Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बैठक में : बसपा सुप्रीमों का ऐलान, आकाश होंगे उत्तराधिकारी

 


लखनऊ। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में आयोजित पार्टी बैठक के दौरान बड़ा फैसला लिया. सूत्रों के मुताबिक, बीएसपी की मीटिंग में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया.

मायावती आज सुबह बैठक में आकाश आनंद के साथ पहुंची थी. हाल ही में आकाश आनंद को चार राज्यों की जिम्मेदारी बसपा ने सौंपी थी. पिछले 6 सालों में आकाश की सक्रियता पार्टी में बढ़ती रही है. शुरुआत में मायावती ने अपने साथ आकाश का परिचय मंचों से करवाया था.मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी कोऑर्डिनेटर जैसा अहम पद दिया था. आकाश ने दूसरे राज्यों में संगठन की बैठक की और सभाएं की.आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं. 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा