Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राजद्रोह के मामले में फंसे आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ भयादोहन का मामला दर्ज

 TODAY छत्तीसगढ़  / भिलाई /  निलंबित एडीजी आईपीएस गुरजिन्दर पाल सिंह के खिलाफ स्मृतिनगर पुलिस चौकी में एक और एफआईआर दर्ज हो गई है। उन पर यह आरोप है कि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रहने के दौरान केस कमजोर करने एक करोड़ की डिमांड उन्होंने की थी। सूर्या अपार्टमेंट भिलाई निवासी प्रार्थी के व्यवसायिक पार्टनर रणजीत सिंह सैनी निवासी रायपुर के माध्यम से रोड ठेकेदार से जीपी सिंह ने 20 लाख एडवांस भी लिए थे। सूर्या विहार भिलाई नगर निवासी रोड कॉन्ट्रैक्टर के कल शाम को शिकायत पर जांच उपरांत स्मृतिनगर पुलिस चौकी में एफआईआर होकर सुपेला थाना में भेजी गई है। मामले में निलंबित जीपी सिंह और उनके सहयोगियों पर पुलिस ने धारा 388, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

एफआईआर में उल्लेखित है कि प्रार्थी कांट्रैक्टर का लेनदेन का विवाद था, साझेदार ने बड़ी रकम डकार ली थी, तब रायपुर रेंज आईजी जीपी सिंह थे, कथित तौर पर जीपी सिंह का साझेदार को सपोर्ट था, जिसकी वजह से उसे पैसे तो नहीं मिले मगर फर्जी केस में फँसा दिया गया। इस दौरान प्रार्थी की पत्नी और परिजनों से केस कमजोर करने के एवज में एक करोड़ रुपए की डिमांड की गयी और बीस लाख रुपए एडवांस के तौर पर वसूले गये।

हाल ही में एसीबी की कार्रवाई के दौरान जहां जीपी सिंह की काली कमाई की परत दर परत खुलासा होता गया, वहीं सरकार की सख्त रुख को देख कार्रवाई का भरोसा कर पुराने पीडि़त लोग भी सामने आने लगे हैं, इनमें से एक भिलाई फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐेंठने की भी शिकायत है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा