Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
[TODAY छत्तीसगढ़ ]  / राज्य की इस्पात नगरी भिलाई में दो युवकों द्वारा छत्तीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेत्री माया साहू पर प्राणघातक हमले के बाद तेज़ाब फेंक दिया गया है जिसके चलते उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।  जानकारी के मुताबिक भिलाई के दो अज्ञात युवकों ने  माया साहू पर शनिवार को रास्ता रोककर पहले डंडे से वार कर दिया फिर उसके शरीर पर एसिड फेंककर भाग निकले । माया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है । पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है।
 गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'लव दीवाना' में माया ने मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया है। पुलिस के मुताबिक भिलाई में माया के निवास के पास ही दो अज्ञात युवकों ने माया पर पीछे से वार किया । हमले में माया के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आयी हैं। उन्हें भिलाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उचार के बाद डाक्टरों की सलाह पर उन्हें दुर्ग रिफर किया गया है।  
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा