TODAY छत्तीसगढ़ / दुर्ग कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के बंगले में सांप ने एक कर्मचारी को डस लिया। फिर आनन फानन में नोवा नेचर के एक सदस्य को फोन कर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा जा सका। सांप की पहचान वाटर स्नेक के रुप में की गई। फिलहाल जिस कर्मचारी को सांप ने काटा था, उसका इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में किया जा रहा है।
कलेक्टर के बंगले में सांप निकले के बाद नोवा नेचर के सदस्य ने रेस्क्यू किया। नोवा नेचर के सदस्य अविनाश मोर्या ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कलेक्टर बंगले पर एक सांप ने रुपेश यादव को काट लिया है, और सांप एक कोने में छिपकर बैठा है। मौके पर देख कर सभी को बताया गया कि घबराने की जरुरत नहीं है। जिस सांप ने डसा है, वो जहरीला नहीं है। कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां उसका इलाज जारी है।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
नोवा नेचर के सदस्य मोर्या ने बताया कि वाटर स्नेक बिना जहर वाला होता है। इसे अंग्रेजी में चेकर्ड किलबैक स्नेक कहते है। हिन्दी में ढोढ़िया सांप बोलते है, यह सांप ज्यादातर पानी में रहता है। इस सांप की प्रवृत्ति कांटने की होती है, लेकिन इसमें किसी तरह का कोई जहर नहीं होता है। यह कांटने पर अपने पूरे जबड़े के दांत लगाता है। जबकि विषैला सांप सिर्फ दो दांतों से कांटते है।
बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद आहत बंगले के कर्मचारी रुपेश यादव को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।