Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आगामी चुनौतियों से निपटने तैयार की जा रही रणनीति, राजीव भवन में प्रशिक्षण शुरू

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चल रहा प्रशिक्षण सत्र 

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की चुनौतियाें से निपटने की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर लौट आई है। सरकार के ढाई साल पूरा होने पर भाजपा हमलावर है। इसी पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों को अपडेट करने के लिए प्रशिक्षण सत्र शुरू किया है। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को इसकी शुरुआत हो गई।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

प्रशिक्षण के पहले दिन 50-50 मिनट के चार सत्र बनाए गए हैं। इसमें कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा, गांधी-नेहरुवाद, देश की मौजूदा चुनौतियों और राज्य सरकार की ओर से अब तक कराए गए कार्यों और योजनाओं पर चर्चा की गई । बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के विषय में खुद एक व्याख्यान देंगे। इस प्रशिक्षण सत्र के लिए एआइसीसी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव और नवनियुक्त प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का भी पहुंचे हैं। सप्तगिरी शंकर उल्का का यह पहला दौरा भी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण होना है। उसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया तो नहीं होंगे, लेकिन दोनों प्रभारी सचिव मौजूद रहेंगे।  

                                          
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा