तबादले लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तबादले लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

छत्तीसगढ़ में एक साथ 69 DSP के तबादले, बिलासपुर जिले से रश्मित कौर और निमिषा पांडेय का तबादला

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  छत्तीसगढ़ में आज बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में तबादले हुए हैं। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक़ राज्य के अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ 69 उप पुलिस अधीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से इधर से उधर किया गया है। बिलासपुर जिले में पदस्थ रश्मित कौर चावला, निमिषा पांडेय को दूसरे जिलों में पदस्थ कर दिया गया है। देखिये पूरी सूचि - 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   


पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 30 से अधिक ASP इधर से उधर, देखिये सूचि



TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तबादले हुए हैं। कुछ दिन पहले ही DSP से इन अफसरों को ASP पर पदोन्नत किया गया है। कुल 38 ASP का ट्रांसफर आर्डर जारी किया गया है। तारकेश्वर पटेल रायपुर सिटी के नये एडिश्नल एसपी होंगे। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   


रात्रे फिर लौटे सिविल लाईन, दो थाना प्रभारी और एक चौकी इंचार्ज का तबादला


TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर / जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक [SSP] दीपक कुमार झा ने आज तीन थाना प्रभारी इधर-उधर किये। प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक शनिप रात्रे सिविल लाईन थाना, दिनेश चंद्रा कोटा और शंकर गोस्वामी मल्हार चौकी संभालेंगे। 

आपको बता दें कि शनिप रात्रे को चंद महीनों के भीतर ही दोबारा सिविल लाईन थाना का जिम्मा सौंपा गया है। वर्तमान में कोटा थाना संभाल रहे रात्रे बिलासपुर शहर के तोरवा, सरकंडा और सिविल लाईन थाना पहले संभाल चुके हैं। बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी के औचक निरिक्षण के दौरान थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार की कार्यशैली में मिली घोर लापरवाही ने उन्हें लाईन का रास्ता दिखा दिया। तब से सिविल लाइन थाना एक सब इंस्पेक्टर  भरोसे चल रहा था। उम्मीद की जा रही है कि काम में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए कुछ और थानेदार इधर - उधर किये जायेंगे, कुछ  लाईन भेजे जाने भी अपुष्ट ख़बर है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

तबादला : बिलासपुर समेत कई जिलों के SP इधर-उधर, न्यायधानी में दीपक होंगे नए कप्तान

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। मुख्यालयों और मैदानी स्तर पर तैनात पुलिस के अफसर भी इस तबादले में प्रभावित हुए हैं। छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों में पदस्थ पुलिस अधीक्षकों के तबादले का आदेश आज आखिरकर जारी कर दिया गया है। इस आदेश में कई जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल को दुर्ग भेजकर न्यायधानी की जिम्मेदारी आईपीएस दीपक कुमार झा के कंधो पर दे दी गई है। कोरबा,बालोद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, धमतरी जैसे अन्य जिलों में यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

  देखिये पूरी सूचि  -  

21 डीएसपी को मिली नई पोस्टिंग, बिलासपुर से ललिता मेहर और सृष्टि समेत सभी अफसर भेजे गए नक्सल क्षेत्र

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / राज्य शासन डेढ़ दर्जन से अधिक डीएसपी संवर्ग के पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश में वे अफसर शामिल हैं जिन्होंने अपनी प्रशिक्षण अवधि पूरी कर ली थी। प्रशिक्षण अवधि समाप्त हो जाने के बाद डीएसपी स्तर के अफसरों की पहली पोस्टिंग के जारी आदेश में 2017 और 2018 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसर शामिल हैं। इन अधिकारीयों को काफी समय से अपनी पोस्टिंग का इंतजार था । आज जारी आदेश में पुलिस अफसरों को मैदानी पोस्टिंग से हटाकर बस्तर भेजा गया है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 विजय सिंह राजपूत [डीएसपी दुर्ग को जगरगुंडा जिला सुकमा ], नेहा परमार को कबीरधाम से बीजापुर भेजा गया है। जारी आदेश में 21 अफसरों के नाम शामिल हैं। इसमें बिलासपुर में ट्रैफिक डीएसपी ललिता मेहर के अलावा सृष्टि चंद्राकर का नाम भी शामिल है। ललिता मेहर को हाल ही में यातायात की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक ने सौंपी थी। अब ललिता ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बस्तर का कामकाज देखेंगी। वही बिलासपुर अजाक थाने का प्रभार संभाल रही डीएसपी सृष्टि चंद्राकर को कोंडागांव भेजा गया है।  देखिये तबादला सूचि  - 

                                           

वन अफसरों का तबादला, बड़ी संख्या में अधिकारी इधर-उधर

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर वन अफसरों के तबादले किये गए हैं। मंगलवार को अरण्य भवन से जारी आदेश में सहायक वन संरक्षक आर ए पाठक को संभागीय प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, एएस नाविक को सहायक संचालक तौरेगा उदंती-सीतानदी से उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद, राकेश चौबे को उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद से उप वनमंडलाधिकारी नगरी, एमआर साहू को उप प्रबंध संचालक कटघोरा से उप वनमंडलाधिकारी बेमेतरा, आनंद कुदरिया को उप वनमंडलाधिकारी रायपुर से अधीक्षक बारनवापारा अभ्याराण्य, विश्वनाथ मुखर्जी को उप वनमंडलाधिकारी राजिम से उप वनमंडलाधिकारी रायपुर, मोहन सिंह नायक को उप वनमंडलाधिकारी लैलूंगा, डीके सिंह को मुख्य वन संरक्षक कार्यालय दुर्ग, शिवेंद्र कुमार साहू को उप वनमंडलाधिकारी अंबागढ़ चौकी, एनएल सिदार को उप वनमंडलाधिकारी गंडई, अरविंद तिवारी को सहायक वन संरक्षक बिलासपुर, आरएल पैकरा को उप वनमंडलाधिकारी रायगढ़, एमके गुप्ता को उप वनमंडलाधिकारी पत्थलगांव और उदय सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर से उप वनमंडलाधिकारी राजिम बनाया गया है।

देखिये तबादला सूचि - 

56 तहसीलदार पदोन्नत, नवीन पदस्थापना के साथ अधिकांश तहसीलदार डिप्टी कलेक्टर बनाये गए

  TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / राज्य शासन ने प्रदेश में 56 तहसीलदारों को पदोन्नति एवं पदस्थापना दी है, राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में ज्यादातर तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर और जनपद पंचायतों के सीईओ के पदों पर ​पदोन्नति दी गई है।  इनमें से 6 तहसीलदारों को जनपद सीईओ बनाया गया है, सरगुजा तहसीलदार श्रतुराज सिंह बिसेन को बस्तर कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है, दुर्ग तहसीलदार अनुभव शर्मा को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। रायपुर में पदस्थ नेहा भेड़िया को आरडीए का एडिशनल सीईओ बनाया गया है।

IAS TRANSFER : सौरभ कुमार रायपुर, जितेंद्र शुक्ला जांजगीर, बंसल मुंगेली कलेक्टर होंगे। प्रशासनिक सर्जरी में कई IAS इधर से उधर

TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की है। पिछले कई दिनों से राज्य के आईएएस अफसरों के तबादलों को लेकर प्रशासनिक अमले में चर्चा गर्म थी जिस पर आज शाम विराम लग गया है।  राज्य में हुए  प्रशासनिक फेरबदल में कई IAS अफसरों का तबादला किया गया है। 

नए आदेश के मुताबिक़ अब सौरभ कुमार रायपुर के नये कलेक्टर होंगे। वहीँ रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन नये डीपीआर होंगे। रानू साहू को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। पदुम सिंह एल्मा अब धमतरी कलेक्टर होंगे वहीँ भोस्कर विलास संदीपन बेमेतरा जिला संभालेंगे। राज्य के डीपीआर तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है । शिक्षा विभाग की कमान संभाल रहे जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह असीत बंसल को मुंगेली का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। 

राज्य में किस आईएएस अफसर को इस फेरबदल में यहां-वहां किया गया है, देखें पूरी सूचि - 

                                           

Transfer Order From Police Headquater Chhattisgarh : 106 ASI पदोन्नति पाकर बने उपनिरीक्षक [SI]

 TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार की शाम जारी हुये प्रमोशन आदेश से राज्य के 106 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति मिली है जिससे उनके परिवार में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है। राज्य के पुलिस प्रमुख डीएम अवस्थी के निर्देश पर आज पुलिस मुख्यालय से एएसआई [ASI] से एसआई [SI] पद के लिये पदोन्नति सूची जारी कर दी गई। प्रदेश की विभिन्न इकाईयों में पदस्थ 106 एएसआई को पदोन्नत कर एसआई बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते साल भी सौ से अधिक एएसआई को एसआई पद पर प्रमोशन दिया गया था।  बीते साल आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर 126, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर 166, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर 116, उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर 76 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गयी थी।

 TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश को देखिये -  

वन विभाग के 16 अधिकारियों का तबादला

[TODAY छत्तीसगढ़] / वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वन विभाग के 16 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक कौशलेंद्र कुमार को मुख्य वन संरक्षक, रायपुर ( प्रतिनियुक्ति से वापस), अरुण पांडेय को मुख्य वन संरक्षक, राज्य लघु वनोपज संघ, रायपुर ( प्रतिनियुक्ति पर), के के बिसेन को अंबिकापुर से गरियाबंद भेजा गया है।

नक्सल आपरेशन, SIB के साथ ही EOW और ACB की अतिरिक्त जिम्मेदारी से अवस्थी मुक्त

[TODAY छत्तीसगढ़] / राज्य सरकार के निर्देश पर गृह विभाग ने आज फिर से पुलिस महकमे में अहम फेरबदल किया है. इस फेरबदल में डीजी जेल गिरधारी नायक को नक्सल आपरेशन के साथ-साथ एसआईबी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं हाल ही में दिल्ली से प्रतिनियुक्ति के बाद लौटे स्पेशल डीजी स्तर के अधिकारी वी के सिंह को ईओडब्ल्यू और एसीबी का महानिदेशक बनाया गया है. वी के सिंह 16 सालों तक दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ थे. इसी [फरवरी] माह उनकी छत्तीसगढ़ वापसी हुई है . इधर डीजीपी बनाये जाने के बाद भी नक्सल आपरेशन, एसआईबी के साथ ही ईओडब्ल्यू और एसीबी की अतिरिक्त जिम्मेदारी डी एम अवस्थी के पास ही थी, आज जारी आदेश के बाद उन्हें इन जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है.

तबादला : डॉ.मधुलिका को सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार

[TODAY छत्तीसगढ़] /  शासन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया  है। इसका असर बिलासपुर जिले के अधिकारियों पर भी पड़ा है। सीएमओ डॉ.बीबी बोर्डे को कोरबा भेजा गया है। वहीं ज्वाइंट डायरेक्टर बिलासपुर डॉ.मधुलिका सिंह को सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में नियमित सीएमओ की नियुक्ति की बात कही गई है। वहीं चलित नेत्र इकाई के प्रभारी डॉ.सुजय मुखर्जी का तबादला कबीरधाम किया गया है, जो जिला अस्पताल कबीरधाम के प्रभारी सिविल सर्जन के तौर पर काम करेंगे। इसी तरह तखतपुर बीएमओ डॉ.प्रमोद तिवारी का तबादला बलरामपुर के जिला अस्पताल में किया गया है। 
शासन स्तर पर अभी और भी तबादले होने हैं। इसमे स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर इधर से उधर होंगे। इसी तरह जिला अस्पताल में सालों से जमे डॉक्टरों के स्थानांतरण की बात भी कही जा रही है, जिसके लिए जल्द ही नई सूची जारी की जाएगी।
जिले के साथ पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन स्तर पर तबादले का दौर चल रहा है। वहीं जिले के स्वास्थ्य महकमे को तबादले के रूप में कुछ नए डॉक्टर भी दिया जाएगा। इससे जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खाली पदों पर डॉक्टर सेवा देने के लिए पहुंचेगे। इससे कुछ हद तक उनकी कमी दूर की जा सकेगी।

फिर हुई रात में प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के SP इधर से उधर

[TODAY छत्तीसगढ़] / राज्‍य शासन ने देर रात भारतीय पुलिस सेवा के कुछ अधिका‍रियों के तबादले कर दिए। इनमें सबसे चर्चित नाम रायपुर की पुलिस अधीक्षक नीथू कमल का है। उनकी नियुक्ति कुछ समय पहले ही की गई थी । अब उन्‍हें बलौदा बाजार का एसपी बनाया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक नक्‍सल ऑपरेशन शेख आरिफ हुसैन को रायपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कुछ अन्‍य जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। इनमें मुंगेली जिले की पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को जांजगीर-चाम्पा जिले की कमान सौंपी गयी है। मोहित गर्ग को बीजापुर से नारायणपुर भेजा गया है वहीँ गोवर्धन राम ठाकुर अब बीजापुर  अधीक्षक होंगे।  इसके साथ ही राज्‍य पुलिस सेवा के 30 से अधिक अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं।

16 अफसरों के तबादले, ट्रांसफर में संशोधन

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किए हैं। 16 अफसर इधर-उधर हुए हैं, जबकि 3 अधिकारियों के ट्रांसफर में संशोधन किए गए हैं। रायपुर के अपर कलेक्टर बनाए अश्वनी देवांगन को सूरजपुर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। इसी तरह रेणुका श्रीवास्तन को मंत्रालय में उपसचिव और लीना कमलेश मण्डावी को गृह विभाग में पदस्थ किया गया है।
देखिये सूचि - 

सिम्स में 18 साल से जमे सात डॉक्टरों का तबादला

[TODAY छत्तीसगढ़] / राज्य सरकार ने सिम्स में पिछले 18 साल से जमे सात डॉक्टरों का प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में तबादला कर दिया है। तबादले पर दूसरे जगह भेजे गए चिकित्सकों में छह एचओडी हैं। स्थानांतरण के बाद इन चिकित्सकों की जगह एक प्राध्यापक और  दो सहायक प्राध्यापक सिम्स भेजे गए है।
चिकित्सा क्षेत्र में इस बात की खबरें हैं की सिम्स में पिछले दिनों 22 जनवरी को आगजनी की घटना के बाद एनआइसीयू में गंभीर हालत में भर्ती नवजातों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करना पड़ा था, बाद में उसमें से पांच बच्चों की मौत हो गई थी । आगजनी की  घटना में सिम्स में फैली अव्यवस्था, बदइंतजामी के साथ-साथ लापरवाहियों के कई पहलु सामने आये। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के निरीक्षण में कइयों लापरवाही सामने आई जिसके लिए सिम्स के अधिकारी जिम्मेदार ठहराए गए। तमाम शिकायतों और पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सिम्स के सात डॉक्टरों का तबादला आदेश जारी कर दिया। इसमें से चार सीनियर डॉक्टर ऐसे हैं जो सालों कुंडली मारे सिम्स में  जमे हुए थे ।  इसमें माइक्रोबायोलाजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. रमणेश मूर्ति, अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीपी सिंह, मेडिसीन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. लखन सिंह और दंत रोग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. भूपेंद्र कश्यप शामिल हैं। इसके अलावा एनस्थीसिया डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. मधुमिता मूर्ति, रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. अर्चना सिंह और कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. हेमलता ठाकुर का नाम शामिल है। इनके स्थान पर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. अविनाश मेश्राम, रायपुर मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. उल्लास गोन्नाडे और सहायक प्राध्यापक डॉ. रेखा बारापात्रे को सिम्स भेजा गया है।
राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत डॉ. रमणेश मूर्ति अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज, डा. मधुमिता मूर्ति अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज, डा. बीपी सिंह जगदलपुर मेडिकल कॉलेज, डा. अर्चना सिंह जगदलपुर मेडिकल कॉलेज, डॉ. लखन सिंह अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज, डॉ. हेमलता सिंह अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और डॉ. भूपेंद्र कश्यप जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। 

कुजूर राज्य के नए मुख्य सचिव, सिंह होंगे राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार लगातार प्रशासनिक फेरबदल कर रहा है। राज्य शासन ने एक तरफ जहां प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए वहीं देर रात सरकार ने पुलिस महकमे में ट्रांसफर किए। शासन ने राज्य के मुख्यसचिव अजय सिंह को हटाकर उनकी जगह सुनील कुजर को सीएस बनाने का आदेश जारी किए। वहीं अजय सिंह को राजस्व मंडल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह राजस्व मंड़ल अध्यक्ष केडीपी राव को कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव कृषि एवं जैव प्राैद्योगिकी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार आदेश जारी करते हुए अमिताभ जैन को अपर मुख्य सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी साैंपा गया है।
 पुलिस महकमें में भी बदलाव -
इसी तरह राज्य शासन ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के भी तबादले किए। देर रात जारी सूची के मुताबिक एडीजी सीआईडी अरूणदेव गाैतम को गृह सचिव बनाया गया। वहीं दुर्ग के आईजी जीपी सिंह को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। रायपुर के आईजी दीपांशु काबरा को भी हटा दिया गया है। काबरा को भी पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। काबरा के स्थान पर आनंद छाबड़ा को रायपुर का आईजी बनाया गया है। वहीं रतनलाल डांगी प्रभारी आईजी दुर्ग होंगे। एसआरपी कल्लूरी को ईओडब्ल्यू का आईजी बनाया गया है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com