बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। TODAY छत्तीसगढ़ / ज़िले में मोनिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मोनिका ने अपने पति के लिए लिखे सुसाइड नोट में लिखा— "एक लड़का कई दिनों से मुझे परेशान कर रहा है। अब वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। अगर हो सके तो कृपया मुझे माफ़ कर देना।"
“मुझे माफ कर देना…” पति के नाम आखिरी खत
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। TODAY छत्तीसगढ़ / ज़िले में मोनिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मोनिका ने अपने पति के लिए लिखे सुसाइड नोट में लिखा— "एक लड़का कई दिनों से मुझे परेशान कर रहा है। अब वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। अगर हो सके तो कृपया मुझे माफ़ कर देना।"
अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने नजदीक से मारी गोली
मिर्जापुर (उप्र)। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े वरिष्ठ अधिवक्ता व ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, आज शनिवार सुबह राजीव सिंह टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और उनमें से एक ने नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
CCTV में कैद वारदात
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में हमलावर वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर तक बाइक स्टार्ट नहीं होने पर आसपास के लोग उन्हें पकड़ने आगे बढ़े, लेकिन बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें डराया और फरार हो गए।
शहर में आक्रोश, सड़क जाम
घटना के बाद अधिवक्ताओं और परिजनों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पुलिस लाइन मार्ग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जहरीला कुत्ता बना काल: 25 गिद्धों की मौत से हड़कंप, वन विभाग जांच में जुटा
लखनऊ। TODAY छत्तीसगढ़ / लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र स्थित सेमरिया गांव में मंगलवार को एक खेत में मरा हुआ कुत्ता खाने से लुप्तप्राय प्रजाति के 25 गिद्धों की मौत हो गई. गांव वालों ने बकरियों पर हमला करने वाले हिंसक कुत्तों को मारने के लिए चावल में कीटनाशक (पेस्टीसाइड) मिलाकर खिलाया था. इस जहरीले भोजन को खाकर एक कुत्ते की मौत हुई, जिसे खाने के लिए गिद्धों का झुंड वहां पहुंचा. जहर इतना घातक था कि कुत्ते का मांस खाते ही 25 गिद्धों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि 5 गिद्धों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. वन विभाग ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
सेमरिया गांव के लोगों ने बताया कि उन्होंने सालों से एक साथ इतने गिद्धों का झुंड नहीं देखा था. जब शुरुआत में तकरीबन 40 गिद्ध वहां कुत्ते का शव खाने जुटे, तो ग्रामीण उन्हें देखकर खुश थे. लेकिन कुछ ही देर में यह खुशी मातम में बदल गई. ग्रामीणों के सामने ही एक-एक कर गिद्ध तड़पने लगे और देखते ही देखते खेत में गिद्धों की लाशों का ढेर लग गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 25 गिद्धों ने तुरंत दम तोड़ दिया.
दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बताया कि किसान अपनी बकरियों और खेतों में आने वाले जानवरों से परेशान था. उसने चावल में पेस्टीसाइड मिलाकर कुत्तों के लिए रखा था. इसे खाकर जिस कुत्ते की मौत हुई, वह गिद्धों के लिए काल बन गया.वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत गिद्धों का पोस्टमार्टम कराया है. अधिकारियों के मुताबिक, जहर के असर की सटीक पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर आईवीआरआई (IVRI) बरेली भेजा जा रहा है.
गिद्धों की यह मौत पर्यावरण के लिए किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं है. गिद्ध पहले से ही लुप्तप्राय श्रेणी में हैं और सरकार टाइगर रिजर्व के पास सेंचुरी बनाकर उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है. ऐसे में एक ही स्थान पर 25 गिद्धों का मरना संरक्षण प्रयासों को बड़ा झटका है. फिलहाल, 5 गंभीर रूप से बीमार गिद्धों को बचाने की कोशिश की जा रही है. वन विभाग इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी देख रहा है. (साभार / आजतक )
UP POLICE: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट करने वाले बदमाशों का मिर्जापुर में शार्ट एनकाउंटर, मुठभेड़ के बाद चार गिरफ्तार
अहरौरा (मिर्जापुर)। TODAY छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी संतोष तिवारी पर जानलेवा हमला कर करोड़ों की लूट करने वाले चारों अंतरराज्यीय बदमाशों को मिर्जापुर जनपद की अहरौरा पुलिस ने बुधवार की रात सारादह जंगल के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कार, सोना और नकदी समेत सभी सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल और तीन तमंचे भी बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिनका मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर बिलासपुर रेंज के आईजी श्री गर्ग ने इस पुरे घटनाक्रम के सम्बन्ध में गुरुवार शाम बिलासा गुड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बिलासपुर पुलिस की टीम ने उत्तरप्रदेश पुलिस से समन्वय बनाया क्यूंकि बिलासपुर पुलिस को आरोपियों के मिर्जापुर की ओर भागने का लोकेशन मिल रहा था। हालांकि इस पुरे मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस की टीम आरोपियों को दबोचकर पहले ही अपनी पीठ थपथपा चुकी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के वसंत विहार स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी की कार को वैन सवार बदमाशों ने पहले टक्कर मारकर रोका। इसके बाद विवाद करते हुए पिस्टल तान दी और हथौड़े से सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद बदमाश कारोबारी की कार सहित लगभग दो किलो 200 ग्राम सोना, 3 लाख 50 हजार रुपये नकद समेत कुल मिलाकर लगभग 3 करोड़ 35 लाख रुपये का माल लूटकर फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीमाओं पर घेराबंदी शुरू कर दी थी। बुधवार की रात सोनभद्र बार्डर के पास पुलिस को लूट की सूचना मिली। अहरौरा पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने भागने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में दिल्ली के विजय लांबा और गौतम बुद्ध नगर के मोनू उर्फ राहुल के पैर में मुठभेड़ में गोली लगी है। वहीं, बरेली के करीम खान और राजस्थान के विनोद उर्फ बीनू को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें - क्या बिलासपुर लूटकांड राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल है ?
घटना में संलिप्त दयालबंद निवासी
घटना में संलिप्त दयालबंद निवासी एक आरोपी इमरान जो स्कार्पियो गाड़ी के माध्यम से आरोपियों की रेकी और घटना करने में शामिल था, उसकी भी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर, स्कार्पियों को जब्त कर लिया गया है। घटना का मास्टर माइंड विजय लांबा एक बेहद शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न राज्यों में 70 से भी अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी विजय लांबा के दिसंबर माह में हुई एक और घटना में भी शामिल होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसकी तस्दीक आरोपी से पूछताछ करके की जाएगी। देश के अन्य राज्यों में भी हुई ऐसी घटनाओं के संबंध में आरोपी के यहां लाने के बाद जानकरी लिए जाने का प्रयास किया जाएगा।
करोड़ों की लूट ने खड़े किए गंभीर सवाल
गौरतलब है कि बिलासपुर के राजकिशोर नगर क्षेत्र में सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से करोड़ों रुपये के सोने और लाखों की नकदी की लूट ने पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए थे. सूत्रों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी कारोबारी की कार लेकर फरार हुए और उरतुम इलाके में वाहन छोड़कर अन्य गाड़ियों-जैसे स्कॉर्पियो और आई20 का इस्तेमाल करते हुए उत्तर प्रदेश की ओर निकल गए. बताया जा रहा है कि इन गाड़ियों में से कुछ अकलतरा और मैनपाट से चोरी की गई थीं, जिससे पूरी साजिश के सुनियोजित होने के संकेत मिलते हैं.
छह महीने तक किराए पर रहकर की रेकी
मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपी कथित तौर पर पिछले छह महीने से नजदीकी क्षेत्र सीपत में किराए के मकान में रहकर कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. इतने लंबे समय तक बाहरी लोगों की मौजूदगी के बावजूद स्थानीय खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक न लगना जांच के दायरे में है. अब यह सवाल उठ रहा है कि निगरानी और सूचना तंत्र में आखिर चूक कहां हुई.
जांच के तरीके पर भी उठे सवाल
पूरे घटनाक्रम ने जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. चर्चा है कि पुलिस मोबाइल लोकेशन और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर आगे बढ़ रही थी. यदि समय रहते सतर्कता बरती जाती, तो क्या आरोपी राज्य की सीमा पार कर पाते ?
स्विफ्ट कार को “टिन का डब्बा” कहने पर बवाल, युवक को बोनट पर डालकर सड़क पर दौड़ाई कार
सहारनपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक मामूली टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। बाइक सवार युवक ने स्विफ्ट कार को “टिन का डब्बा” क्या कह दिया, कार सवार युवकों ने भड़ककर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी युवक को पीटने के बाद उसे कार के बोनट पर डालकर ले जाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, विवाद का कारण और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सड़क पर हुए मामूली विवाद के दौरान बाइक सवार युवक ने स्विफ्ट कार को “टिन का डब्बा” कह दिया। इससे कार सवार युवक आग बबूला हो गए और उन्होंने बाइक सवार को रोककर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि कार सवारों ने युवक को जबरन कार के बोनट पर बैठाया और उसे सड़क पर लेकर दौड़ाते रहे।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो में युवक को बोनट पर बैठा कर ले जाते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सजा के बाद आज़म खान को बड़ी राहत: कोर्ट ने बेटे संग रामपुर जेल में रखने और क्लास-1 सुविधाएं देने का आदेश दिया
लखनऊ। TODAY छत्तीसगढ़ / समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान को बड़ी राहत मिली है। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने आदेश दिया है कि आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म को रामपुर जिला जेल में ही रखा जाए। साथ ही अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि आज़म खान को क्लास-1 कैटेगरी की सुविधाएं और जरूरत के मुताबिक मेडिकल केयर उपलब्ध कराई जाए।
पहले भी आज़म खान और उनके बेटे दो बार जेल जा चुके हैं। पहली बार दोनों ने सीतापुर जेल में 27 महीने बिताए थे। इसके बाद दूसरी बार 23 महीने की जेल के दौरान दोनों को अलग-अलग रखा गया—आज़म खान सीतापुर में और अब्दुल्लाह हरदोई जेल में।
इस बार 17 नवंबर 2025 को सजा मिलने के बाद आज़म खान ने अदालत में अर्जी लगाई थी। उनका कहना था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती, उनके खिलाफ 100 से ज्यादा केस चल रहे हैं और बेटे अब्दुल्लाह के खिलाफ 45 से अधिक मुकदमे लंबित हैं, जिनमें ज्यादातर की सुनवाई रामपुर में होती है। ऐसे में दोनों को रामपुर जेल में ही रखा जाना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य कारणों से उन्हें बेटे का सहयोग मिल सके। अभियोजन पक्ष ने इस अर्जी का विरोध किया। उनका तर्क था कि आरोपी हर मामले में अलग-अलग बीमारियां बताता है और इसका कोई ठोस सबूत नहीं देता। साथ ही जेल ट्रांसफर प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिस पर कोर्ट में अपील नहीं की जा सकती।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एमपी-एमएलए विशेष न्यायाधीश शोभित बंसल ने फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि आज़म खान के अधिकतर मामलों की सुनवाई रामपुर में होनी है, इसलिए उन्हें और उनके बेटे को रामपुर जेल में ही रखा जाए। बिना कोर्ट की अनुमति के दोनों को किसी दूसरी जेल में शिफ्ट न किया जाए।
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि आज़म खान को सुपीरियर क्लास (क्लास-1) की सुविधाएं और आवश्यक मेडिकल सुविधा दी जाए। यह आदेश आज़म खान के लिए राहत भरा माना जा रहा है, क्योंकि रामपुर जेल उनके घर के सबसे करीब है।
बहराइच: दो मासूमों की गड़ासे से हत्या के बाद घर में लगाई आग, 6 की मौत
TODAY छत्तीसगढ़ / बहराइच, 1अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के एक गांव में एक सनकी शख्स ने पहले दो मासूम बच्चों को लहसुन की कटाई के बहाने अपने घर बुलाया, फिर गड़ासे से उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शवों के साथ अपनी पत्नी, दो बेटियों को घर में बंद कर आग लगा दी। हादसे में आरोपी समेत परिवार और बच्चों के कुल छह लोगों की मौत हो गई।
#बहराइच
— Knews (@Knewsindia) October 1, 2025
♦बहराइच के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली हुई वारदात
♦ग्रामीण विजय कुमार ने खेत में लहसुन की बोवाई से इनकार करने पर 2 किशोरों की गड़ासे से हत्या की
♦मृतक किशोर – सूरज यादव (14) पुत्र लच्छी राम और सनी वर्मा (13) पुत्र ओमप्रकाश
♦हत्या के… pic.twitter.com/3NC6JWAKVf
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान घर में रखा ट्रैक्टर और बंधे हुए मवेशी भी आग की लपटों में घिरकर जल गए। आसपास के लोग जब तक आग बुझाने पहुंचे, तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के इस कदम के पीछे कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है और लोग अब भी सदमे में हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट: राहुल गांधी को बड़ा झटका, याचिका खारिज
TODAY छत्तीसगढ़ / लखनऊ, 26 सितम्बर। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने वाराणसी की विशेष अदालत के आदेश के खिलाफ दायर उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। अब विशेष अदालत इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेगी। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन की एकलपीठ ने दिया।
मामला सितंबर 2024 का है। अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि भारत में सिखों के लिए माहौल ठीक नहीं है और सवाल किया था कि क्या सिख पगड़ी पहन सकते हैं, कड़ा रख सकते हैं या गुरुद्वारे जा सकते हैं ? इस बयान को भड़काऊ और समाज में विभाजनकारी बताते हुए विरोध हुआ।
वाराणसी निवासी नागेश्वर मिश्रा ने इस बयान के खिलाफ सारनाथ थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 28 नवंबर 2024 को क्षेत्राधिकार के अभाव में वाद खारिज कर दिया था।
इसके पश्चात मिश्रा ने निगरानी याचिका दायर की। वाराणसी की विशेष अदालत ने 21 जुलाई 2025 को इसे स्वीकार करते हुए मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी। राहुल गांधी ने इसी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, अब हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है, जिससे केस की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है।
पांच सदी की प्रतीक्षा के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान
अयोध्या। TODAY छत्तीसगढ़ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला के चल रहे सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोमवार को सोने की छड़ी से प्रतीकात्मक रूप से मूर्ति की आंखें खोलकर अंतिम वैदिक अनुष्ठान किया और आरती और शाष्टांग प्रणाम (साष्टांग प्रणाम) के साथ अनुष्ठान समाप्त किया। देवता, पूरे भारत में और दुनिया के कई हिस्सों में हिंदू प्रवासी द्वारा उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
Glimpses from a very special day in Ayodhya! pic.twitter.com/EYLYnThyos
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024
रामज्योति! #RamJyoti pic.twitter.com/DTxg2QquTT
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024
अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। जय सियाराम! #RamJyoti pic.twitter.com/jllwCKNaym
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024
आज जब भारतवर्ष परंपरा की पवित्रता और आधुनिकता की अनंतता के पथ पर चल रहा है, ऐसे में हमारी युवा शक्ति से मेरा एक आग्रह… pic.twitter.com/mCPgbY8NZN
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024
भगवान के लिए चांदी का छत्र लेकर, मोदी राम जन्मभूमि मंदिर में प्रवेश करने के लिए 32 सीढ़ियां चढ़े, जिसे पीले और केसरिया गेंदे के फूलों से सजाया गया था, दोपहर 12.10 बजे के आसपास विशेष आमंत्रितों के बीच बैठे संतों ने नारा लगाया। 'जय श्री राम'। क्रीम कुर्ता और क्रीम धोती और पटका पहने हुए उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 'संकल्प' लिया और बाद में अनुष्ठान के लिए गर्भगृह में चले गए।
प्रधानमंत्री जब गर्भगृह में पहुंचे तो उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत मौजूद थे। समारोह के दौरान भागवत मोदी के बगल में बैठे थे। राम मंदिर के गर्भगृह में वैदिक अनुष्ठान राम लला विराजमान (राम लला की पुरानी मूर्ति) की विशेष पूजा के साथ शुरू हुए, जिनकी पूजा आज तक अस्थायी राम मंदिर में की जा रही थी।
बैठक में : बसपा सुप्रीमों का ऐलान, आकाश होंगे उत्तराधिकारी
लखनऊ। TODAY छत्तीसगढ़ / बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में आयोजित पार्टी बैठक के दौरान बड़ा फैसला लिया. सूत्रों के मुताबिक, बीएसपी की मीटिंग में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया.
STORY | BSP chief Mayawati declares nephew Akash Anand as 'uttaradhikari', says party leader
— Press Trust of India (@PTI_News) December 10, 2023
READ: https://t.co/UlLS0ENauA pic.twitter.com/Z2V9NAvlzX
मायावती आज सुबह बैठक में आकाश आनंद के साथ पहुंची थी. हाल ही में आकाश आनंद को चार राज्यों की जिम्मेदारी बसपा ने सौंपी थी. पिछले 6 सालों में आकाश की सक्रियता पार्टी में बढ़ती रही है. शुरुआत में मायावती ने अपने साथ आकाश का परिचय मंचों से करवाया था.मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी कोऑर्डिनेटर जैसा अहम पद दिया था. आकाश ने दूसरे राज्यों में संगठन की बैठक की और सभाएं की.आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं.
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें#WATCH लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी कार्यालय में एक
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2023
पार्टी बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/56qA8RDdwK
एक पार्टी के पक्ष में एकतरफ़ा परिणाम होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित और चिंतित होना स्वाभाविक है - मायावती
लखनऊ। TODAY छत्तीसगढ़ / चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. मायावती ने कहा है कि एकतरफ़ा परिणाम की वजह से सभी लोगों के मन में शक पैदा होना स्वाभाविक है.
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के आए परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफ़ा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित और चिंतित होना स्वाभाविक है क्योंकि चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीच उत्तर पाना बहुत मुश्किल है."
1. देश के चार राज्यों में अभी हाल ही में हुए विधानसभा आमचुनाव के आए परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित व चिन्तित होना स्वाभाविक, क्योंकि चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल।
— Mayawati (@Mayawati) December 4, 2023
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को जीत मिली है. मायावती ने एक और द्वीट में लिखा है, "पूरे चुनाव के दौरान माहौल एकदम अलग और कांटे के संघर्ष जैसा दिलचस्प, किंतु परिणाम उससे बिल्कुल अलग होकर पूरी तरह एकतरफ़ा हो जाना, ये ऐसा रहस्यात्मक मामला है, जिस पर गंभीर चिंतन व उसका समाधान ज़रूरी, लोगों की नब्ज पहचानने में भयंकर भूल- चूक चुनावी चर्चा का नया विषय." TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
LOVE STORY : राजमिस्त्री के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की सुपारी किलिंग, सड़क दुर्घटना में हुई मौत का राज खुला
दरअसल, सरसौल ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल में पदस्थ शिक्षक राजेश गौतम ने 2021 में देहली सुजानपुर में घर बनवाने अपने दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप पर राजमिस्त्री व ठेकेदार के लिए मैसेज डाला था। मैसेज के बाद ठेकेदार हेमन्त सोनकर ने संपर्क किया। ठेकेदार ने राजमिस्त्री के तौर पर अपने रिश्तेदार शैलेंद्र सोनकर का परिचय करवाया। इसके बाद शैलेन्द्र का राजेश गौतम के घर आना-जाना शुरू हुआ। घर बार बार आने पर उसकी बातचीत राजेश की खूबसूरत पत्नी पिंकी से होने लगी। शैलेन्द्र जब पहली बार पिंकी को देखा तो उसे वो पसंद करने लगा था। फिर क्या था राजेश के नहीं रहने पर वो काम के बहने पिंकी के पास आता और उससे घंटों बाते करता रहता था, पिंकी को भी पता लगने लगा था कि शैलेन्द्र उसकी ओर आकर्षित हो रहा है। फिर क्या था दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों में अवैध संबंध भी बनने लगा।
इधर पत्नी की हरकतों का पता राजेश को हो गया और पिंकी से इस बात को लेकर विवाद होने लगा। राजेश कई बार गुस्से के पिंकी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करता रहता था। इस बात से नाराज पिंकी ने अपने राजमिस्त्री प्रेमी शैलेन्द्र सोनकर के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। राजेश की पत्नी पिंकी ने प्लानिंग बनाई की राजेश को मरवाकर उसकी 45 करोड़ की संपत्ति और करोड़ो का बीमा हड़पकर प्रेमी के साथ खुशी-खुशी जीवन बितायेगी । प्लांनिग के तहत शैलेन्द्र ने ममेरे भाई विकास सोनकर के जरिये आवास विकास-3 निवासी ड्राइवर सुमित कठेरिया उर्फ गोलू से संपर्क किया। चार लाख में ट्रक से एक्सीडेंट करने की बात हुई, लेकिन चार माह बीतने के बाद भी प्लानिंग पूरी नहीं हुई तो ड्राइवर सुमित ने खुद ही एक्सीडेंट करने की ठानी। उसने अपनी कार से चार नवम्बर को जब राजेश टहल रहा था तो उसके ऊपर कार चढ़ा दी।
-------------------------
आप यहाँ क्लिक करके सीधे वाट्सअप नंबर पर भी पहुँच सकते हैं और प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते हैं।
इंजीनियरिंग के छात्र ने बस कंडक्टर का गला काटा, पुलिस पर भी फायरिंग
प्रयागराज । TODAY छत्तीसगढ़ / उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. चलती बस में एक युवक ने बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया और बस से उतरकर फरार हो गया. घायल बस कंडक्टर को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है. वहीं आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र ने हमला करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया है.
जानकारी के मुताबिक, जारी एक वीडियो में आरोपी ने कंडक्टर पर हमले की वजह बताई है. इन सबके बीच पुलिस ने जब आरोपी युवक को अरेस्ट किया. घटना में इस्तेमाल हुए हथियार को रिकवर करने के लिए जब ले गई तो वहीं पर आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र ने पुलिस पर फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई जिससे आरोपी युवा के पांव में गोली लग गई. आरोपी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
लारेब हाशमी बीटेक फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है, धर्म के नाम पर इसके दिमाग में जहर भरा हुआ है. pic.twitter.com/mst1MmQKqT https://t.co/YsYESXFL7b
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) November 24, 2023
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
आगरा के लाल की शहादत पर हर आंख नम, शहीद की मां का मार्मिक वीडियो वायरल
आगरा । TODAY छत्तीसगढ़ / उत्तर प्रदेश के आगरा का लाल राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो गया। शुक्रवार दोपहर उसका शव आगरा पहुंचा, जिसे अंतिम विदाई देने के लिए हर कोई आतुर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग आगरा के लाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
'ये प्रदर्शनी मत लगाओ भाई'
— Srinivas BV (@srinivasiyc) November 24, 2023
ये 27 साल के शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की रोती बिलखती माँ को गिद्ध जनता पार्टी के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और गिद्ध भाजपाइयों को कहने के लिए मजबूर होना पड़ा।
शर्म है कि इन्हें आती नही... pic.twitter.com/d6107LRplY
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
आप यहाँ क्लिक करके सीधे वाट्सअप नंबर पर भी पहुँच सकते हैं और प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते हैं।
सौगात : मऊ-मुंबई (LTT) ट्रेन सेवा का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखायी हरी झंडी
लखनऊ। TODAY छत्तीसगढ़ / मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ के बीच साप्ताहिक नई ट्रेन का भारत सरकार के रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को शुभारंभ किया. उन्होंने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. इस मौके पर यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, श्रम मंत्री अनिल कुमार राजभर ने मऊ रेलवे जंक्शन से ट्रेन को मौके पर हरी झंडी दिखायी. इस ट्रेन के संचालन के लिए मंत्री एके शर्मा ने पत्र लिखकर अनुरोध किया था.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौक पर वर्चुअली क्षेत्र की जनता एवं प्रदेशवासियों को छठ पूजा, दीपावली की शुभकामनायें दी. साथ ही मऊ क्षेत्र के निवासियों को मऊ-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेन सेवा के शुभारंभ की बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार रेलवे को ट्रांसफार्म किया जा रहा है. यूपी में रेलवे का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है. पीएम मोदी रेलवे को देश के विकास की एक बड़ी कड़ी मानते हैं. इसके लिये रेलवे में निवेश पर विशेष ध्यान दिया गया है. रेल मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश हर दृष्टि से महत्वपूर्ण एक बड़ा राज्य है. वर्ष 2023-24 में यूपी के रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिये 7507 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था.
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी रेलवे को भारत के विकास की सबसे बड़ी कड़ी मानते हैं। उनका मानना है कि अगर देश को बदलना है तो पहले रेलवे को ट्रांसफॉर्म करना पड़ेगा- माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी pic.twitter.com/2r1M3rVSUt
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) November 22, 2023
अश्वविनी वैष्णव ने कहा कि मंत्री एके शर्मा के माध्यम से आप अपने सुझाव मुझ तक पहुंचा सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्टेशन एक उत्पाद योजना जारी की है. जिसके माध्यम से स्टेशन पर स्टॉल उपलब्ध कराकर बुनकरों, शिल्पकारों आदि को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही उनके उत्पाद को विश्वस्तर पर पहचान दिलायी जा रही है. इस समय यूपी में 98 हजार करोड़ की रेल परियोजनायें चल रही हैं. आगामी 50 वर्षों की आवागमन संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए 156 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है. जिसमें मऊ जंक्शन भी शामिल है. इन स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है. मऊ जंक्शन स्टेशन के पुनिर्विकास की डिजाइन तैयार की जा चुकी है. आप यदि इस डिजाइन में सुधार के लिये सुझाव देना चाहते है तो आपका स्वागत है.
होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे निलंबित, ज्योति मौर्य मामला
महोबा। TODAY छत्तीसगढ़ / उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित कर दिया गया है. मनीष का नाम उस समय सुर्खियों में आया था, जब उन पर एक पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति ने गंभीर आरोप लगाए थे.
अमर उजाला की ख़बर के अनुसार, होमगार्ड मुख्यालय के आदेश पर डीआईजी होमगार्ड (प्रयागराज रेंज) ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. इसके बाद डीजी होमगार्ड ने दुबे को निलंबित करने की सिफ़ारिश की थी.
डीजी होमगार्ड बीके मौर्य ने बताया कि ‘विभाग की छवि धूमिल करने, मनमानी करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने' के आरोप में मनीष दुबे को निलंबित किया गया है.
इस साल जून महीने में आलोक मौर्य का कुछ पत्रकारों से बातचीत का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने रोते हुए पत्नी ज्योति मौर्य पर धोखा देने और अपने बच्चों से मिलने न देने का आरोप लगाया था. इसके बाद ज्योति का 'मीडिया ट्रायल' होने लगा था.
आलोक मौर्य ने कहा था कि वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में क्लास-4 के कर्मचारी हैं और उनकी शादी ज्योति से साल 2010 में हुई थी.
आलोक कहना था कि शादी के बाद ज्योति मौर्य की पढ़ाई के लिए उन्होंने कर्ज़ भी लिया. साल 2015 में दंपति को जुड़वा बेटियां हुईं.
कुछ समय बाद ज्योति ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास की, लेकिन इसके बाद मामले में नया मोड़ आया और आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य पर आरोप लगाए.
ज्योति ने दावा किया कि आलोक ने कहा था कि वे ग्राम पंचायत में अधिकारी हैं, लेकिन शादी के बाद पता चला कि वे सफ़ाईकर्मी का काम करते थे.
अमर उजाला के अनुसार, ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने मनीष दुबे पर कुछ निजी आरोप लगाए थे. हालांकि, बाद में आलोक ने शिकायत वापस ले थी. इसके बाद ज्योति मौर्य के ख़िलाफ़ चल रही जांच भी बंद कर दी गई थी.
हालांकि, होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के ख़िलाफ़ विभाग ने जांच जारी रखी थी.
18 महीने की बच्ची से दुष्कर्म, हत्या के आरोपी को 55 दिन के भीतर अदालत ने 'सजाए मौत' दी
दोषी परशुराम की गिरफ्तारी से लेकर उसकी सजा तक की पूरी कार्यवाही में 55 दिन लगे, जो पुलिस के अनुसार एक रिकॉर्ड है। ट्रायल केवल आठ कार्य दिवसों में समाप्त हो गया था। यह घटना 22 जून की है, जब 30 वर्षीय परशुराम ने एक स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जहां उसकी मौत हो गई। उसे एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था जिसमें उनके पैर में गोली लगी थी।
गोरखपुर जोन के अतिरिक्त महानिदेशक, अखिल कुमार ने कहा कि बहराइच पुलिस द्वारा सावधानीपूर्वक साक्ष्य संग्रह और चार्जशीट दाखिल करने के कारण रिकॉर्ड समय में दोषसिद्धि सुनिश्चित की गई।
पुलिस अधीक्षक, बहराइच, सुजाता सिंह, जिन्होंने जांच का नेतृत्व किया, उन्होंने कहा कि आरोपी पर बलात्कार, हत्या और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा, "हमने सुनिश्चित किया कि सभी सबूत एकत्र किए गए और 28 दिनों में आरोप पत्र दायर किया गया। नमूने तेजी से एकत्र किए गए थे, गोरखपुर में नई एफएसएल प्रयोगशाला ने 37 दिनों में डीएनए रिपोर्ट दी।"
मामले की सुनवाई 2 अगस्त से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (बलात्कार और पॉक्सो एक्ट आई) नितिन पांडे की अदालत में हुई। अदालत ने अभियोजन पक्ष के तालमेल के चलते 12 अगस्त को महज आठ कार्यदिवसों में परशुराम को दोषी करार दिया। अधिकारी ने कहा, "रिकॉर्ड समय में फैसला समाज में अपराधियों को एक कड़ा संदेश देगा।"
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बहराइच पुलिस को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है, जबकि डीजीपी मुकुल गोयल ने मामले के जांच अधिकारी को प्रशस्ति पत्र और एफएसएल टीम के साथ पर्यवेक्षी अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।
वाह रे अफसर : कलेक्टर सुनील कुमार ने फहराया उल्टा तिरंगा, देखिये Video

TODAY छत्तीसगढ़ / लखनऊ / देश के साथ ही प्रदेश में 75वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी जोश और उमंग में कुछ जिम्मेदारी अधिकारी बड़ी लापरवाही भी कर रहे हैं। बरेली में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जहां स्वतंत्रता दिवस को गणतंत्र दिवस लिखकर पत्र जारी कर दिया वहीं औरैया के डीएम कार्यालय ने बड़ी लापरवाही कर दी।
औरैया में डीएम कार्यालय की बड़ी लापरवाही के कारण जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया। इतना ही नहीं जब डीएम ने राष्ट्रीय ध्वज उलटा फहरा दिया, तब भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस समारोह के जारी वीडियो में एक कर्मचारी छत पर खड़े होकर पुष्प वर्षा भी करता दिख रहा है। इसकी तस्वीर के साथ ही वीडियो भी जिला सूचना कार्यालय ने जारी कर दिया। लापरवाही सामने आने के बाद इसको डिलीट किया गया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
DM औरैया सुनील कुमार वर्मा द्वारा राष्ट्रध्वज आरोहण में भारी लापरवाही व घोर अपमान
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) August 15, 2021
कृ संज्ञान लें.@UPGovt @CMOfficeUP pic.twitter.com/aPNtewyAHv
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर औरैया के डीएम कार्यालय पर भी बड़ा आयोजन था। इस बड़े आयोजन में भी लापरवाही सामने आई है। यहां पर 15 अगस्त पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया गया। औरैया में स्वतंत्रता दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। हर तरफ उत्साह-उल्लास देखने को मिला। ककोर मुख्यालय में जिलाधिकारी ने झंडारोहण किया, लेकिन यहां तैयारियों में बरती गई लापरवाही से बड़ी किरकिरी हुई। राष्ट्रध्वज उलटा फहरा दिया गया। राष्ट्रध्वज में ऊपर की पट्टी केसरिया, मध्य सफेद और नीचे की पट्टी हरे रंग की और मध्य की सफेद पट्टी में अशोक चक्र, लेकिन यहां हरे रंग की पट्टी ऊपर रही। उल्टा झंडा फहराने के बाद उसे सलामी देने के लिए मातहतों ने हाथ भी उठा लिए। शायद हर रंग का महत्व नहीं पता था। ककोर मुख्यालय पर फहराए गए उल्टे तिरंगे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का वीडियो डीएम सुनील कुमार वर्मा के कार्यालय के फोटोग्राफर ने जिला सूचना विभाग तथा औरैया जिला प्रशासन के ग्रुप में शेयर कर दिया। इस वीडियो के शेयर होने के बाद आनन-फानन में जिला प्रशासन के ग्रुप से इसको डिलीट किया गया। यहां पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा बांध दिया गया था, जिससे कि केसरिया रंग की जगह हरा रंग ऊपर की तरफ था। किसी ने भी ध्वजारोहण के समय इस पर ध्यान नहीं दिया। उल्टे ध्वजारोहण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है।
उत्तर प्रदेश जाने वाले इन 11 राज्यों के यात्री कृपया ध्यान दें ...

TODAY छत्तीसगढ़ / लखनऊ. कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के बाद अब प्रदेश की योगी सरकार तीसरी लहर को लेकर ज्यादा सतर्क दिख रही है. यही वजह है कि देश में 3 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले 11 राज्यों से यूपी में आने वालों के लिए शनिवार से नए नियम लागू कर दिए गए हैं. नए नियम के मुताबिक देश के 11 चिन्हित राज्यों से यूपी में आने वालों के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट या कोरोना के दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है.
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
नए नियम लागू होने के बाद प्रदेश के सभी हवाई अड्डे, बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर बाहर से आ रहे लोगों की सख्ती के साथ स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है. प्रदेश में आने वाले यात्री के पास अगर कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट चार दिन पुरानी नहीं होगी या फिर कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र नहीं होगा तो ऐसे यात्रियों को यूपी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. आगामी 31 जुलाई तक इन राज्यों से आ रहे लोगों पर सख्ती की जाएगी. फिर पॉजिटिविटी रेट के अनुसार राज्यों की नई सूची अपडेट होगी.
इन राज्यों से आने वाले यात्रियों पर नियम लागू
जिन 11 राज्यों से आने वाले लोगों पर सख्ती की जा रही है उनमें मेघालय, त्रिपुरा, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, गोवा व अरूणांचल प्रदेश शामिल है. इन राज्यों में पॉजिटिविटी रेट तीन प्रतिशत से ज्यादा है. इन्हें 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच की कोरोना जांच रिपोर्ट दिखानी होगी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डा. डीएस नेगी ने बताया कि एक अगस्त से 15 अगस्त तक किन-किन राज्यों से आने वाले लोगों पर सख्ती की जाएगी इसकी सूची जल्द तैयार की जाएगी. इन राज्यों के लोगों को 28 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य कराई गई कोरोना जांच की रिपोर्ट या फिर दोनों टीके लगाए जाने का प्रमाण पत्र साथ लाना होगा.
अगस्त के आखिरी सफ्ताह तक आ सकती है तीसरी लहर
गौरतलब है कि कई देशों में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के बाद अब भारत में भी एक्सपर्ट्स ने आशंका जताई है कि कोरोना की तीसरी लहर अगस्त के अंतिम सप्ताह में आ सकती है. ऐसे में जब यूपी में इस समय सिर्फ 0.01 फीसद पॉजिटिविटी रेट है, तो तीसरी लहर को रोकने के लिए और संक्रमण न बढ़े इसलिए सख्ती की जा रही है.
भीषण सड़क दुर्घटना, सात बरातियों की मौत, 10 घायल
TODAY छत्तीसगढ़ / मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर रविवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास हुए भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दस से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी हताहत बरात की बस में सवार थे। बरात चंदौसी से बहजोई क्षेत्र के छपरा गांव लौट रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आगरा हाईवे पर मझावली के पास से गुजरते समय बरात की बस का टायर पंक्चर हो गया। चालक और हेल्पर नीचे उतर कर टायर बदलने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पीछे से आई एक निजी बस बरात की बस के पिछले हिस्से में जा घुसी। इससे बस में सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में बरात की बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई। दस से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस ने तत्काल सभी को एंबुलेंस से बहजोई सीएचसी पहुंचाया।
हादसे में मृतकों की सूची::
वीरपाल (60) पुत्र ओमकार, गांव छपरा (संभल)
राकेश (55) पुत्र रूम सिंह, गांव छपरा (संभल)
भूरे (40) पुत्र राजपाल यादव, कौआखेड़ा (संभल)
हप्पू उर्फ राघवेंद्र (35) पुत्र राम सिंह, छपरा (संभल)
छोटे सिंह (35) पुत्र राजपाल, गांव छपरा (संभल)
अभय (18) पुत्र रामबाबू, गांव छपरा (संभल)
विनीत (32) पुत्र नेत्रपाल सिंह, गांव छपरा (संभल)
अभिषेक, विजेंद्र, अरविंद, गोविंद, सनी, समेत करीब 10 लोग।





















