Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अश्लील वीडियो : रिटायर कर्मी से वसूली, पति-पत्नी हिरासत में

TODAY छत्तीसगढ़  / आदिम जाति कल्याण विभाग के एक रिटायर ड्राफ्टस मैन के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले को दंपत्ति पकड़ लिया गया है। पुलिस स्मृति नगर भिलाई के दोनों पति-पत्नी से पूछताछ कर रही है।
आरोपियों में तपन मजूमदार (49) व उसकी पत्नी रूपा मजूमदार (37) स्मृति नगर भिलाई शामिल हैं। पुलिस ने बुधवार को यहां घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों पति-पत्नी ने बेहोशी का दवा खिलाकर रिटायर ड्राफ्टस मैन को अपना शिकार बनाया था। उसे डरा-धमकाकर उससे डेढ़ लाख नगद वसूल की गई थी। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने बताया कि जान-पहचान के चलते आरोपी तपन ने ट्रेन से अपनी पत्नी रूपा को मां महामाया मंदिर अंबिकापुर दर्शन के लिए भेजा था। उनके साथ रिटायर कर्मी भी अपने परिवार के साथ गया था। पूजा कर घर लौटने पर रूपा ने उसे प्रसाद में नशीली दवा मिलाकर दी थी।  इसके बाद घर में उसके साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे अपने पति के साथ ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। 50 हजार नगद लेने के बाद एक लाख रुपये अलग-अलग किस्त में अपने खाते में जमा करा लिया था। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा