Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दुल्हन लेकर लौट रहे दूल्हा समेत पाँच लोगों की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियाँ

 बलौदा ।  TODAY छत्तीसगढ़  /   रविवार की सुबह जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना अंतर्गत पकरिया जंगल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। दोनों वाहनों के बीच हुई भिड़ंत में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार शादी समारोह से लौट रही थी जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोग सवार थे। 

जानकारी के मुताबिक़ बलौदा निवासी ओम सोनी अपने बेटे शुभम की शिवरीनारायण में शादी करके आज सुबह वापस बलौदा लौट रहे थे। दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोग जिस कार में सवार थे वो गाड़ी पकरिया गाँव पार कर सागौन जंगल के पास पहुंची ही थी कि इस दौरान अकलतरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक की लापरवाही से कार की जबरदस्त टक्कर हुई। यह दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा पीछे वाली सीट में जाकर मिल गया। कार में सवार दूल्हा दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा