Slider

कुजूर राज्य के नए मुख्य सचिव, सिंह होंगे राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार लगातार प्रशासनिक फेरबदल कर रहा है। राज्य शासन ने एक तरफ जहां प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए वहीं देर रात सरकार ने पुलिस महकमे में ट्रांसफर किए। शासन ने राज्य के मुख्यसचिव अजय सिंह को हटाकर उनकी जगह सुनील कुजर को सीएस बनाने का आदेश जारी किए। वहीं अजय सिंह को राजस्व मंडल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह राजस्व मंड़ल अध्यक्ष केडीपी राव को कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव कृषि एवं जैव प्राैद्योगिकी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार आदेश जारी करते हुए अमिताभ जैन को अपर मुख्य सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी साैंपा गया है।
 पुलिस महकमें में भी बदलाव -
इसी तरह राज्य शासन ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के भी तबादले किए। देर रात जारी सूची के मुताबिक एडीजी सीआईडी अरूणदेव गाैतम को गृह सचिव बनाया गया। वहीं दुर्ग के आईजी जीपी सिंह को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। रायपुर के आईजी दीपांशु काबरा को भी हटा दिया गया है। काबरा को भी पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। काबरा के स्थान पर आनंद छाबड़ा को रायपुर का आईजी बनाया गया है। वहीं रतनलाल डांगी प्रभारी आईजी दुर्ग होंगे। एसआरपी कल्लूरी को ईओडब्ल्यू का आईजी बनाया गया है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com