Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

21 डीएसपी को मिली नई पोस्टिंग, बिलासपुर से ललिता मेहर और सृष्टि समेत सभी अफसर भेजे गए नक्सल क्षेत्र

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / राज्य शासन डेढ़ दर्जन से अधिक डीएसपी संवर्ग के पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश में वे अफसर शामिल हैं जिन्होंने अपनी प्रशिक्षण अवधि पूरी कर ली थी। प्रशिक्षण अवधि समाप्त हो जाने के बाद डीएसपी स्तर के अफसरों की पहली पोस्टिंग के जारी आदेश में 2017 और 2018 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसर शामिल हैं। इन अधिकारीयों को काफी समय से अपनी पोस्टिंग का इंतजार था । आज जारी आदेश में पुलिस अफसरों को मैदानी पोस्टिंग से हटाकर बस्तर भेजा गया है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 विजय सिंह राजपूत [डीएसपी दुर्ग को जगरगुंडा जिला सुकमा ], नेहा परमार को कबीरधाम से बीजापुर भेजा गया है। जारी आदेश में 21 अफसरों के नाम शामिल हैं। इसमें बिलासपुर में ट्रैफिक डीएसपी ललिता मेहर के अलावा सृष्टि चंद्राकर का नाम भी शामिल है। ललिता मेहर को हाल ही में यातायात की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक ने सौंपी थी। अब ललिता ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बस्तर का कामकाज देखेंगी। वही बिलासपुर अजाक थाने का प्रभार संभाल रही डीएसपी सृष्टि चंद्राकर को कोंडागांव भेजा गया है।  देखिये तबादला सूचि  - 

                                           
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा