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  दुर्ग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदिनी थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर भारी मात्रा में तैयार गुटखा, कच्चा माल, पैकिंग मटेरियल और अत्याधुनिक मशीनरी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में “मुसाफिर” ब्रांड का जर्दा युक्त गुटखा और “एम-4” ब्रांड का सुगंधित जर्दा तैयार कर बाजार में खपाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में पैक किए गए गुटखा के पैकेट और निर्माण सामग्री बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में 13 मजदूर काम करते पाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये मजदूर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर नेटवर्क और संचालकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह अवैध यूनिट अप्रैल 2026 की शुरुआत से संचालित हो रही थी और कम समय में बड़े पैमाने पर गुटखा खपाने की तैयारी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। विभाग द्वारा सैंपल लिए गए। गुणवत्ता और नियमों की जांच जारी है जिसके उल्लंघन पर अलग से वैधानिक कार्रवाई होगी। 

दवा कंपनी की आड़ में नशे का खेल, पुलिस ने 4 तस्करों को दबोचा


दुर्ग।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  दुर्ग पुलिस ने एक संगठित नशीली दवाओं के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दवा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की अवैध तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य की नशीली सिरप, वाहन, मोबाइल और नकदी जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 23 अप्रैल को स्मृतिनगर चौकी और एसीसीयू टीम को सूचना मिली थी कि भिलाई के जुनवानी-खम्हरिया रोड पर एक गिरोह नशीली सिरप की बिक्री के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर एक सेण्ट्रो कार (CG-07-8595) को रोका गया। तलाशी में कार से 7 कार्टून में भरी 800 नग प्रतिबंधित CADIFOS-T कोडीन सिरप बरामद की गई।

फांसी की मांग: पांच साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / जिले के उतई थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी धनेश्वर साहू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बच्ची स्कूल से घर लौटने के बाद पास की दुकान में चॉकलेट लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।  

जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों को एक कुएं के पास संदिग्ध बोरा दिखाई दिया। बोरा खोलने पर उसमें बच्ची मिली, जिसका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची फिलहाल डरी हुई है और उसका इलाज जारी है। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने के पास पहुंचे और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। 

लाखों की चोरी का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित लाखों रुपये की संपत्ति बरामद की है। इस प्रकरण में अब तक कुल 14 लाख 77 हजार 757 रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मोतीपुर निवासी प्रार्थी ने जनवरी माह में अपने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पहले ही तीन आरोपियों खिलेष दास मानिकपुरी, भुनेश्वर उर्फ नानू यादव एवं तुलेश्वर उर्फ टिल्लू सोनकर को गिरफ्तार कर करीब 8.22 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की जा चुकी थी। 

विवेचना के दौरान आरोपी तुलेश्वर सोनकर से पूछताछ में सामने आया कि उसने चोरी का माल अपने परिचित गौरीशंकर खुटे को दे दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात एवं 2 लाख 18 हजार रुपये नगद बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के पास से सोने-चांदी के जेवरात और 2.18 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं। इस तरह प्रकरण में कुल बरामद संपत्ति की कीमत 14.77 लाख रुपये से अधिक हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मंगल बाजार में सट्टा, नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग।
  TODAY छत्तीसगढ़  / जुआ-सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना नेवई क्षेत्र में सट्टा लिखते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा सामग्री एवं नगदी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगल बाजार टंकी, मरोदा क्षेत्र में एक व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज सोनी उर्फ गोलू (34 वर्ष), निवासी टंकी मरोदा नेवई बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पट्टी, एक पर्ची, नगदी 800 रुपये एवं एक पेन जब्त किया गया।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 223/2026 के तहत धारा 6 छत्तीसगढ़ सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को 9 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सिगरेट मांगने पर विवाद, युवक पर हमला कर हत्या का प्रयास


भिलाई।
  TODAY छत्तीसगढ़  / छावनी थाना क्षेत्र में कैरम सेंटर में हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिगरेट मांगने को लेकर हुए झगड़े में तीन युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल को प्रार्थी मोह. वसी ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बड़ी मस्जिद के पास अहमद नगर कैम्प-02 स्थित अयाज अहमद सिद्दीकी का कैरम सेंटर में बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सिगरेट मांगने पर मना करने से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने साथियों को बुलाकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की। इस दौरान उसका गला दबाया गया तथा धारदार वस्तु से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किये हैं जिनमें मोह. रफिक, वसीम कुरैशी उर्फ कालू और रज्जा अहमद उर्फ पप्पू शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार नुकीली वस्तु एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है।  पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वाहन क्षतिग्रस्त होने का तनाव, मोबाइल टॉवर से कूदकर दी जान


दुर्ग। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक द्वारा बीएसएनएल टावर से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे (21 वर्ष) निवासी नंदिनी नगर टाउनशिप के रूप में हुई है। वह डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। घटना रविवार को बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की गाड़ी एक दिन पहले दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह से वह मानसिक तनाव में आ गया था। बताया जा रहा है कि उसे डर था कि परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर डांट-फटकार का सामना करना पड़ेगा। इसी आशंका में उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

दोपहिया वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, 31 वाहनों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / प्रदेश के भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार  इस कार्रवाई में 31 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं  जिनकी अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी ई. पापा राव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 से भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इनमें बीएसपी (भिलाई इस्पात संयंत्र) के मुख्य गेट के पास स्थित पार्किंग और भिलाई-भट्टी क्षेत्र को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा था।

थाना भिलाई नगर में दर्ज मामलों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह चोरी के वाहनों को जशपुर जिले के कुंकुरी क्षेत्र में ले जाकर अपने सहयोगियों के माध्यम से बेचता था। पुलिस का कहना है कि बरामद किए गए वाहनों में भिलाई-भट्टी, छावनी और रायपुर थाना क्षेत्रों से चोरी हुई गाड़ियां शामिल हैं। कुछ ऐसे वाहन भी मिले हैं, जिनके दस्तावेज पंजीकृत नहीं पाए गए।

Chhattisgarh: रोज़ के झगड़े ने ली जान, छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतारा


दुर्ग  / भिलाई।
  TODAY छत्तीसगढ़  / पुराने भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना में पिछले दिनों आपसी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को सुपेला के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया। 

विवाद के बाद उतारा मौत के घाट

मृतक के साले सुखदेव सिंह के अनुसार, मृतक राजू निर्मलकर ठेका मजदूर था, जबकि छोटा भाई कोई कार्य नहीं करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच सुबह से ही बहस चल रही थी। दोपहर को दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन पड़ोसियों की दखल पर मामला शांत हो गया।

शाम होते-होते विवाद फिर भड़क उठा। आरोप है कि इसी दौरान छोटे भाई ने अपनी पत्नी से हंसिया मंगाई और ताव में आकर बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में राजू के पैरों में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छोटे भाई व उसकी पत्नी को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की योजना पहले से थी या वारदात अचानक गुस्से में की गई।

Chhattisgarh: शिक्षकों पर नई जिम्मेदारी, अब करेंगे ‘डॉग वॉचर’ की ड्यूटी

सांकेतिक तस्वीर / साभार NBT 

महिला का पुलिस पर आरोप: “बेटे से मिलाने के बदले संबंध बनाने की मांग की”


 दुर्ग । 
TODAY छत्तीसगढ़  /  पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में तैनात आरक्षक अरविंद कुमार मेढ़े को एक महिला से दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप के बाद तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने 19 नवंबर 2025 को आदेश जारी करते हुए आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया और मामले की प्राथमिक जांच 7 दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अपराध क्रमांक 457/2025 धारा 64 (2) (क) (i) बी.एन.एस. के तहत दर्ज मामले में आरक्षक मेढ़े के खिलाफ गंभीर आरोप पाए गए हैं। SSP ने इसे एस.पी. विवेकशीलता के विपरीत आचरण मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। 

CSP भारती मरकाम को जांच की जिम्मेदारी

मामले की प्रारंभिक जांच का जिम्मा श्रीमती भारती मसराम, नगर पुलिस अधीक्षक (नेताजी), जिला-दुर्ग को सौंपा गया है। उन्हें 7 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

क्या है महिला की शिकायत

महिला ने आरोप लगाया था कि वह जेल में बंद अपने बेटे से मिलने पहुंची थी, जहां ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक अरविंद मेढ़े ने उससे यौन संबंध बनाने की मांग की। महिला के अनुसार, जब उसने बताया कि वह पीरियड में है, तो आरक्षक ने उसकी अनुमति के बिना उसके निजी अंगों को छूकर चेक करने की कोशिश की। महिला की शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग में गुपचुप विक्रेता के द्वारा पापड़ी नहीं देने पर चाकू से हमला, दो आरोपी फरार


 TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर, 4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में शनिवार देर रात गुपचुप बेचने वाले एक युवक पर चाकू से हमला हुआ है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक घायल युवक का नाम अनिल वर्मा (25 वर्ष) है, जो गौलीपारा कांग्रेस भवन के पीछे दुर्ग में रहता है और गंजपारा चौक गेट नंबर-2 के पास गुपचुप का ठेला लगाता है। अनिल ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे दो युवक उसके ठेले पर आए और पापड़ी मांगने लगे। उस समय वह अन्य ग्राहकों को गुपचुप खिला रहा था। उसने युवकों से कहा कि पांच मिनट बाद पापड़ी देगा। इस पर उनमें से एक नाराज़ हो गया और उसने चाकू से हमला कर दिया।

हमले के बाद अनिल वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद उसके दामाद दीपक वर्मा ने उसे संभालने की कोशिश की तो दूसरे युवक ने उस पर भी हमला किया। इसके बाद दोनों आरोपी फ़रार हो गए। रिश्तेदारों की मदद से अनिल और दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गंगोत्री हत्या कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार – मास्टर माइंड फरार



TODAY छत्तीसगढ़  /  दुर्ग, 26 सितम्बर।  दुर्ग जिले में गंगोत्री जांगड़े की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों को पैसे दिए थे। नौकरी न मिलने पर जब उसने रकम लौटाने और पुलिस में शिकायत की चेतावनी दी, तो आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

ऐसे रची गई साजिश - 

गंगोत्री ने आरोपियों से कहा था कि 20 सितंबर तक इंटरव्यू नहीं हुआ तो वह खुलासा कर देगी। इससे घबराकर आरोपियों ने 19 सितंबर की रात उसे ढाबा चलने का झांसा देकर टेमरी ले गए। वहाँ बेल्ट और चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और चेहरे को पत्थर से कुचलकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई। हत्या के बाद आरोपी ढाबे में खाना खाकर सामान्य दिखने की कोशिश करते रहे। 

गिरफ्तार आरोपी - 

निर्भय जांगड़े (19), जालबांधा, खैरागढ़

जयदीप साहू (19), कातुल बोर्ड, दुर्ग

मनीष बंजारे (19), आशा नगर, दुर्ग

पवन कुमार सिंह, कातुल बोर्ड, भिलाई

हेमलता बंजारे, कातुल बोर्ड, भिलाई

विधि से संघर्षरत बालक

पुलिस का कहना है कि इस पूरी वारदात का मास्टर माइंड अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 


पिता की असामयिक मृत्यु के बाद 7 साल की बेटी बनी आरक्षक, SSP गर्ग ने दिया नियुक्ति आदेश

 


दुर्ग। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के एसएसपी  राम गोपाल गर्ग ने बुधवार को एक 7 साल की मासूम बच्ची को आरक्षक पद पर नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया, बाल आरक्षक के रूप में बच्ची अब दुर्ग पुलिस को अपनी सेवाएं देगी। 

 छत्तीसगढ़ पुलिस महकमें में बतौर आरक्षक अपनी सेवाएं रहे अतुल भट्ट की असामयिक मृत्यु के बाद परिवार के किसी सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने का मामला लंबित था। शासन स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद दिवंगत आरक्षक अतुल भट्ट की 7 वर्षीया बच्ची अंजनी भट्ट को आज जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गर्ग ने आरक्षक की नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। अंजलि बतौर बाल आरक्षक अपनी सेवाएं दुर्ग पुलिस में देगी। अंजनी भट्ट को बाल आरक्षक के पद पर नौकरी का नियुक्ति आदेश देते वक्त एसएसपी  राम गोपाल गर्ग ने बड़ी आत्मीयता दिखाई। इसके अलावा एसएसपी  राम गोपाल गर्ग ने परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया कि दुर्ग पुलिस किसी भी प्रकार की जरुरत में हर संभव मदद के लिए हाजिर रहेगी। बता दें कि अंजनी भट्ट आज अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी जहाँ उसे शासकीय सेवा का नियुक्ति पत्र दिया गया। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

फरार काजल पकड़ी गई, अपने ही गुरु का किया था कत्ल

TODAY छत्तीसगढ़  / दुर्ग / केंद्रीय जेल दुर्ग में हत्या के आरोप में विचाराधीन बंदी ट्रांसजेंडर काजल उर्फ शंकर बुद्धे 5 दिन पहले जिला अस्पताल से फरार हो गई थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया है। काजल को 6 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान 8 जुलाई को काजल शौचालय जाने की बात कहकर भाग निकली थी।

एडिशनल SP संजय ध्रुव ने बताया कि फरार काजल की लगातार तलाश की जा रही थी। गोंदिया में उसके होने की सूचना मिलने पर टीम को वहां भेजा गया और 12 जुलाई को उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि काजल अस्पताल से भाग कर इंदिरा मार्केट गई। वहां करीब 2-3 घंटे घूमती रही। उसके बाद शाम 6 बजे रेलवे स्टेशन दुर्ग पहुंची। रात 11 बजे ट्रेन आई तो गोंदिया भाग गई। 

पुलिस के मुताबिक गया नगर निवासी किन्नर सोनू सार्थी उर्फ छाया का शव खाली प्लाट में पड़ा मिला था। जांच में पता चला कि सोनू की शिष्य राजीव नगर निवासी काजल उर्फ शंकर (30) पुत्र गंगाराम बुद्धे ने हत्या की थी। काजल ने गुरू सोनू की हत्या करने के बाद शव को रस्सी से बांधा, चादर लपेटा और बोरे में भरकर 29 सितंबर 2019 को घर से 40 मीटर दूरी पर खाली प्लॉट में छोड़कर घर चला गया। 

राजश्री में हो रहा था गर्म गोश्त का सौदा, पुलिस ने मारा छापा। दलाल समेत लखनऊ और कलकत्ता की कालगर्ल गिरफ्तार


 TODAY छत्तीसगढ़  /  दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य के कुछ बड़े शहरों में देह व्यापार का कारोबार दशकों से संचालित है। इस कारोबार के तार पड़ोसी राज्यों के अलावा दूसरे बड़े प्रांतों से जुड़े हुए हैं। देह व्यापार के धंधें में छोटे स्तर से लेकर हाईप्रोफाइल लोगों के जुड़े होने की खबरें अक्सर पुलिस कार्रवाही के बाद सामने आती रहीं हैं। बीती रात सुपेला थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर दो लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के शिकंजे में आई एक कालगर्ल लखनऊ तो दूसरी कलकत्ता शहर की बताई जा रही है। पुलिस ने सुपेला क्षेत्र में स्थित राजश्री होटल के संचालक के फरार होने की बात कही है, उसके अलावा एक दलाल और ग्राहक को भी गिरफ्तार किया है। 

देह व्यापार से जुड़ा ये मामला राजधानी से लगे दुर्ग जिले का है। जिले के नव पदस्थ पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल को विश्वस्त सूत्रों ने ख़बर दी कि सुपेला क्षेत्र में राजश्री होटल का संचालक दूसरे प्रांतों से लड़कियां बुलवाकर देह व्यापार करवाता है। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने सुपेला थाना प्रभारी को कार्रवाही का निर्देश दिया, पुलिस ने एक टीम बनाकर होटल के आसपास नज़र रखी।चूँकि जानकारी पुख्ता थी लिहाजा पुलिस ने एक कांस्टेबल को होटल में ग्राहक बनाकर भेजा। बतौर ग्राहक बनकर होटल पहुंचा आरक्षक दलाल से मिलकर जिस्म का सौदा करने लगा, ग्राहक बने आरक्षक का इशारा पाते ही पुलिस की टीम के बाकी सदस्यों ने होटल में छापा मार दिया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

पुलिस ने होटल से दो लड़कियों के साथ देह व्यापार में शामिल दलाल के अलावा एक ग्राहक को गिरफ्तार कर कार्रवाही की। इधर पुलिस का छापा पड़ते ही राजश्री होटल का संचालक फरार हो गया है जिसके तलाश जारी है।  इस पुरे मामले में पुलिस बारीकी जांच करे तो देह व्यापार से कई नाम सामने आ सकते हैं। 

कैशियर का बेटा निकला चौकीदार का कातिल, महंगे शौक ने बनाया हत्यारा

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / दुर्ग जिले की पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने नंदौरी सेवा सहकारी समिति के चौकीदार हरिशंकर की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि समिति के कैशियर ओमप्रकाश बंजारे का छोटा बेटा नितिश कुमार बंजारे(21) ही निकला है। आरोपी ने पूरी वारदात को महंगे बाइक और फैशनेबल कपड़े खरीदने के लिए आंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से समिति से चोरी किए गए 8 लाख, हथियार और एक चोरी की बाइक समेत 2 बाइक को जब्त कर लिया है। 

