Slider

''मुझे बहुत खुशी है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनेंगे" - रेणुका

प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को बधाई दी

 


रायपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णु देव साय आखिरकार विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. आज दोपहर पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों बैठक बुलाई गई थी जिसमें विधायकों ने साय को अपना नेता चुना। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बने विष्णुदेव साय के नाम को लेकर चर्चा 3 दिसंबर को आये चुनावी नतीजों के बाद से ही तेज थी हालाँकि मुख्यमंत्री की रेस में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और रायगढ़ से विधायक चुने गये IAS ओपी चौधरी का नाम शामिल था। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा, "यह एक बड़ी उपलब्धि है। एक योग्य आदमी को मुख्यमंत्री के पद का दायित्व मिला है।  विष्णु देव साय एक नए दायित्व में निश्चित रूप से सफल होंगे। 

छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने पार्टी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया है। इधर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को बधाई दी है। 

विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "मैं पार्टी, छत्तीसगढ़ के तमाम भाजपा विधायकों, PM मोदी और हमारे शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित समाज की चिंता करते हुए ये निर्णय लिया है।     

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रेणुका सिंह सरुता ने कहा, ''मुझे बहुत खुशी है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनेंगे। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी किसान परिवार से आने वाले आदिवासी समुदाय के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।"  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com