Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भाजपा सांसद सरोज का राहुल गांधी से सवाल - क्या सिंहदेव कल से छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे ?


TODAY छत्तीसगढ़  / भिलाई / छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज 17 जून की तारीख खास हो गई है, क्योंकि आज ही के दिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता परिवर्तन के बाद सियासत की कुर्सी पर बैठी थी। आज के दिन प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे हो गए। भाजपा भी इस मौके पर पॉलीटिकल माइलेज लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। दरअसल, कांग्रेस के चुनाव जीतने के साथ ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि ढाई साल बाद छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बदला जाएगा। ढाई साल पूरे होते ही भारतीय जनता पार्टी चर्चा को और हवा दे रही है। इसी सिलसिले में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से इसी मुद्दे पर सवाल कर दिए हैं।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

सरोज पांडेय ने ट्वीटर पर राहुल गांधी से पूछा है कि भूपेश बघेल के ढाई साल तो हो गए, तो क्या कल टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं या बस उनके साथ भी वैसा ही वादा किया गया जैसा चुनाव के समय कांग्रेस ने हाथ में गंगाजल लेकर मेरे छत्तीसगढ़ियों के साथ किया था? गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान कई बार यह साफ कर चुका है कि ढाई-ढाई साल का कोई फॉर्मूला नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी जून के शुरू होने के साथ ही इस मुद्दे पर आक्रामक हो गई थी। उसके नेता, विधायक लगातार 17 जून को सियासी बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से लेकर सभी नेता इस कथित फॉर्मूले पर चर्चा करने से नहीं चूकते थे। बुधवार को इसे लेकर भाजपा के प्रदेश विधायक दल ने कांग्रेस की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई साल के फ़ार्मूले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी। 

                                                        
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा