[TODAY छत्तीसगढ़] / राज्य सरकार के निर्देश पर गृह विभाग ने आज फिर से पुलिस महकमे में अहम फेरबदल किया है. इस फेरबदल में डीजी जेल गिरधारी नायक को नक्सल आपरेशन के साथ-साथ एसआईबी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं हाल ही में दिल्ली से प्रतिनियुक्ति के बाद लौटे स्पेशल डीजी स्तर के अधिकारी वी के सिंह को ईओडब्ल्यू और एसीबी का महानिदेशक बनाया गया है. वी के सिंह 16 सालों तक दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ थे. इसी [फरवरी] माह उनकी छत्तीसगढ़ वापसी हुई है . इधर डीजीपी बनाये जाने के बाद भी नक्सल आपरेशन, एसआईबी के साथ ही ईओडब्ल्यू और एसीबी की अतिरिक्त जिम्मेदारी डी एम अवस्थी के पास ही थी, आज जारी आदेश के बाद उन्हें इन जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है.
LATEST NEWS
नक्सल आपरेशन, SIB के साथ ही EOW और ACB की अतिरिक्त जिम्मेदारी से अवस्थी मुक्त
सत्यप्रकाश पांडेय |
TCG
|
फ़रवरी 20, 2019

