Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

UP ATS ACTION : भिलाई के स्मृति नगर से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

 


भिलाई नगर । TODAY छत्तीसगढ़  / उत्तर प्रदेश एटीएस ने भिलाई के स्मृति नगर से संदिग्ध आतंकी को पकड़ा और कल ही उसे लेकर उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है ।

मिली जानकारी के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई में यूपी एटीएस ने मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह संदिग्ध जिले के स्मृति नगर के संग्राम चौक इलाके में छिपा हुआ था। एटीएस की टीम उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

दुर्ग पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी छत्तीसगढ़ का रहने वाला वजीहुद्दीन उर्फ वजीर है। यूपी की यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के बाद अलीगढ़ में कोचिंग पढ़ाता था। यूपी एटीएस को उसके खिलाफ इनपुट मिले थे। अलीगढ़ के रहने वाले संदिग्ध आतंकी अब्दुल्ला अर्सलान और मास दिन तारिक के खिलाफ मुंबई में गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों से वजीहुद्दीन का इनपुट मिला था। दो दिन पहले यूपी एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकियों अलीगढ़ निवासी अब्दुल्ला अर्सलान और मास बिन तारिक को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि दोनों के तार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन से जुड़े हुए हैं। दोनों के पास से आईएसआईएस और अलकायदा इंडियन AQIS से जुड़े साहित्य और दस्तावेज मिले थे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा