TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
LATEST NEWS
Transfer Order From Police Headquater Chhattisgarh : 106 ASI पदोन्नति पाकर बने उपनिरीक्षक [SI]
सत्यप्रकाश पांडेय |
TCG
|
जून 05, 2021
TODAY छत्तीसगढ़ / रायपुर / पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार की शाम जारी हुये प्रमोशन आदेश से राज्य के 106 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति मिली है जिससे उनके परिवार में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है। राज्य के पुलिस प्रमुख डीएम अवस्थी के निर्देश पर आज पुलिस मुख्यालय से एएसआई [ASI] से एसआई [SI] पद के लिये पदोन्नति सूची जारी कर दी गई। प्रदेश की विभिन्न इकाईयों में पदस्थ 106 एएसआई को पदोन्नत कर एसआई बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते साल भी सौ से अधिक एएसआई को एसआई पद पर प्रमोशन दिया गया था। बीते साल आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर 126, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर 166, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर 116, उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर 76 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गयी थी।



