Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कैशियर का बेटा निकला चौकीदार का कातिल, महंगे शौक ने बनाया हत्यारा

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / दुर्ग जिले की पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने नंदौरी सेवा सहकारी समिति के चौकीदार हरिशंकर की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि समिति के कैशियर ओमप्रकाश बंजारे का छोटा बेटा नितिश कुमार बंजारे(21) ही निकला है। आरोपी ने पूरी वारदात को महंगे बाइक और फैशनेबल कपड़े खरीदने के लिए आंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से समिति से चोरी किए गए 8 लाख, हथियार और एक चोरी की बाइक समेत 2 बाइक को जब्त कर लिया है। 

दरअसल आरोपी ने 16-17 जून की दरमियानी रात को चौकीदार हरिशंकर वर्मा की हत्या कर दी थी। पूछताछ में पता चला है की आरोपी समिति में चोरी करने के लिए घुसा था। लेकिन नितिश जैसे ही चैनल गेट में लगे ताला तोड़कर अंदर घुसा और आलमारी खोला, तभी अंदर सो रहा हरिशंकर जाग गया और चिल्लाने लगा। इसके बाद आरोपी ने धारदार हाथियार से चौकीदार से उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर आरोपी आलमारी में रखे 8 लाख 510 रुपए लेकर वहां से भाग निकला। 

पुलिस की पूछताछ में ओमप्रकाश के बड़े बेटे रविशंकर बंजारे ने बताया है कि 16 जून की शाम को उसके छोटे भाई नितिश ने उससे समिति के अंदर पैसा कितना जमा है की जानकारी ली थी। रविशंकर भी उसे समिति में कुछ दिनों से काम कर रहा है। वहीं ओमप्रकाश ने भी पुलिस को बताया था कि लॉकर की चाबी उसी के पास ही रहती है। इस तरह की चाबी किसी और के पास नहीं है। इसके बाद पुलिस ने ओमप्रकाश से पूछताछ की तो उसने बताया कि नितिश ही बिन बताए चाबी लेकर घर से निकला था। इसके बाद ही पुलिस ने नितिश को गिरफ्तार किया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा