Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

एक पार्टी के पक्ष में एकतरफ़ा परिणाम होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित और चिंतित होना स्वाभाविक है - मायावती


 लखनऊ। 
  TODAY छत्तीसगढ़  /   चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. मायावती ने कहा है कि एकतरफ़ा परिणाम की वजह से सभी लोगों के मन में शक पैदा होना स्वाभाविक है.

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के आए परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफ़ा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित और चिंतित होना स्वाभाविक है क्योंकि चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीच उत्तर पाना बहुत मुश्किल है."

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को जीत मिली है. मायावती ने एक और द्वीट में लिखा है, "पूरे चुनाव के दौरान माहौल एकदम अलग और कांटे के संघर्ष जैसा दिलचस्प, किंतु परिणाम उससे बिल्कुल अलग होकर पूरी तरह एकतरफ़ा हो जाना, ये ऐसा रहस्यात्मक मामला है, जिस पर गंभीर चिंतन व उसका समाधान ज़रूरी, लोगों की नब्ज पहचानने में भयंकर भूल- चूक चुनावी चर्चा का नया विषय."  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा