TODAY छत्तीसगढ़ / रायपुर / चंडीगढ़ से लौटने के बाद सुकमा के सहदेव ने CM भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात के दौरान मंत्री कवासी लखमा भी वहीं थे। सहदेव का स्वागत कर CM बघेल ने कहा गाना सुनाओ, झट से सहदेव ने गाना शुरू किया सोनू मेरी डार्लिंग बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे। गाना सुनकर CM बघेल ने कहा वाह...। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बच्चे को बधाई दी।
बचपन का प्यार....वाह! pic.twitter.com/tWUuWFP71f
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 27, 2021
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
बादशाह के साथ हुई गाने की शूटिंग
तीन दिन पहले बादशाह ने सहदेव को कॉल किया था। उनके बुलावे पर सहदेव चंडीगढ़ गया और वहां करीब 6 घंटे तक एक सॉन्ग वीडियो का शूट पूरा किया। इस वीडियो से जुड़ी डीटेल्स सार्वजनिक नहीं की गई है। इसे बादशाह की टीम जल्द ही रीलीज करेगी। बादशाह ने तीन दिन पहले वीडियो कॉल पर सहदेव से बात की थी और चंडीगढ़ बुलाया था। बादशाह ने सहदेव का गाया गाना बचपन का प्यार भी सुना और कहा था मेरे साथ गाना गाओगे। सहदेव ने भी हामी भर दी थी।
बादशाह उठाएंगे पढ़ाई का खर्च
बादशाह ने शूट के बाद सहदेव के परिवार से ये भी कहा है कि यदि सहदेव किसी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई या म्यूजिक ट्रेनिंग करने के लिए जाएं तो एडमिशन और सारा खर्च बादशाह वहन करेंगे। सहदेव का परिवार विचार करने पर इस प्रस्ताव को लेकर बादशाह की टीम से संपर्क करेगी। बचपन का प्यार ये सॉन्ग मूलरूप से गुजरात के एक लोकल सिंगर ने गाया था। दो साल पहले सहदेव ने इसे अपनी क्लास में गाया था। जिसका वीडियो वायरल हुआ अब सहदेव की जिंदगी बदल चुकी है। - भास्कर