Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

'किसान मर रहे है, और तू कहता है विकास का दौर है' - चंद्राकर


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर प्रदेश सरकार के ढाई बरस पुरे होने पर न सिर्फ सरकार के कामकाज की चुटकियां ले रहें हैं बल्कि सोशल साइटस से लेकर अपने बयानों के माध्यम से सरकार पर लगातार हमला किये जा रहे है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के तत्कालीन मंत्री अजय चंद्राकर ने आज ट्वीटर के माध्यम से सरकार पर हमला बोला।

 TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

अजय चंद्राकर ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- 

‘झूठ, आज इस शासन (कांग्रेस) में तेरा ही दौर है....किसान मर रहे है, और तू कहता है विकास का दौर है !!’ 

दूसरे ट्वीट में लिखा -

‘छत्तीसगढ़ (कांग्रेस शासित) नशे की मंडी बन गयी है। अब गांजा, अवैध शराब, अफीम, चरस, कोकिन आदि पर प्रशासन को कार्यवाही बंद कर देना चाहिए..और कांग्रेस शासन को इस धंधे को मान्य कर देना चाहिए...

 बहुत इनकम है, भाई..!!!’ 

तीसरे ट्वीट में अपराध पर साधा निशाना, कहा- 

‘ छत्तीसगढ़(कांग्रेस शासित) में हत्या, आत्महत्या, अपहरण, ठगी, चाकूबाजी, जुआ-सट्टा, लूट, साइबर ठगी, तस्करी, गोलीबारी, ड्रग्स के कारोबार अनियंत्रित ढंग से बढ़ रहे हैं और माफियाओं का प्रभाव जिस गति से सरकार पर बढ़ रहा है....’

                                             
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा