Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छत्तीसगढ़ की जनता को मिला 'देव' , विष्णुदेव चुने गये मुख्यमंत्री


 रायपुर ।
  TODAY छत्तीसगढ़  /   छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री कौन ? इस सवाल पर आखिरकार आज दोपहर विराम लग ही गया। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कुनकुरी के विधायक विष्णुदेव साय प्रदेश को विधायक दल का नेता चुना गया। छत्तीसगढ़ को मुखिया के रूप में विष्णुदेव मिले। वे आदिवासी समाज का नेतृत्व  करते हैं साथ ही भारतीय जनता पार्टी में संगठन और सत्ता के शीर्ष नेतृत्व में सबकी पसंद भी रहें हैं।   

विष्णुदेव साय आदिवासी वर्ग से हैं। वे इसके पहले तीन बार के विधायक, और चार बार सांसद रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। आज  पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना। उन्होंने बताया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। विष्‍णुदेव साय को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का करीबी बताया जाता है। 

विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद जब उनसे पूछा गया कि वह पहला कौनसा काम करेंगे. तो उन्होंने बताया, "छत्तीसगढ़ में (प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत) 18 लाख आवास को मंजूरी देना नयी सरकार का पहला काम होगा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में, मैं सरकार के माध्यम से (प्रधानमंत्री) मोदी की गारंटी (भाजपा के चुनाव पूर्व वादे) को पूरा करने का प्रयास करूंगा." उन्होंने कहा, "मुझ पर भरोसा करने के लिए पार्टी और नवनिर्वाचित सदस्यों का मैं आभारी हूं. मैं पूरी ईमानदारी के साथ सभी के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा." 

बता दें, रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों की दोपहर बाद बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित थे. TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

पार्टी के नेताओं ने बताया कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री और चुनाव सह प्रभारी डॉक्टर मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भी मौजूद थे. पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया. मुख्यमंत्री पद के लिए साय के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने साय का स्वागत किया.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं. पिछले चुनाव 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) राज्य में एक सीट जीतने में कामयाब रही. 

----------------------

                                                           आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं । जानकारी और समाचार को अवलोकन पश्चात TCG NEWS पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा । 

आप यहाँ क्लिक करके सीधे वाट्सअप नंबर पर भी पहुँच सकते हैं और प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते हैं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा