Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

तबादला : डॉ.मधुलिका को सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार

[TODAY छत्तीसगढ़] /  शासन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया  है। इसका असर बिलासपुर जिले के अधिकारियों पर भी पड़ा है। सीएमओ डॉ.बीबी बोर्डे को कोरबा भेजा गया है। वहीं ज्वाइंट डायरेक्टर बिलासपुर डॉ.मधुलिका सिंह को सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में नियमित सीएमओ की नियुक्ति की बात कही गई है। वहीं चलित नेत्र इकाई के प्रभारी डॉ.सुजय मुखर्जी का तबादला कबीरधाम किया गया है, जो जिला अस्पताल कबीरधाम के प्रभारी सिविल सर्जन के तौर पर काम करेंगे। इसी तरह तखतपुर बीएमओ डॉ.प्रमोद तिवारी का तबादला बलरामपुर के जिला अस्पताल में किया गया है। 
शासन स्तर पर अभी और भी तबादले होने हैं। इसमे स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर इधर से उधर होंगे। इसी तरह जिला अस्पताल में सालों से जमे डॉक्टरों के स्थानांतरण की बात भी कही जा रही है, जिसके लिए जल्द ही नई सूची जारी की जाएगी।
जिले के साथ पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन स्तर पर तबादले का दौर चल रहा है। वहीं जिले के स्वास्थ्य महकमे को तबादले के रूप में कुछ नए डॉक्टर भी दिया जाएगा। इससे जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खाली पदों पर डॉक्टर सेवा देने के लिए पहुंचेगे। इससे कुछ हद तक उनकी कमी दूर की जा सकेगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा