Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राखी सावंत के खिलाफ भिलाई थाने में शिकायत, ट्रक ड्राइवर्स के खिलाफ अभद्र भाषा बोली

TODAY छत्तीसगढ़  / हैदराबाद में महिला डॉक्टर से रेप और जिंदा जलाने के मामले को लेकर राखी सावंत द्वारा दिए बयान को लेकर भिलाई के ट्रक ड्राइवरों ने नाराजगी जताई है। राखी सावंत के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने उनके खिलाफ शिकातय दर्ज कराई है। साथ ही एसोसिएशन ने सुपेला पुलिस को पत्र लिखकर राखी सावंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडिया शेयर करते हुए कहा था कि महिला डॉक्टर के गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान राखी सावंत ने सभी को सलाह दी है कि कोई भी किसी भी कीमत पर हाईवे पर ना रुकें। अपनी गाड़ी का पेट्रोल चेक करके चलें ताकि आधे रास्ते में गाड़ी बंद ना पड़े। राखी आरोपी ट्रक ड्राइवरों को बुरी तरह गाली देती दिखीं। वीडियो में राखी ने पुलिस से इन आरोपियों को फांसी देने की अपील की है और इसके साथ ही ये भी कहा कि अगर फांसी नहीं दी जा सकती तो इन्हें तालिबानी सजा दें। उन्होंने न्याय के लिए पीएम मोदी और पुलिस डिपार्टमेंट से गुहार लगाई है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
राखी सावंत ने हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर पर रिएक्शन देते हुए वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो राखी पहले दुखी नजर आती हैं, फिर गुस्से से भर जाती हैं और चिल्ला-चिल्ला कर गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करती हैं. इस वीडियो में बोलते हुए बीच-बीच में राखी का गला भर आता है और वो बोलते हुए इमोशनल भी हो जाती हैं. जानें राखी ने वीडियो में क्या-क्या कहा. हालांकि हम राखी का वीडियो नहीं शेयर कर सके क्योंकि इस वीडियो में राखी का गुस्सा गालियों के जरिए सामने आया है.

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा