भिलाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भिलाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

तालपुरी ट्रिपल मर्डर केस: 6 साल बाद इंसाफ, आरोपी को मृत्युदंड


भिलाई नगर। 
TODAY छत्तीसगढ़  /  दुर्ग जिले के बहुचर्चित तालपुरी ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। करीब 6 साल पुराने इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी ने अपनी पत्नी, डेढ़ माह की मासूम बच्ची और एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की निर्ममता से हत्या कर दी थी।

 कैसे हुआ था खुलासा?

21 जनवरी 2020 की सुबह तालपुरी के पारिजात कॉलोनी में एक घर से धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर महिला और मासूम बच्ची के शव मिले, जबकि एक अज्ञात व्यक्ति की अधजली लाश भी बरामद हुई। शुरुआत में कमरे में लिखे भ्रामक संदेश से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पूरा सच सामने आ गया।

साजिश और क्रूरता की हद

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को घर बुलाकर हत्या की, शव को जलाकर अपनी मौत का झूठा नाटक रचने की कोशिश की, पत्नी को नशीला पदार्थ देकर बांधकर मार डाला, मासूम बच्ची की भी हत्या कर दी और घटना को हादसा दिखाने के लिए गैस ब्लास्ट की योजना बनाई

पुलिस की सतर्कता से हुआ पर्दाफाश

सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। वह रायपुर होते हुए भागने की कोशिश में था, लेकिन रेलवे स्टेशन पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

कोर्ट का सख्त रुख

दुर्ग न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने मामले को “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” मानते हुए आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी और पुलिस की सटीक विवेचना के चलते यह फैसला संभव हो सका।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह मामला अपनी क्रूरता और साजिश के कारण प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहा, और अदालत का यह फैसला न्याय व्यवस्था की सख्ती और संवेदनशीलता का प्रतीक माना जा रहा है।
 

सुपेला डबल मर्डर: प्रेम संबंध बना खूनी वारदात की वजह, पत्नी और बेटे की हत्या


दुर्ग। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  सुपेला क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस खौफनाक वारदात के पीछे प्रेम संबंध, पारिवारिक विवाद और जुनून की कहानी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज का एसटीएफ में पदस्थ कांस्टेबल ललितेश यादव के साथ प्रेम संबंध था, जो वर्ष 2023 में फेसबुक के माध्यम से शुरू हुआ था। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जबकि कांस्टेबल पहले से शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि सरोजनी, ललितेश यादव के साथ रहना चाहती थी, लेकिन कांस्टेबल इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

24 अप्रैल को भी आरोपी महिला कांस्टेबल के घर पहुंची थी, जहां उसकी पत्नी रीना यादव से जमकर विवाद हुआ। उस समय कांस्टेबल ने किसी तरह मामला शांत कर सरोजनी को वहां से भेज दिया। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे, जब कांस्टेबल ललितेश यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन गया हुआ था, तभी सरोजनी दोबारा उसके घर पहुंची। घर में अकेली मौजूद रीना यादव से फिर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में आकर आरोपी महिला ने घर में रखे चाकू से रीना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इसके बाद उसने 12 वर्षीय बेटी नैना यादव और 8 वर्षीय पुत्र आदित्य यादव पर भी हमला किया। इस हमले में पत्नी रीना यादव की मौके पर ही मौत हो गई। 8 वर्षीय पुत्र आदित्य यादव ने भी दम तोड़ दिया और 12 वर्षीय बेटी नैना यादव गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के दौरान घर में मौजूद तीसरे बच्चे ने पड़ोसी के घर भागकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को पकड़ लिया। इसके बाद सुपेला थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रेम संबंध, मानसिक स्थिति और घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत पूछताछ जारी है। 

अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 मजदूर मौके से मिले


भिलाई नगर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  दुर्ग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदिनी थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर भारी मात्रा में तैयार गुटखा, कच्चा माल, पैकिंग मटेरियल और अत्याधुनिक मशीनरी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में “मुसाफिर” ब्रांड का जर्दा युक्त गुटखा और “एम-4” ब्रांड का सुगंधित जर्दा तैयार कर बाजार में खपाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में पैक किए गए गुटखा के पैकेट और निर्माण सामग्री बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में 13 मजदूर काम करते पाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये मजदूर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर नेटवर्क और संचालकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह अवैध यूनिट अप्रैल 2026 की शुरुआत से संचालित हो रही थी और कम समय में बड़े पैमाने पर गुटखा खपाने की तैयारी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। विभाग द्वारा सैंपल लिए गए। गुणवत्ता और नियमों की जांच जारी है जिसके उल्लंघन पर अलग से वैधानिक कार्रवाई होगी। 

दवा कंपनी की आड़ में नशे का खेल, पुलिस ने 4 तस्करों को दबोचा


दुर्ग।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  दुर्ग पुलिस ने एक संगठित नशीली दवाओं के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दवा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की अवैध तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य की नशीली सिरप, वाहन, मोबाइल और नकदी जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 23 अप्रैल को स्मृतिनगर चौकी और एसीसीयू टीम को सूचना मिली थी कि भिलाई के जुनवानी-खम्हरिया रोड पर एक गिरोह नशीली सिरप की बिक्री के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर एक सेण्ट्रो कार (CG-07-8595) को रोका गया। तलाशी में कार से 7 कार्टून में भरी 800 नग प्रतिबंधित CADIFOS-T कोडीन सिरप बरामद की गई।

फांसी की मांग: पांच साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / जिले के उतई थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी धनेश्वर साहू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बच्ची स्कूल से घर लौटने के बाद पास की दुकान में चॉकलेट लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।  

जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों को एक कुएं के पास संदिग्ध बोरा दिखाई दिया। बोरा खोलने पर उसमें बच्ची मिली, जिसका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची फिलहाल डरी हुई है और उसका इलाज जारी है। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने के पास पहुंचे और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। 

मंगल बाजार में सट्टा, नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग।
  TODAY छत्तीसगढ़  / जुआ-सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना नेवई क्षेत्र में सट्टा लिखते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा सामग्री एवं नगदी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगल बाजार टंकी, मरोदा क्षेत्र में एक व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज सोनी उर्फ गोलू (34 वर्ष), निवासी टंकी मरोदा नेवई बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पट्टी, एक पर्ची, नगदी 800 रुपये एवं एक पेन जब्त किया गया।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 223/2026 के तहत धारा 6 छत्तीसगढ़ सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को 9 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सिगरेट मांगने पर विवाद, युवक पर हमला कर हत्या का प्रयास


भिलाई।
  TODAY छत्तीसगढ़  / छावनी थाना क्षेत्र में कैरम सेंटर में हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिगरेट मांगने को लेकर हुए झगड़े में तीन युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल को प्रार्थी मोह. वसी ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बड़ी मस्जिद के पास अहमद नगर कैम्प-02 स्थित अयाज अहमद सिद्दीकी का कैरम सेंटर में बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सिगरेट मांगने पर मना करने से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने साथियों को बुलाकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की। इस दौरान उसका गला दबाया गया तथा धारदार वस्तु से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किये हैं जिनमें मोह. रफिक, वसीम कुरैशी उर्फ कालू और रज्जा अहमद उर्फ पप्पू शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार नुकीली वस्तु एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है।  पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वाहन क्षतिग्रस्त होने का तनाव, मोबाइल टॉवर से कूदकर दी जान


दुर्ग। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक द्वारा बीएसएनएल टावर से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे (21 वर्ष) निवासी नंदिनी नगर टाउनशिप के रूप में हुई है। वह डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। घटना रविवार को बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की गाड़ी एक दिन पहले दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह से वह मानसिक तनाव में आ गया था। बताया जा रहा है कि उसे डर था कि परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर डांट-फटकार का सामना करना पड़ेगा। इसी आशंका में उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, फरार महिला गिरफ्तार


भिलाई नगर ।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  सुपेला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां लगातार पैसों की मांग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज मामले में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 28 मार्च 2026 की है। हाउसिंग बोर्ड कोहका निवासी मोहन रामटेके (42 वर्ष) अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए थे। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन मर्ग जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

जांच में सामने आया कि मृतक को कुछ लोग लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपी लगातार उससे 1 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं, वे फोन पर धमकियां देने के साथ-साथ घर पहुंचकर भी दबाव बना रहे थे। इसी उत्पीड़न से टूटकर मोहन रामटेके ने आखिरकार आत्मघाती कदम उठा लिया।

फरार आरोपिया चढ़ी पुलिस के हत्थे

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया था। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपिया सोनिया गोस्वामी फरार थी। स्मृति नगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दबिश दी और आरोपिया को उसके गृह ग्राम जेवरासिरसा (थाना पुलगांव) से गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

दोपहिया वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, 31 वाहनों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / प्रदेश के भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार  इस कार्रवाई में 31 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं  जिनकी अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी ई. पापा राव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 से भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इनमें बीएसपी (भिलाई इस्पात संयंत्र) के मुख्य गेट के पास स्थित पार्किंग और भिलाई-भट्टी क्षेत्र को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा था।

थाना भिलाई नगर में दर्ज मामलों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह चोरी के वाहनों को जशपुर जिले के कुंकुरी क्षेत्र में ले जाकर अपने सहयोगियों के माध्यम से बेचता था। पुलिस का कहना है कि बरामद किए गए वाहनों में भिलाई-भट्टी, छावनी और रायपुर थाना क्षेत्रों से चोरी हुई गाड़ियां शामिल हैं। कुछ ऐसे वाहन भी मिले हैं, जिनके दस्तावेज पंजीकृत नहीं पाए गए।

Chhattisgarh: रोज़ के झगड़े ने ली जान, छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतारा


दुर्ग  / भिलाई।
  TODAY छत्तीसगढ़  / पुराने भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना में पिछले दिनों आपसी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को सुपेला के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया। 

विवाद के बाद उतारा मौत के घाट

मृतक के साले सुखदेव सिंह के अनुसार, मृतक राजू निर्मलकर ठेका मजदूर था, जबकि छोटा भाई कोई कार्य नहीं करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच सुबह से ही बहस चल रही थी। दोपहर को दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन पड़ोसियों की दखल पर मामला शांत हो गया।

शाम होते-होते विवाद फिर भड़क उठा। आरोप है कि इसी दौरान छोटे भाई ने अपनी पत्नी से हंसिया मंगाई और ताव में आकर बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में राजू के पैरों में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छोटे भाई व उसकी पत्नी को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की योजना पहले से थी या वारदात अचानक गुस्से में की गई।

वन्यजीव सप्ताह: भिलाई में छायाचित्र प्रदर्शनी कल से, तस्वीरों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण का सन्देश

  


TODAY छत्तीसगढ़  /  भिलाई। वन्यजीव सप्ताह 2025 के अंतर्गत वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नेहरू आर्ट गैलरी, इंदिरा प्लेस (सिविक सेंटर) भिलाई में वन्यजीव छायाचित्रों की समूह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार, 6 अक्टूबर की संध्या 5:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मानस कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (योजनाएं), सेल भिलाई इस्पात संयंत्र, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शनी में प्रसिद्ध छायाकार अनूप नायक (रेलवे चरोदा), डॉ. हिमांशु गुप्ता (कैंसर स्पेशलिस्ट, अम्बिकापुर) तथा डॉ. दानेश सिन्हा (असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर, डोंगरगढ़) द्वारा खींचे गए वन्यजीवों के दुर्लभ व आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, इस छायाचित्र प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों में वन एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है, ताकि अवैध वृक्ष कटाई और वन्यजीवों के शिकार पर रोक लगाई जा सके।

यह प्रदर्शनी 6 से 8 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन संध्या 5:30 से रात्रि 8:30 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। आयोजन के दौरान आगंतुकों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा प्रेरणादायक अनुभव प्राप्त होगा।

CHHATTISGARH : क्या अन्धविश्वास ने ली दादी की जान ? होश में आने पर बोलेगा पोता


भिलाई नगर / 
TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक युवक ने शिव मंदिर में रखे त्रिशूल से अपनी दादी माँ की हत्या कर दी और दादी के शरीर से बहे खून को एक पात्र में उठाकर शिवलिंग पर चढ़ाया। इसके बाद आरोपी पोते ने उसी त्रिशूल से खुद को मारना चाहा। मामला अंधविश्वास से जुड़ा होना बताया जा रहा है। 

इस घटनाक्रम के बारे में नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी घायल हालत में शिव मंदिर के पास मिला है, हालत देखते हुए उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी के होश में आने और उसके बयान के बाद ही पूरी हकीकत बता पाने की स्थिति में है। 

नंदिनी पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान ननकट्टी निवासी गुलशन बन गोस्वामी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। गुलशन के माता-पिता रायपुर के रावण भाठा क्षेत्र में रहते हैं, युवक अपनी दादी रुक्मिणी गोस्वामी (70 वर्ष) के साथ गाँव में रहता था। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना शनिवार देर शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब गुलशन ने मंदिर में रखा त्रिशूल उठाया और उससे दादी के सिर पर वार कर दिया। इसके चलते रूक्मिणी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुलशन ने वहां पड़ा खून उठाया शिवलिंग पर चढ़ाया, फिर गर्भगृह को उसी खून से लीप दिया और 'शिव यहीं है' ऐसा कुछ लिखकर उसी त्रिशूल को अपने गले में वार कर लिया।

कयास लगाया जा रहा है कि अंध विश्वास के चलते गुलशन ने ऐसा कदम उठाया होगा, फिलहाल आरोपी के होश आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि गुलशन के घर से लगा हुआ ही शिव मंदिर है। उसी मंदिर में गुलशन रोज पूजा करता और ज्यादा वक्त वहीँ रहता था।


बीएसपी कर्मी की लाश डबरी में मिली, डिप्रेशन में था मृतक


 भिलाई नगर / 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  भिलाई स्टील प्लांट के फायर बिग्रेड में बतौर फायर फाइटर कार्यरत नंद किशोर पारधी का शव आज कुरूद की एक कालोनी के डबरीनुमा दलदल में मिला है।

सीसीएम मेडिकल कॉलेज के पास कंचादूर में लोगों ने एक छोटी सी डबरी के पास जब शव को देखा तो पुलिस को इसकी खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो शव पूरी तरह फूल चुका था और शव से थोड़ी ही दूरी पर कुछ दवाइयां भी मिली हैं। पुलिस शव को लेकर सुपेला शासकीय अस्पताल पहुंची और शिनाख्त कर मृतक के घरवालों को सूचित किया।

घटना की सूचना पर दोस्तों ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले दफ्तर में अधिकारियों से विवाद के कारण नंद किशोर को 6 महीने के लिए सस्पेंड किया गया था लेकिन उसके बाद ऑफिस में भी उसे परेशान किया जाता रहा।  इतना ही नहीं मृतक नंदकिशोर का ग्रेड भी कम कर दिया गया था। घरवालों ने बताया कि कल नंद का सेक्टर 9 अस्पताल में रूटीन चेकअप भी था लेकिन सुबह 10 बजे वह बिना किसी को बताए कहीं चला गया और सुबह कुरूद के पास आनंद विहार कॉलोनी के नजदीक दलदल में उसका शव मिला। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी विदेश में स्कैम करने की ट्रेनिंग दिलाते थे


 भिलाई नगर /  TODAY छत्तीसगढ़  /   नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्यों को दुर्ग पुलिस मुम्बई से दबोच भिलाई ले आई है। पकड़े गए आरोपी विदेश में स्कैम करने की ट्रेनिंग दिलाते थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानव तस्करी, साइबर स्लेवरी से संबंधित इन आरोपियों का तार विदेश लाओस से जुड़ा हुआ है। दुर्ग पुलिस की टीम ने मुंबई में आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार भिलाई निवासी प्रार्थी ने सायबर रेंज थाना दुर्ग आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि लाओस में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर अधिक सैलरी में काम कराने का विज्ञापन दिखाकर 2 लाख प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई है। सायबर थाना दुर्ग में बीएनएस की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रार्थी से पूछताछ पर यह तथ्य भी सामने आया कि उसे लाओस में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपियों के द्वारा जहाँ भेजा गया था, वहीं पर जाने के बाद प्रार्थी को स्कैम करने की ट्रेनिंग 2 दिन तक दिया गया। स्कैम करने से मना करने पर इनके एजेंट एडी अली और जैक के द्वारा एक कमरे में अपने साथ रखे थे। उसका भुगतान भी नहीं करना बताये जाने से प्रकरण में मानव तस्करी से संबंधित धारा 143 (2) बीएनएस जोड़ी गई है। अपराध की प्रकृति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर डीएसपी शिल्पा साहू की नेतृत्व में विवेचना में लिया गया।

आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में सीएसपी दुर्ग चिराग जैन व एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, शिल्पा साहू डीएसपी के नेतृत्व में सायबर थाना में आरोपी साजन शेख, रफीक उर्फ रफी एवं महिला आरोपी की पतासाजी हेतु तकनीकी साक्ष्य, बैंक डिटेल एकत्र कर आरोपी का लोकेशन गोरेगांव मुम्बई एवं आसपास के क्षेत्र का होना पाया गया। आरोपी की पतासाजी हेतु देवांश सिंह राठौर एसडीओपी बालोद के नेतृत्व में उप निरीक्षक नवीन राजपूत के हमराह सायबर थाना दुर्ग रेंज से 5 सदस्यीय विशेष टीम बना कर मुम्बई रवाना किया गया। टीम द्वारा गोरेगांव मुम्बई जाकर आरोपियों के मोबाईल नंबर के लोकेशन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने टीम द्वारा कैम्प किया गया तथा आरोपी द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए एवं अपनी पहचान छिपाने के लिए मुम्बई में अलग अलग लोकेशन बदल कर रह रहे थे।

टीम ने बताया कि आरोपी साजन शेख एवं रफीक उर्फ रफी को गोरेगांव मुम्बई से रेल्वे स्टेशन भीड़भाड़ ईलाके से दो दिनों तक सतत निगरानी रखकर घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा प्रकरण की अन्य महिला आरोपी के घर में छिपा कर रखे थे, जहां से काफी परेशानियों से स्थानीय पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया एवं थाना गोरेगांव पश्चिम में लाकर गिरफ्त्तार किया गया। टीम द्वारा स्थानीय थाना गोरेगांव पश्चिम मुम्बई से मदद लेकर रेड कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 मोबाईल जब्त किया गया है एवं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

प्रकरण में पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि साजन शेख गोरेगांव एवं सहयोगी महिला विदेश में नौकरी करने का विज्ञापन दिखाकर इच्छुक लोगों को विदेश में नौकरी लगवाने का काम करते थे। जो वर्ष 2022 में वीएस इंटरप्राइजेज मैनपावर कंसल्टेंसी प्रायवेट लिमिटेड नामक कंपनी बनाए जो कि लाईसेंसी नहीं है। इस कंपनी के माध्यम से गल्फ कंट्री साउदी अरब, दुबई, ओमान, कुवैत में नौकरी लगाने एवं वीजा सर्विस देने के नाम पर पैसा लेते हैं।

प्रकरण के प्रार्थी से रफी उर्फ रफीक खान ने ओमान लाओस में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम बताकर साजन शेख और महिला आरोपी गोरेगांव वेस्ट से मुलाकात कराया। रफीक ने बताया कि वह कंपनी में एजेंट का काम करता है। उक्त कंपनी का संचालक साजन शेख और सहयोगी महिला (आरोपी) है। तीनों ने प्रार्थी को विश्वास में लेकर प्रार्थी को लाओस में स्थित गोल्डन ट्राइंगल में गोल्डन लिंक सर्विस ट्रेड कंपनी में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का आफर दिया जिसकी सर्विस चार्ज के नाम पर प्रार्थी से 11 अगस्त को 50000 रूपये रफीक उर्फ रफी खान के फोन नंबर पर यूपीआई ट्रांजेकशन एवं दिनांक 12 अगस्त को 1 लाख 50 हजार रूपये रफीक उर्फ रफी खान के बैंक आफ बड़ौदा के बैंक खाते में अपने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से ट्रांसफर करवाया गया। इसके बाद आरोपियों के द्वारा एयर टिकट कर प्रार्थी को थाईलैण्ड होते हुए लाओस भेजा गया।

लाओस में जाकर प्रार्थी को गोल्डन ट्रेंगल एरिया में ले जाया गया, जहां प्रार्थी को कंपनी के मैनेजर से मिलवाया गया जो विदेशी व्यक्ति था, जिसे प्रार्थी नहीं पहचानता है। वहां प्रार्थी को कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करने कुछ वीडियो दिखाए गए जो कि सायबर फ्राड (स्कैम) की प्रवृत्ति के थे। प्रार्थी द्वारा उक्त काम नहीं करने कहने पर प्रार्थी को चार से पांच दिन वहां रोककर रखे थे।

प्रार्थी द्वारा आरोपियों को फोन से संपर्क कर काम पसंद नहीं आने एवं वापस आने के संबंध में बताये जाने पर आरोपियों के द्वारा पुनः एयर टिकट कर लाओस के एजेंट को स्थानीय मुद्रा दिलवाने के बाद भारत लाया गया। इस प्रकार आरोपियों के द्वारा विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रूपये प्रार्थी से धोखाधड़ी एवं सायबर सलेवरी का काम करना पाया गया। आरोपियों के द्वारा इसके अतिरिक्त और कई लोगों को इस प्रकार का लालच देकर विदेश में भेजे जाने की भी जानकारी मिली है। लाओस में करीब 8 से 10 लोग देश के विभिन्न हिस्सों से फंसे होने की बात सामने आ रही है।

लाओस एवं थाईलैंड में सायबर गुलामी में फंसे लोगों को बचाने हेतु इस कार्य में लगे आरोपियों पर इंटर पोल के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि सायबर स्लेवरी (गुलामी) के अंतर्गत विदेश में नौकरी करना इस वक्त नौजवानों का सपना बन गया है। इसी का फायदा उठाकर कुछ फर्जी कंपनियां भारतीयों को अपना शिकार बना रही हैं और उन्हें विदेश बुलाकर जबरदस्ती सायबर क्राइम करने को मजबूर कर रही हैं। खासकर कंबोडिया और लाओस के भारतीयों को शिकार बनाया जा रहा है . 




चोरी की वारदातों में शामिल दो गिरोह के 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 13 मामलों का खुलासा

 भिलाई नगर । TODAY छत्तीसगढ़  /             दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक ने आज चोरी के 13 अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुये पत्रकारों को बताया कि चोरी के 13 मामलों में 2 गैंग के 7 आरोपी और 3 खरीददार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 64 लाख 75 हजार का सामान और जेवरात जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सकलैन, सयान, फरहान, विशाल सिंह, आकाश, गोल्डी पूर्व में भी नकबजनी के मामलों में पकड़े गए हैं।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने बताया कि आरोपी रेसिंग बाईक में सवार होकर शहर में घूम-घूम कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। ACCU  और थाना जामुल, पुरानी भिलाई, सुपेला, मोहन नगर की टीम ने संयुक्त रूप से आरोपियों को पकड़ा है। शहर में हुई विभिन्न चोरियों के घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर टीम ने घटना स्थल एवं उसके आस-पास के आवागमन के मार्गों में लगे CCTV  फुटेज का अवलोकन किया। जिससे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के फुटेज प्राप्त हुए। फुटेज के आधार पर जेल से रिहा हुए पूर्व के संदिग्धों से पूछताछ कर एवं होटल, लॉज, ढ़ाबा से संदिग्धों के CCTV फुटेज दिखाकर आरोपियों की पतासाजी के प्रयास किए जा रहे थे। 

चोरी की कुछ जगहों पर पल्सर एनएस मोटर सायकल में सवार कुछ संदिग्ध CCTV फुटेज में दिखाई दिए थे, जिसके आधार पर पतासाजी की जा रही थी, तभी विशेष सूत्रों से पता चला कि रूंगटा कॉलेज कुरूद के पास कुछ लड़के आकर डिजिटल कैमेरा बेचने के लिए किसी से बातचीत कर रहे हैं। सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर सकलेन, मोह, सयान, फरहान नाम के लड़कों को पकड़ा गया, जिनसे प्रारंभिक पूछताछ करने पर वो गुमराह करते रहे, किंतु सतत तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अलग-अलग समय पर अपने अलग अलग साथियों जैसे सकलेन, मो. सयान, फरहान खान एवं तौकीर साथ मिलकर कैलाश नगर, हाऊसिंग बोर्ड, लक्ष्मी विहार जामुल, पंचशील नगर व वसुंधरा नगर पुरानी भिलाई, त्रिवेणीनगर, स्मृतिनगर व हरिनगर मोहन नगर क्षेत्र में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है । 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

छठ मनाकर घर लौटे युवक की गला रेतकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार


 भिलाई नगर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता नगर ननगईया पारा में कल रात्रि 9 बजे के करीब चाकू मार कर 22 साल के युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या के करणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में इस हत्या के आक्रोश में लोगों ने खुर्सीपार थाना का घेराव कर दिया जिससे काफी देर तक माहौल गर्म रहा।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छठ मनाकर लौटे 23 वर्षीय विजय पासवान की उसके पड़ोसी भूषण साहू ने हत्या कर दी है। विजय रविवार शाम को छठ मनाकर घर लौटा था। इसके बाद वो कबीर मंदिर जैतखंब के पास टहलने गया इसी दौरान भूषण ने कटर से उसका गला काट कर वारदात को अंजाम दिया है। हत्या की वारदात में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है वह पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल की हवा खा चुका है।

आपको बता दें कि आज सुबह हत्या की खबर लगते ही ननगईया पारा मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर खुर्सीपार थाना घेराव किया । दो संदेही जुगनू और सुमीत को सुबह पकड़ लिया गया था जबकि भूषण साहू फरार हो गया था। उसे भी आज शाम कुछ देर पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य संदेही भूषण साहू एवं उसके साथी जुगनू एवं सुमित से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी भूषण साहू, जुगनू और सुमीत व्दारा पुराने झगड़े की बात को लेकर गर्दन में धारदार हथियार से वार कर फरार होने की जानकारी मिली है। घायल विजय पासवान (22 वर्ष) को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जिसे अस्पताल में मृत घोषित होने के बाद मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई। इस घटना के विरोध और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना घेराव भी किया गया। भरे बाजार में हुयी इस जघन्य हत्या की घटना संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुये एसएसपी रामगोपाल गर्ग द्वारा तत्काल पृथक-पृथक टीम गठित कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

UP ATS ACTION : भिलाई के स्मृति नगर से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

 


भिलाई नगर । TODAY छत्तीसगढ़  / उत्तर प्रदेश एटीएस ने भिलाई के स्मृति नगर से संदिग्ध आतंकी को पकड़ा और कल ही उसे लेकर उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है ।

मिली जानकारी के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई में यूपी एटीएस ने मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह संदिग्ध जिले के स्मृति नगर के संग्राम चौक इलाके में छिपा हुआ था। एटीएस की टीम उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

दुर्ग पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी छत्तीसगढ़ का रहने वाला वजीहुद्दीन उर्फ वजीर है। यूपी की यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के बाद अलीगढ़ में कोचिंग पढ़ाता था। यूपी एटीएस को उसके खिलाफ इनपुट मिले थे। अलीगढ़ के रहने वाले संदिग्ध आतंकी अब्दुल्ला अर्सलान और मास दिन तारिक के खिलाफ मुंबई में गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों से वजीहुद्दीन का इनपुट मिला था। दो दिन पहले यूपी एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकियों अलीगढ़ निवासी अब्दुल्ला अर्सलान और मास बिन तारिक को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि दोनों के तार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन से जुड़े हुए हैं। दोनों के पास से आईएसआईएस और अलकायदा इंडियन AQIS से जुड़े साहित्य और दस्तावेज मिले थे।

21 करोड़ की ठगी करने वाले भाई-बहन 7 साल बाद चढ़े पुलिस के हत्थे

 TODAY छत्तीसगढ़  /रायपुर / छत्तीसगढ़ के भिलाई से संचालित यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी के 2 डायरेक्टरों अनुराग श्रीवास्तव और उसकी छोटी बहन अमृता श्रीवास्तव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रायपुर के तेलीबांधा से पकड़ा गया। आरोप है कि आरोपियों ने 2695 लोगों को लुभावने स्कीम के झांसा देकर 21.86 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की है। दोनों आरोपी करीब 7 साल से फरार चल रहे थे। इस मामले में पुलिस साल 2015 में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

जानकारी के मुताबिक, साल 2015 में नगपुरा निवासी हेमंत साहू ने सुपेला थाने में इनामी चिटफंड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई। बताया था कि प्रियदर्शनी नगर स्थित यश ग्रुप ऑफ कंपनी, यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी लिमिटेड ने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी की है। इसमें कंपनी के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव, रिभा श्रीवास्तव, दीपक सिगारे, सिन्धु सिंगारे और पूजा टंडन शामिल हैं। इसके बाद अन्य लोगों ने भी मामला दर्ज कराया।  - भास्कर 

उधारी चुकाने और मंहगे कपड़ों के शौक ने युवक को लूटेरा बना दिया, पकड़ा गया


TODAY छत्तीसगढ़  / भिलाई नगर /  इंदिरा मार्केट में 3 दिन पूर्व हुई दिनदहाड़े लूट की घटना के आरोपी को दुर्ग कोतवाली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने दुर्ग शहर के 17 जगहों के सीसीटीवी कैमरे को लगातार चेक करने पर सफलता प्राप्त की है। उधारी चुकाने और मंहगे कपड़े पहनने के शौक ने युवक को लूटेरा बना दिया। आरोपियों ने मोटरसाइकिल उधारी में लेकर लूट की।

9 अगस्त को इंदिरा मार्केट कुआ चौक जूस कार्नर के पास प्रार्थीया मनोरमा ठाकुर अपनी बहन के साथ करीबन 2.45 बजे ई रिक्शा में बैठ कर जूस पी रही थी। उसी समय स्टेशन रोड की तरफ से मोटर सायकल में सवार दो युवक उम्र करीबन 20-25 वर्ष के द्वारा पीछे से आकर प्रार्थीया के पहने हुए चैन को लूट कर भाग गए। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में धारा 392 कायम कर विवेचना में लिया गया। 

आरोपियों की पता तलाश हेतु पुलिस ने दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को लगातार चेक किया गया, जिसमें दो संदेही मेहरून रंग की फैशन प्लस मोटर सायकल के साथ में दिखाई दिए। उक्त संदेहियों की फोटो को पुलिस की विशेष टीम द्वारा लगातार पहचान हेतु सैकड़ों व्यक्तियों को दिखाया गया। इस दौरान मुखबिर द्वारा आरोपियों की पहचान कर बताये कि ये दो व्यक्ति चौकी लिटिया- सेमरिया क्षेत्र के ग्राम बिरेझर के रहने वाले हैं। 

आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए पहचान निहाल सोनी एवं चंद्र कुमार साहू निवासी ग्राम बिरेझर का बताए। आरोपियों के कब्जे से लूट की गई सोने की चैन कीमती 40 हजार रू. एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 के 9041 को बरामद किया। आरोपियों की गिरफ्तारी कर थाना दुर्ग से कार्यवाही की जा रही है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com