दरअसल आरोपी ने 16-17 जून की दरमियानी रात को चौकीदार हरिशंकर वर्मा की हत्या कर दी थी। पूछताछ में पता चला है की आरोपी समिति में चोरी करने के लिए घुसा था। लेकिन नितिश जैसे ही चैनल गेट में लगे ताला तोड़कर अंदर घुसा और आलमारी खोला, तभी अंदर सो रहा हरिशंकर जाग गया और चिल्लाने लगा। इसके बाद आरोपी ने धारदार हाथियार से चौकीदार से उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर आरोपी आलमारी में रखे 8 लाख 510 रुपए लेकर वहां से भाग निकला। 

पुलिस की पूछताछ में ओमप्रकाश के बड़े बेटे रविशंकर बंजारे ने बताया है कि 16 जून की शाम को उसके छोटे भाई नितिश ने उससे समिति के अंदर पैसा कितना जमा है की जानकारी ली थी। रविशंकर भी उसे समिति में कुछ दिनों से काम कर रहा है। वहीं ओमप्रकाश ने भी पुलिस को बताया था कि लॉकर की चाबी उसी के पास ही रहती है। इस तरह की चाबी किसी और के पास नहीं है। इसके बाद पुलिस ने ओमप्रकाश से पूछताछ की तो उसने बताया कि नितिश ही बिन बताए चाबी लेकर घर से निकला था। इसके बाद ही पुलिस ने नितिश को गिरफ्तार किया है। 

Social Media : 13 साल की उम्र में कई फर्जी आईडी, अपनी क्लासमेट छात्रा के अलावा कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और कॉमेंट्स


TODAY छत्तीसगढ़  / दुर्ग  / जिले में सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल का छात्र फेक आईडी के जरिए कई अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो डाल रहा था। इस छात्र ने जब अपने साथ ही पढ़ने वाली लड़की का फेक आईडी बना लिया तब उसकी शिकायत हुई और कार्रवाई भी। अमलेश्वर पुलिस ने जब बच्चे से पूछताछ की तो इंटरनेट और सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक बड़ा मामला सामने आया।

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा के माता-पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि छात्रा के नाम पर इंस्टाग्राम, फेसबुक में फेक आईडी बनाई गई है। किसी ने वाट्सएप की डीपी में लगी फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर, उसे एडिट कर, इन सभी सोशल साइट्स पर डाल दिया गया है। इसमें अश्लील फोटो और गंदे मैसेज डालकर लगातार परेशान किया जा रहा है। इस शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की।

अमलेश्वर थाना प्रभारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में साइबर सेल दुर्ग को पत्र लिख कर मदद ली गई। उनसे आईपी एड्रेस, इंस्ट्रूमेंट और मोबाइल किस अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैंडल किया जा रहा है। इसकी जानकारी हासिल की गई। इस दौरान भी लगातार फेक आईडी के माध्यम से अश्लील फोटो डालने की धमकी दी जा रही थी। गाली गलौज भी किया जा रहा था। साइबर सेल की मदद से जिस कंप्यूटर, मोबाइल से ये एप चलाए जा रहे थे उसका लोकेशन ट्रेस किया गया। इसके बाद तत्काल छापे की कार्रवाई की गई। पुलिस यह देखकर चौंक गई कि बच्ची के साथ पढ़ने वाला 13 वर्षीय नाबालिग लड़का ही उसे परेशान कर रहा था।

पुलिस की जांच टीम यह देखकर हैरान रह गई कि नाबालिग लड़के ने अपने कंप्यूटर में ढेरों अश्लील वीडियो और कई एप डाउनलोड कर रखे थे। एडिटिंग वाले एप से वह लड़कियों और महिलाओं के फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बनाता था। इस तरह से उसने कई महिलाओं के नाम से गूगल, जी मेल अकाउंट भी बना रखे थे। पुलिस ने सभी साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की विवेचना कर रही है। वहीं नाबालिग लड़के को न्यायिक अभिरक्षा प्राप्त कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

साइबर सुरक्षा की जानकारी रखने वाले बताते हैं कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते समय कुछ बातों का ख्याल ​​​​​​हमेशा रखना चाहिए। सबसे पहले तो सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें डालने से बचें। उनका कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। अगर फिर भी आप तस्वीरें डालना चाहते हैं तो अपने ​फेसबुक अकाउंट पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को पब्लिक न करें। सेटिंग्स ऐसे रखें कि आपकी फोटो आपके दोस्त या आपसे जुड़े हुए लोग ही देख पाएं, अनजान लोग उन तक न पहुंचे। -भास्कर 


                                                
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com